नींद से उठा कर 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म


हिसार : देश मे बलात्कार रोकने व बलात्कारी को मौत की सजा का शोर अभी कुछ मंद भी नही पड़ा था की हिसार के नारनौंद क्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं. गांव में बीती रात किसी अज्ञात ने एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय यह बच्ची अपने परिवार साथ झुग्गी-झोंपड़ी के बाहर सो रही थी। इस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति बच्ची को नींद में झोपड़ी से उठाकर पास में ही एक सुनसान जगह पर लेे गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
घटना की जानकारी उसके परिजनों को तब मिली जब बच्ची रोती हुई वापिस आई और अपने परिजनों को आप बीती सुनाई। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार के लोग उसे रात लगभग 11 बजे नारनौंद के सामान्य हॉस्पिटल में ले गए। बताया जाता है डॉक्टरों ने खाना पूर्ति कर उन्हें सुबह 9 बजे आने का समय दिया और उन्हें वापिस भेज दिया। सुबह मौजिज ग्रामीण व सरपंच सरकारी हस्पताल में मेडिकल करवाने पहुँचे.
चिकित्सको द्वारा दुष्कर्म की पुष्टि होने के पश्चात पुलिस को मामले की सूचना दी गई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्वयं हांसी पुलिस अधीक्षक प्रतीज्ञा गोदारा, सिन ऑफ क्राइम की टीम व साइबर सेल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्षय जुटाए. नारनौंद पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धारा 376, 365 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जहाँ परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ हैं वही मामले की गम्भीरता को देखते हुए गांव के सरपंच ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को 24 घण्टे का अल्टीमेटम दिया हैं. पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा ने परिजनों को आश्वाशन दिया हैं की किसी भी हाल में अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा.


चेयरमैन की दुकान में अवैध निर्माण पर आखिर प्रशासन क्यों है मौन


फेस-3 में अवैध निर्माण के सम्बंध में मुख्यमंत्री से मिलेगी बाबा विश्वकर्मा समिति 

हिसार। बाबा विश्वकर्मा समिति के पदाधिकारियों की बैठक समिति कार्यालय में हुई जिसमें व्यापार एवं व्यवसाय कुंज फेस-3 की मुख्य ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा हुई और विशेषकर फेस-3 में फुटपाथ तोड़कर उसके नीचे बनाई बेसमेंट पर चर्चा हुई। समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन के लचीले रवैये पर रोष प्रकट किया। आरोप लगाया गया कि यह दुकान भाजपा से जुड़े नेता एवं चेयरमैन की है और इसी दबाव में प्रशासन ने अब तक कोई कार्यवाही न करके उक्त नेता को खुली छूट दी हुई है। सरकारी जमीन पर कब्जे के बाद भी उक्त नेता की न तो दुकान का अवैध निर्माण सील किया गया है और न ही उक्त नेता के खिलाफ कोई कार्यवाही की गई है। समिति के प्रधान ओमपाल सिंह ने कहा कि इस संदर्भ में बाबा विश्वकर्मा समिति ने आरटीआई के माध्यम से नगर निगम से जानकारी मांगी है कि उक्त नेता ने फुटपाथ के नीचे बनी दीवार हटाई है या नहीं, फुटपाथ का कब्जा छोड़ा है या नहीं, प्रशासन कोई कार्यवाही उक्त नेता के खिलाफ करेगा या नहीं, फुटपाथ खोदकर जो मिट्टी का प्रयोग किया गया, उसकी भरपाई उक्त नेता से की जाएगी या नहीं, भाजपा नेता के विरुद्ध अवैध निर्माण करने पर क्या कार्यवाही बनती है। आरटीआई के माध्यम से यह जानकारी मांगी गई है। 
समिति की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगर प्रशासन इस अवैध निर्माण को सील नहीं करता तो समिति का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर उक्त नेता की कारगुजारी उनके सम्मुख रखेगा। उक्त नेता के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेगा। जब तक सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को सील नहीं किया जाता तब तक बाबा विश्वकर्मा समिति चुप नहीं बैठेगी।


रावन तो हर वर्ष आता है राम मगर कब आओगे तुम




सबसे पहले आप सभी को गुफ्तगू की ओर से दशहरे की अनेको शुभकामनाये. भगवान् करे इस दशहरे पर आपके मन का रावन तो मर जाए लेकिन रावन की बुद्धि और उसका तेज आपको मिल जाये. 
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रावन ने दस्तक दे दी है. जगह-जगह दशहरे की तैयारिया जोर-शोर से चल रही है. देश में विभिन्न स्थानों पर मनाये जाने वाले दश्हारो में फर्क सिर्फ पुतलो की उंचाई ओर उनमे जलने वाले पटाखों का होता है. दशहरे के आयोजन से संस्थाए जहा नाम कमाना चाहती है वही बड़े से बड़ा पुतला जला कर अन्य संस्थाओं से आगे भी निकलना चाहती है. यही कारण है की हिसार में चार स्थानों पर मनाये जाने वाले दशहरे में 40 से 60 फीट की उंचाई के पुतले जलाये है. यहाँ आयोजको में पुतलो के अन्दर बजने वाले पटाखों ओर आतिशबाजियो को लेकर भी होड़ रहती है की कौन सी संस्था सबसे अच्छी ओर ज्यादा आतिशबाजी का प्रदर्शन करती है. चलो जी यह बात तो हो गई दशहरे की और उसमे जलने वाले पुतलो की. लेकिन इतनी गुफ्तगू से कहने का भाव यही था की रावन प्रतिवर्ष आता है और रामलीला के कलाकार भगवान् राम की जय जयकार करते हुए रावन के पुतलो को आग लगा कर दशहरे का समापन भी कर देते है.

लेकिन आज मेरे दिमाग में एक बात घर कर गई की अक्सर सुनने में आता है की भगवान् राम के रूप में एक कलाकार प्रतिवर्ष रावन को मारता है लेकिन रावन है की हर वर्ष फिर से जीवित हो जाता है. जब रावन हर साल आता है तो कभी भगवान् राम क्यों नहीं आते. क्यों हर साल कलाकार ही रावन, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलो को आग लगाते है. रावन से बड़ा आज तक कोई तपस्वी नहीं हुआ, कोई बलशाली नहीं हुआ और ना ही कोई विद्धवान हुआ है. फिर भी बुराई पर अच्छाई की जीत मानते हुए हर साल दशहरा मनाया जाता है. जबकि आज घर-घर में और मन-मन में रावन छुपा बैठा है. किसी से बात कर के देख लो उसमे रावन जितना की गुस्सा भरा हुआ दिखता है. हर किसी के मन में चोर नजर आता है. हर कोई हवस का शिकारी बना घूम रहा है. सबसे ज्यादा रावन तो आज राजनीति में दिखाई देते है.

ऐसा नहीं है की यह सब आपको पता नहीं है लेकिन फर्क मात्र इतना है की कभी हम इस विषय पर सोचते नहीं है. जागरूकता तो है लेकिन जागने का समय नहीं है. तो क्या आपको लगता है की आज जिस माहौल में हम जी रहे है उसमे राम को आने की आवश्यकता है. जब रावन आ सकता है तो राम क्यों नहीं. तो मै इतना ही कहना चाहूँगा की अगर राम नहीं आ सकते तो हमको राम बनने की जरुरत है. तभी हम और हमारा परिवार सुरक्षित रह सकते है. नहीं तो आज देश में दो-तीन साल की मासूम लडकिया भी हवस के शिकारीयो से सुरक्षित नहीं रह गई है. जबकि पुरानी बात ना करूँ तो भ्रष्टाचार देश को किस कदर खोखला कर रहा है यह तो हम सभी ने कामनवेल्थ गेम्स में अच्छी तरह देखा और सुना है. जबकि राजनीति तो आज सिर्फ राज करने वालो के नाम ही हो गई है. भगवान् राम की तरह राज करने के दौरान जग भलाई तो बहुत पुरानी बाते हो गई है. जबकि रामलीलाओं और शिक्षा का स्तर आज क्या हो गया है वो मेरी तीनो पुरानी पोस्टो में मैंने बताया है.
अंत में मै तो यही कहना चाहूँगा की जिस तरह हर वर्ष लाखो रुपया खर्च कर रावन को जलाया जाता है तो क्यों नहीं देश का अरबो रुपया बचाने के लिए राम को बुलाया जाता. जब धरती पर रावन आ सकता है उसी तरह अब धरती पर भगवान् राम को भी आना पड़ेगा या फिर हम सबको ही राम बनना पड़ेगा.


कमाई और शिक्षा में पिसता बच्चो का भविष्य


एक समय था जब कोई स्कूल खोलता था तो उसकी बड़ी वाह-वाह की जाती थी. कहा जाता था की यह स्कूल जनता की भलाई के लिए खोला गया है. बच्चे इसमें पढ़-लिख कर बड़े होंगे और अपना भविष्य सवारेंगे. धीरे-धीरे यह प्रचलन ही बन गया और जहा देखो वहा स्कूल खुलने लगे. फर्क मात्र इतना है की कहीं आज भी स्कूल यह कह कर खोले जाते है की इन स्कूलों में गरीब बच्चे पढ़ सकेंगे. तो कहीं हाई-प्रोफाइल स्कूल खोल कर यह दिखाने का प्रयास किया जाता है की इस स्कूल में बच्चो को सभी सुख-सुविधाए मुहैया करवाई जाएगी. माता-पिता भी आज यही चाहते है की उनके बच्चो को स्कूल में कोई परेशानी ना हो. लेकिन उस समय कोई यह नहीं देखता की आखिर यह स्कूल किस उद्देश्य को लेकर खोला गया था. आज स्कूल संचालको के लिए सभी मापदंड समाप्त हो गए है. अब उनका एक ही मकसद है की स्कूल के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पैसा कैसे कमाया जा सकता है. यही कारण है की आज शिक्षा भी व्यापार की तरह बिकने लगी है. क्योंकि जिस तरह व्यापार में जो चीज दिखावे पर बिकती है उसी तरह आज स्कूल भी वही चलता है तो दिखता है. रही बात सस्ती शिक्षा की तो वो सिर्फ सरकारी स्कूलों के नाम ही रह गई है. अब सरकारी स्कूलों में बच्चे रह ही कितने गए है.
आज शहर हो या गाँव. गली-गली में स्कूलों और कोचिंग सैंटरो की भरमार हो गई है. जो सुख-सुविधाए एक कार्यालय में होती है आज वो स्कूल के क्लास रूम में मिलने लगी है. ऐसी क्लासों में प्रवेश पाने के लिए जहा अभिभावकों को अपनी जेबे ढीली करनी पड़ती है वही बच्चे भी स्कूल का नाम, डिग्री और भविष्य को ध्यान में रख कर ऐसे स्थानों पर प्रवेश पाने की जिद करते है. लेकिन ऐसे शिक्षण संस्थानों का क्या हश्र होता है वो आप सभी समय-समय पर पढ़ते और सुनते रहते होगे. ऐसा नहीं है की यहाँ मै सभी संस्थानों के बारे में यही कहना चाहता हूँ लेकिन कुछ मुद्दे ऐसे होते है जिनके बारे में सुन कर दुःख भी होता है और हँसी भी आती है की आज हम कहा जा रहे है. इससे पहले भी मैंने एक कोचिंग सेंटर के लिए गुफ्तगू की थी की किस तरह उसने बच्चो के भविष्य से खिलवाड़ किया. उसने ना सिर्फ बच्चो की मोटी रकम हड़प ली बल्कि कोचिंग के बाद नौकरी दिलवाने का जो झांसा दिया दिया था उसे भी पूरा नहीं किया. पोस्ट पढ़े:- बच्चो के भविष्य से खिलवाड़ करते कोचिंग सेंटर. आज जो गुफ्तगू मै आपके लिए लाया हूँ उसमे भी ऐसा ही कुछ है.
हिसार के उपमंडल बरवाला में चल रहे अम्बिका कालेज के बच्चे स्कूल संचालक की कारगुजारियो और धमकी से इतना परेशान हो गए की उन्होंने हिसार के उपायुक्त को ज्ञापन तक दे डाला. कालेज संचालक संजय भारद्वाज पैसे के पीछे इस कदर अँधा हो गया की उसने एक दिन कालेज में नहीं आने का जुर्माना 30 रूपए रख दिया और लेट आने का 15 रूपए. जब बच्चो ने इस जुर्माने की रसीद मांगी तो कहा की जुर्माने की कैसी रसीद. इसके अतिरिक्त पीरियड कम लगाने का भी जुर्माना लिया जाता है. जब बच्चो ने इसकी शिकायत करने की बात कही तो उनको धमकी दी गई की ऐसा करने पर उनको स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. जब कालेज के बच्चो से बात की गई तो उनका कहना था की कालेज द्वारा पूरी फ़ीस पहले ही ले ली जाती है तथा जुर्माना लगा कर उन पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है की वो कालेज में ना आये. मजेदार बात तो यह है की कुछ बच्चो द्वारा जुर्माना नहीं देने पर कुछ दिन पूर्व 2 - 3 बच्चो के नाम भी काट दिए गए. तो क्या यह मान लिया जाये की आज के बच्चो का भविष्य कमाई और शिक्षा के बीच पिस रहा है.


गलत संस्कृति या गलत परम्परा


भारत की संस्कृति गलत है मै यह नहीं कहना चाह रहा लेकिन यह मै आपसे पूछना चाह रहा हूँ की कहीं आज के युवा को यह संस्कृति गलत तो नहीं लगने लगी है. मेरे नजरिये में शायद ऐसा ही कुछ है की आज का युवा वर्ग विश्व विख्यात भारत की संस्कृति से मुंह मोड़ कर पाश्चात्य संस्कृति की और रुख करने लगा है. यही कारण है की नवरात्रों के दौरान जिस सोच को लेकर डांडिया खेला जाता था उस सोच को आज युवाओं ने बदल दिया है. आज डांडिया सिर्फ मौज-मस्ती के लिए रह गया है जबकि रामलीला में आज कलाकार किस तरह की कला का प्रदर्शन करते है उसके मैंने कल भी आपको दर्शन करवाए थे और आज भी कुछ फोटो प्रस्तुत कर रहा हूँ. ऐसे में युवाओं के लिए यह कहना गलत नहीं होगा की हम आज गलत संस्कृति में जी रहे है. जबकि सही मायने में आज हम गलत परम्परा का निर्वाह कर रहे है.
डांडिया और रामलीला हिसार में भी प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है. इनमे से कुछ भगवान् राम के चरित्र पर जीवंत होती है तो कुछ में भीड़ जुटाने के लिए भौंडा प्रदर्शन. जबकि डांडिया में आज युवाओं की मानसिकता क्या होती है यह बताने की जरुरत नहीं है. लडको की आवारागर्दी जहा ऐसे कार्यक्रम बिगाड़ने में अहम् भूमिका निभाती है तो लडकियों द्वारा पहनी जाने वाली पोशाक भी मुख्य रोल अदा करती है. इसके अतिरिक्त लड़के-लडकियों को भी डांडिया और रामलीला में मिलने का मौका मिल जाता है वो अलग से. इस बात का खुलासा इससे होता है की देश के एक प्रमुख समाचार चैनल ने दावा किया है की इस तरह के आयोजन युवाओं के लिए मौका मात्र है. ऐसा नहीं है की इस बात का पता माँ-बाप को नहीं होता. लेकिन उस समय युवा यह बात भूल जाते है की माँ-बाप ने उन्हें जन्म दिया है ना की उन्होंने उनको.
जासूसी ही एक मात्र उपाय
समाचार चैनल का कहना था की ऐसे आयोजनों को लेकर अब अभिभावक भी सतर्क होने लगे है. वो अपने बच्चो को इन कार्यक्रम में जाने से तो नहीं रोकते लेकिन बच्चे किसी गलत राह पर ना जा रहे हो उसे देखने के लिए बच्चो की जासूसी जरुर करवाई जा रही है. ऐसे में एक जासूसी कंपनी के संचालक का कहना था की इन दिनों बच्चो की जासूसी के कारण उन्हें जासूसों की कमी से दो-चार होना पड़ता है. अब आप ही बताये की अगर देश की संस्कृति को चलाये रखने के लिए गलत परम्परा का उपयोग किया जाने लगे तो उसको आप क्या कहोगे. गलत संस्कृति या गलत परम्परा


राम - रामलीला - हे राम


14 वर्षो का वनवास काट कर जब भगवान् राम अयोध्या पहुंचे थे तो लोगो ने घी के दिए जला कर उनका स्वागत किया था. उस समय जितनी ख़ुशी लोगो को हुई होगी उतनी ही ख़ुशी का एहसास एक बार फिर जनता कर रही है. मौका है राम जन्म भूमि और बाबरी मस्जिद की विवादस्पद जमीन को लेकर आये न्यायालय के फैसले का. फैसला भी ऐसे समय में आया जब जनता दीवाली के अवसर पर भगवान् राम का आँखे बिछाए इंतजार करती है. यही कारण है की इन दिनों देश में राम नाम की धूम मची हुई है. इस पर दीवाली के मद्देनजर देश भर में होने वाली रामलीला से भी माहौल राममयी सा हो गया है. देश के कुछ स्थानों पर तो रामलीला को ऐसा जिवंत रूप दिया जाता है की देखने वाला एक बार तो दंग रह जाता है. तो कुछ स्थानों की रामलीला इतनी प्रभावी होती है की उसको देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है.
प्रभावी और राम चरित्र को सजीवता से दिखाने के लिए दिल्ली की रामलीलाओ को प्रमुखता से लिया जा सकता है. जबकि हिसार की कटला रामलीला कमेटी भी इस बार 113वी. वर्षगाँठ मना रही है. हिसार की सबसे पुरानी रामलीला कमेटी होने के साथ-साथ आज भी इसके मंच पर बड़ी सादगी से भगवान् राम के चरित्र को सम्पूर्णता से प्रस्तुत किया जाता है. समय के साथ-साथ हिसार का विकास होता गया और रामलीलाओ का मंचन भी बढ़ता गया. यही कारण है की इस बार हिसार में चार स्थानों पर रामलीला का आयोजनं हो रहा है. अभी कुछ समय तक हिसार में दो ही स्थानों पर रावन को जलाया जाता था लेकिन इस बार इसको भी बढ़ा कर चार कर दिया गया है. अब यहाँ प्रतिस्पर्धा रहती है दशहरे पर जलने वाले पुतलो की लम्बाई की. तो हिसार में सबसे ऊँचा (रावन का 60 फीट) पुतला कटला रामलीला कमेटी द्वारा जलाया जाता है.
रामलीलाए कैसी-कैसी 
जिस तरह प्रतिस्पर्धा के चलते रामलीलाओ का मंचन बढ़ रहा है उसी तरह आयोजको का भरपूर प्रयास रहता है की किसी भी तरह उनकी रामलीला में दर्शको की भीड़ अन्य रामलीलाओ से ज्यादा हो. इसके साथ-साथ उनकी यह सोच भी होती है की उनके क्षेत्र का नागरिक अन्य स्थान पर रामलीला देखने ना जाए. इसी प्रयास में आयोजक रामलीला के साथ-साथ लोगो का मनोरंजन करने से भी नहीं चुकते. ऐसे में उनकी रामलीला में जहा दर्शको की भीड़ तो जुटती ही है साथ ही साथ समय-समय पर लोगो की तालियों की गडगडाहट ही आयोजको की हौसला अफजाही करती है. इसी के चलते आयोजक कई बार ऐसा कुछ कर गुजरते है की रामलीला के मंच पर रामलीला कम और नृत्य प्रतियोगिता ज्यादा लगने लगती है. इसी आपाधापी में नृत्यांगना भी इतने कम कपड़ो में नृत्य पेश करती है की दर्शक भी भौचक्के रह जाते है.
आज एक नहीं अनेको स्थानों पर रामलीला के नाम पर ऐसी भौंडी मानसिकता का परिचय दिया जा रहा है. हिसार के समीपवर्ती उपमंडल आदमपुर की एक रामलीला में होने वाले नृत्य की कुछ फोटो गुफ्तगू के हाथ लगी. जिन्हें यहाँ प्रस्तुत किया जा रहा है. ऐसी रामलीलाओ के बारे में सभी की राय भी अलग-अलग है. दर्शको का कहना है की आयोजक उनके आगे फूहड़ता पेश करते है जबकि आयोजक कहते है की जनता की मांग पर ऐसे नृत्य दिखाए जाते है. कोई कुछ भी कहता हो लेकिन इतना जरुर है की अगर ऐसे नृत्यों की मांग दर्शक करते है तो वो ऐसी मांग किस से करते है और अगर आयोजक भीड़ जुटाने के लिए ऐसा करते है तो फिर राम के नाम का सहारा ही क्यों. अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब यह ही कहना पड़ेगा की हे राम बस अब और नहीं.


मंगलमुखियो के लिए पहली पसंद बना हिसार


हिसार में इन दिनों एक बार पुनः महफ़िल जमी हुई है. जहाँ सुबह होते ही मध्यम ध्वनी में बजने वाला संगीत जनता को अपनी और आकर्षित करता है वही शाम होते-होते हिसार की पंजाबी धर्मशाला में कव्वालो का मजमा जमना शुरू हो जाता है. हिसार में यह रौनक लगा रखी है दिल्ली दरवाजा राय घराने की मंगलमुखियो ने. इस सम्मलेन के लिए देश के कोने-कोने से मंगलमुखी यहाँ शिरकत करने आये हुए है. सम्मलेन की ख़ास बात यह है की लगभग डेढ़ हजार के करीब मंगलमुखी यहाँ एकत्रित हुए है और यह हिसार का सौभाग्य है की मंगलमुखी समाज ने हिसार को दोबारा से चुना है.
इससे पहले पिछले वर्ष यहाँ मंगलमुखियो का गद्दीनशीन कार्यक्रम हो चुका है. राय घराने का यह सम्मलेन अब तक दिल्ली में होता आया है लेकिन दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स होने के कारण अबकी बार यह आयोजन हिसार में किया गया. सूत्रों की माने तो गद्दीनशीन कार्यक्रम का आयोजन हिसार में बहुत ही कम खर्च में हुआ था यही कारण है की हिसार की पूर्व पार्षद मंगलमुखी राज हसीना और शोभा नेहरु की अध्यक्षता में इस सम्मलेन के लिए हिसार को चुना गया है. सम्मलेन में दिल्ली, राजस्थान, मुंबई, चेन्नई, पश्चिम बंगाल, पंजाब, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश व् गुजरात के मंगलमुखी एकत्रित होंगे.


जब खिलाडियों के सिर्फ निराशा ही हाथ लगी


वैसे तो आज कॉमनवेल्थ गेम्स देशवाशियो के लिए निराशा का सबब बने हुए है. शुरू से लेकर अब तक कभी मैदानों पर तो कभी तैयारियों को लेकर इन गेम्स पर उंगली उठती रही है. लेकिन इन सब के बीच हिसार की जनता के लिए यह ख़ुशी का समय है की एक साथ चार-चार खिलाडी कॉमनवेल्थ गेम्स में हिसार का प्रतिनिधित्व कर रहे है. इतना ही नहीं हिसार ने देश को अनेको खिलाडी दिए है जिन्होंने समय-समय पर देश-विदेश में अपना परचम लहराया है. लेकिन एक समय ऐसा आया जब इन खिलाडियों के हाथ सिर्फ निराशा ही लगी. मौका था क्वींस बैटन रिले का.सबसे पहले हरियाणा में हिसार को ही क्वींस बैटन रिले की मेजबानी करने का मौका मिला था लेकिन शायद यह खिलाडियों की बदकिस्मती ही थी की भारी राजनीति के चलते क्वींस बैटन हिसार के बाहरी इलाको में आई भी और मात्र 15 मिनट में ओझल भी हो गई. फतेहाबाद से हिसार जिले के गाँव शंकरपुरा में जब बैटन ने प्रवेश किया तो लोगो ने ढोल-नगाडो से इसका स्वागत किया लेकिन यह देख उनको निराशा हुई की बैटन एक गाडी में थी. भारी सुरक्षा इंतजाम होने के कारण जहाँ जनता को पता ही नहीं लगा की बैटन कौन सी गाडी ने है वही खिलाडी भी बैटन को तांकते रह गए.
उल्लेखनीय है की हिसार के राजेन्द्र भाला फैंक कर तो जोगिन्द्र सिंह बाक्सिंग में अपना दमखम दिखायेंगे. महिला खिलाडियों में निर्मला बूरा कुश्ती के जरिये गोल्ड मैडल पाने के लिए मैदान में उतारेगी तो पूनम मालिक की चाह है की हाकी में वो अपे प्रतिद्वंदियों के दांत खट्टे करे.


सपने तो सिर्फ सपने होते है


अक्सर नेता जनता को सपने दिखाते रहते है. यह उनका काम भी है ओर राजनीति करने के लिए धंधा भी. लेकिन यह हिसार का दुर्भाग्य ही है की यहाँ के नेताओ द्वारा देखे गए सपने कभी पूरे नहीं होते. यही कारण है की चुनावो के बाद एक समय ऐसा आता है जब जनता अपने को ढगा सा महसूस करती है. अब देखो ना पूर्व बिजली मंत्री स्व. ओमप्रकाश जिंदल ने हिसार के लिए एक सपना देखा था की वो हिसार को पेरिस बना देंगे. आज हिसार किसी भी सूरत में पेरिस तो नहीं बना लेकिन आज इतना बदसूरत हो गया है की जनता को फिर वही सपना याद आने लगा है. जनता भी बेचारी क्या करे. बड़ी भोली है, बार-बार याद दिलाने से भी जब जिंदल घराने को स्व. जिंदल का वो सपना याद नहीं आ रहा तो सड़क पर बैनर तक लगा दिया. उधर शासन और प्रशासन है की बार-बार कहने के पश्चात भी नींद से नहीं जाग रहा.
आज शहर की ऐसी कोई सड़क नहीं होगी जो खस्ता हाल ना हो. लेकिन इन सब सडको के बीच एक सड़क ऐसी भी है की जिसकी तरफ शासन, प्रशासन सहित जिंदल घराने का कोई ध्यान नहीं है. पिछले चार वर्षो से यह सड़क है की बनने का नाम नहीं ले रही. चार साल पहले रेलवे विभाग ने नगर का पुराना ओवरब्रिज यह कहते हुए एक तरफ से बंद कर दिया था की यह टूटने की कगार पर है. इसके चलते राजस्थान और दिल्ली की ओर से आने वाला ट्रैफिक बालसमंद रोड से गुजारा जाने लगा. एकाएक भारी ट्रैफिक के गुजरने से सड़क टूटने लगी. व्यवसायियों के हो-हल्ला करने, प्रशासनिक अधिकारियो सहित नेताओ को ज्ञापन व् जाम लगाने के कारण पुल को कियो बार खोला गया और बंद किया गया.
लेकिन एक दिन ऐसा आया की जनता को यह सपना सच होता नजर आया. मौका था चुनावो का. इसी रोड पर स्व. ओमप्रकाश जिंदल की धर्मपत्नी व् पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल का चुनाव कार्यालय बनता है. चुनाव नजदीक आने के कारण एक बार तो सड़क की मरम्मत करवा दी गई लेकिन आज फिर सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है. प्रशासन की तरफ से समय-समय पर सड़क पर मिटटी व् रोड़े तो गिरव दिए जाते है लेकिन अभी तक ऐसी किसी कार्यवाही को अंजाम नहीं दिया गया जिससे जनता को इन खड्डों व् सड़क से उठने वाली मिटटी से निजात मिल सके. अब बारी थी दूसरे नेता के सपने दिखाने की. हाल ही में विधायक संपत सिंह ने फिर जनता को एक सपना दिखाया की वो इस सड़क का निर्माण अतिशीघ्र करवा देंगे.
उनके इस सपने के बाद जनता व् व्यवसायी निश्चिन्त होकर बैठ गए की अब तो सड़क बन ही जाएगी. लेकिन आज दो माह बीतने के बाद भी सड़क की और कोई ध्यान नहीं दिया गया तो व्यापारियों की संघर्ष समिति ने पुनः अधिकारियो के चक्कर काटने आरम्भ किये. पता लगा की जल्द ही सड़क का टेंडर छोड़ा जायेगा. लेकिन हाल ही में टेंडर को ख़ारिज किया गया तो जनता फिर से अपने को ढगा सा महसूस करने लगी है. कोई विकल्प ना दीखते हुए व्यापारियों ने सड़क के दोनों और बैनर लगा दिए की जिंदल साहब के पेरिस में आपका स्वागत है. इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने से अब तो यही लगने लगा है की सपने तो सिर्फ सपने होते है.


हिंसा, हिंसा और सिर्फ हिंसा


एक के बाद एक समुदाय आरक्षण की मांग कर रहे है. देश के लिए यह उचित है या नहीं यह तो जानकार ही बता सकते है लेकिन इतना जरुर है की आरक्षण की मांग से भड़की आग एक बारगी तो इतना विध्वंश कर जाती है की शासन और प्रशासन सहित आम आदमी की रातो की नींद तक उड़ जाती है. जाट आरक्षण और हिसार में भड़की हिंसा के मामले में भी ऐसा ही कुछ हुआ. पूरे जिले में जहाँ हिंसा का तांडव देखने को मिला वही जाट समुदाय के लोगो को यह पता ही नहीं था की वो किस नेता के कहने पर आरक्षण मांग रहे है. हिंसा, आगजनी और लूटपाट पर काबू पाने के लिए प्रशासन को आखिरकार जिले में कर्फ्यू लगाना पड़ा. रैपिड एक्शन फोर्स को बुलाना पड़ा और जिले की कमान सेना के सुपुर्द कर दी गई. तब कहीं मंगलवार को रात तक जाकर हिसार में शांति कायम हो सकी. लेकिन इससे पूर्व असामाजिक तत्वों ने अराजकता फैलाते हुए पैट्रोल पम्प, कॉटन फैक्ट्री, गोपाल घी की फैक्ट्री, अनेको बैंक, ए.टी.एम, बस, ट्रक, मोटर साइकिल, पुलिस थाने, पुलिस चौकी, नाके जलने सहित नहर तक को तोड़ डाला.
हिसार शहर के चारो ओर के रास्ते ग्रामीणों ने रोक रखे थे. नगर में आवाजाही के लिए यातायात पूरी तरह से बंद था. माहौल को शांत करने के लिए शासन और प्रशासन मंगलवार सुबह से प्रयासरत्त था लेकिन उनकी यह मुहीम शाम होते-होते कारगर साबित हो गई. ग्रामीणों की मांग की मरने वाले सुनील श्योरान के परिवार को 20 लाख रूपए मुआवजा, शहीद का दर्जा, सरकारी नौकरी और पुलिस अधीक्षक सुभाष यादव के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज किया जाये जैसी सभी मांगो को मान लिया गया. उधर सरकारी प्रतिनिधि ने जाट समुदाय के नेताओ को आश्वाशन दिया की जल्द ही उनकी आरक्षण की मांग को सोनिया दरबार तक पहुँचाया जायेगा. जिसके बाद नेताओ ने आन्दोलन जारी रखने की बात कहते हुए ग्रामीणों से शांति बनाने की बात कहीं. मांगे माने जाने के बाद मंगलवार शाम को शहीद सुनील के शव का अंतिम संस्कार किया गया. खास बात यह रही की इस अंतिम यात्रा में किसी भी राजनितिक पार्टी के नेता को शामिल नहीं होने दिया गया. उल्लेखनीय है की गाँव में ही शहीद सुनील का स्मारक भी बनाया जायेगा.
विश्वविद्यालय प्रशासन रहा अलर्ट 
आरक्षण की मांग से शहर में बिगड़े हालात को देखते हुए नगर के दोनों विश्वविद्यालय मंगलवार को अलर्ट दिखाई दिए. कुछ देर के लिए ग्रामीण छात्रो ने आरक्षण की मांग को लेकर विश्वविद्यालय ने नारेबाजी की और प्रदर्शन किया लेकिन जल्द ही इस पर काबू पा लिया गया. विश्वविद्यालय में आने-जाने वाले प्रत्येक नागरिक पर कड़ी नजर रखी जा रही है वही सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किये गए है.
50 करोड़ का नुक्सान
जाट आरक्षण को लेकर हिसार जिले में हुई आगजनी और लूटपाट से लगभग अरबो रूपए की सरकारी और निजी संपत्ति को आग के हवाले कर दिया गया लेकिन अगर उधमियो की माने तो कॉटन फैक्ट्री और घी फैक्ट्री में हुई आगजनी और कर्फ्यू से हिसार जिले के उद्योगों को 50 करोड़ का नुक्सान है. अकेले एचपी कॉटन ने आगजनी और लूटपाट से 40 करोड़ का नुक्सान बताया है. उधर पैट्रोल पम्पो ने भी आगजनी और लूटपाट से 20 से 25 लाख का नुक्सान बताया है.


अब तो श्री कृष्ण को ही आना पड़ेगा




पूरे देश में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया. रात जैसे ही 12 बजे, हर जगह भगवान् श्री कृष्ण का जन्मदिन हर्षोउल्लास से मनाया गया. इसके साथ ही मंदिरों में भगवान् श्री कृष्ण की जय जयकार होने लगी. गुफ्तगू ने भी भगवान् के जन्मदिन पर खुशिया मनाई. हिसार के बहुत से मंदिरों में घूम-घूम कर भगवान् के अनेको रूपों को अपने कैमरे में कैद किया. जैसा की जनमाष्टमी के दिन आपसे वादा किया गया था की हिसार के मंदिरों की फोटो आपको दिखाई जाएगी. गुफ्तगू ने उसे पूरा किया. वैसे तो शाम होते-होते एक समय भगवान् इंद्र देव

जम कर बरसे और एक बार जनमष्टमी का मजा किरकिरा होता हुआ नजर आया लेकिन लगभग एक घंटा बरसने के बाद नगर में फिर से चहल-पहल नजर आने लगी. श्री कृष्ण के भक्तो पर बरसात का असर कम ही दिखाई दिया तथा भक्तो ने भीगते हुए मंदिरों में झाँकियो के दर्शन किये. गुफ्तगू ने भी 10 फोटो अपने पाठको के लिए कैमरे में कैद की है. शायद आपको अच्छी लगे. आप फोटो पर क्लिक कर बड़ा कर सकते हो. इस बीच जहाँ सारी दुनिया श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रंग में रंगी हुई थी वही कुछ बदमाश अपनी योजनाओ को अंजाम देने की फिराक में
थे.
इसी के चलते एक युवा को काल का ग्रास बनना पड़ा. कल भी गुफ्तगू की गई थी की मेरे देश में मनाये जाने वाले कुछ त्योहारों पर अब आवारागर्द, बदमाश व् मनचले युवक अपनी मानसिकता को अंजाम देने लगे है. यही कारण है की जनता में ऐसे कुछ त्योहारों के प्रति रुझान घटने लगा है. अगर यहाँ और त्योहारों का जिक्र छोड़ सिर्फ जन्माष्टमी की बात की जाये तो यह कहना गलत नहीं होगा की आज के परिवेश में इस त्यौहार पर लडकियों का निकलना सुरक्षित नहीं रहा गया है वही कुछ लोग इन त्योहारों पर अपनी पुरानी रंजिश निकालने का अवसर ढूंढते है. या फिर यह कहा जाये की दिन-प्रतिदिन बढती बदमाशी के चलते आज जनता घर से निकलने में कतराने लगी है. इसी का नतीजा था की हिसार में 21 वर्षीय एक युवक की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार अभी तक यह हत्या आवारागर्दो द्वारा की गई लगती है लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता की इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश भी हो सकती है. मृतक की नवंबर में शादी तय थी.
यह घटना आवारागर्दो का काम इसलिए लगती है की मृतक के साथी ने बताया की वो दोनों एक मंदिर देख अपने घर को लौट रहे थे की बीच रास्ते में 10 - 12 युवक खड़े मिले. उन्होंने उनसे माचिस मांगी. उन्होंने जैसे ही माचिस के लिए माना किया तो एक युवक ने तेज धारदार हथियार निकाला और मृतक सुनील पर हमला कर दिया. जल्द ही सुनील को सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहा उसने दम तोड़ दिया. इसके पीछे पुरानी रंजिस भी हो सकती
है क्योंकि सुनील हिसार के एक मल्टीप्लेक्स में टिकट विन्डो पर कार्यरत्त है. हो सकता है की कभी इन लडको के साथ टिकट को लेकर सुनील का कोई झगडा हुआ हो. कुछ भी हुआ हो लेकिन इतना जरुर है की अगर ऐसे ही चलता रहा तो एक दिन भारतीय त्योहारों की परम्परा टूटने लगेगी.यह भी हो सकता है की एक दिन हमारे बच्चे हम से यह पूछने लगे की भारत में जनमाष्टमी कैसे मनाई जाती थी.


कामनवेल्थ में दमखम दिखायेगा हिसार का छोरा


पहले कामनवेल्थ खेलो को लेकर तैयारियों में देरी और उसके बाद उसी तैयारोयो में लगने वाले पैसो को लेकर गोलमाल. रही सही कसर बरसात पूरी कर रही है. कभी खेलो को लेकर बनने वाले मैदानों पर उंगली उठ रही है तो कभी बरसात में मुख्य स्डेडियम की छत टपक रही है. कुछ दिनों से दिल्ली में बरसात ने जिस कदर कहर ढाया है उसे देख अभी भी संशय के बदल छाए हुए है की क्या भारत में यह खेल हो पाएंगे. कहने का अर्थ यह है की शुरू से ही इन खेलो को लेकर विभिन प्रकार की चर्चाओं का बाजार गर्म था और जब तक यह खेल संपन्न नहीं हो जाते यह बाजार ऐसे ही गर्म रहेगा.
लेकिन हिसार की जनता के लिए एक ख़ुशी की बात है की इन खेलो में हिसार का छोरा अपना दमखम दिखायेगा. वैसे तो दलबीर सिंह का पुत्र राजेन्द्र भिवानी के सच्चा खेडा का रहने वाला है लेकिन खेलो का अभ्यास उसने शुरू से ही हिसार के महावीर स्डेडियम विंग से किया है. अभी दो दिन पूर्व ही उसका चयन पटियाला में किया गया. राजेन्द्र एथलेटिक का खिलाडी है और आल इंडिया में स्वर्ण पदक हासिल कर चुका है. इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर की सीनियर प्रतियोगिता में उसने दूसरा स्थान हासिल किया है. नेता व् अधिकारी इन खेलो को लेकर क्या खेल खेल रहे है यह तो पता नहीं लेकिन इतना जरुर है की अब हिसार की जनता को राजेन्द्र के खेल से अवश्य उम्मीद रहेगी.


ऐसा ही क्यों होता है


जितनी देरी से मैं यह गुफ्तगू कर रहा हूँ उतना ही मेरा यह प्रयास रहेगा की मेरी यह गुफ्तगू स्टिक बैठे की आपको समाचार का दूसरा पहलू समझ में आ सके. सभी भली-भांति जानते है की 5 जुलाई को भारत बंद का आयोजन किया गया था. क्यों किया गया था, किसने किया था यहाँ अब शायद यह बताने की जरुरत शेष नहीं रह जाती है. देश की विपक्षी पार्टियों द्वारा किये गए भारत बंद के दिन जो कुछ भी हुआ वो सभी ने बहुत ही इत्मिनाम से टीवी पर देखा और सुना होगा. लेकिन इतना जरुर है की ऐसा कुछ होने से पहले ही मेरे मोबाईल पर प्रतिदिन की तरह ही सुबह एसएमएस आने लगे थे. कुछ दोस्त हर रोज की तरह सुप्रभात की शुभकामनाये दे रहे थे तो कुछ बंद को लेकर एसएमएस कर रहे थे. उसमे से एक एसएमएस, जो मुझे बहुत पसंद भी आया और बहुत कुछ सोचने को मजबूर भी कर रहा था. वो एसएमएस कुछ इस तरह था.
वो तालो का लटकना,
वो रैली की बहार,
वो बस को आग लगाना,
वो मार-पीट का समाचार,
रेल को रोकना,
वो आम लोगो पर प्रहार,
मुबारक हो आपको भारत बंद का त्यौहार.
यह उस सुबह आये कुछ एसएमएस में से एक था जिसको पढने के बाद मैं यही सोच रहा था की वाकई आज के बंद से आम आदमी को कुछ नहीं मिलने वाला है. क्योंकि केंद्र सरकार पहले ही तेल प्रदार्थो की मूल्यवृद्धि वापिस लेने से मना कर गई थी. शाम होते-होते रही सही कसर सरकार के मंत्रियो ने यह कह कर पूरी कर दी थी की विपक्ष का यह भारत बंद किसी भी तरीके से औपचारिक नहीं है. फिर क्यों जगह-जगह बसों और ट्रेनों को रोका गया. क्यों बसों को आग लगाईं जाती है. सरकारी संपत्ति को नुक्सान सहित क्यों बंद की एवज मैं व्यापारियों को धमकाया जाता है.
5 जुलाई को विपक्ष द्वारा किया गया भारत बंद पूर्णतया सफल था. यह कहने में कोई संकोच नहीं लेकिन जिस तरह इस बंद को सफल किया गया या यह कहे की किस तरीके से इस बंद को सफल किया गया क्या इसकी पूर्णतया सच्चाई जनता के सामने लाई गई. तो जवाब मिलेगा नहीं, हमको क्या पता. मैं यह पूछना चाहता हूँ की कितने की व्यापारियों ने अपनी मर्जी से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे. कौन कर्मचारी मूल्यवृद्धि के विरोध में उस दिन अपने कार्यालय नहीं गया. शायद ना के बराबर. फिर राजनैतिक दल किस बात पर अपनी पीठ थपथपा रहे है की भारत बंद सफल हुआ.
जनता परिणाम चाहती है, जबकि उस दिन के बंद से ऐसा कोई परिणाम नहीं निकला की जनता किसी भी दल की वाह-वाही करे. परिणाम देखने को मिला तो सिर्फ इतना की विपक्षी पार्टिया या तो अपने कार्यकर्ताओ में जोश भरने में सफल रही या फिर यह कहती हुई सुनी गई की उन्होंने जनता की आवाज को बुलंद किया है. फिर भले ही वो दिल्ली की विपक्षी भाजपा हो या राजस्थान की भाजपा. या फिर पंजाब में राज कर रही अकाली दल या हरियाणा की विपक्षी इनलो हो. सब ने मतलब साधा तो सिर्फ अपना. जबकि उत्तरप्रदेश में राज कर रही बसपा के कार्यकर्ताओ ने तो उस दिन जिस तरीके से तांडव किया, उससे सबकी आँखे फटी की फटी रह गई.
तो क्या यहाँ हम यह मान ले की आज जो राजनितिक दल धरना-प्रदर्शन, या फिर बंद का आयोजन करते है वो सिर्फ अपने लिए ही करते है, जनता के लिए नहीं. अगर ऐसा ही चलता रहा तो हमको जागने की जरुरत है और अब नेताओ से यह पूछना होगा की ऐसा ही क्यों होता है.
पाबला जी का धन्यवाद
8 जुलाई को मेरी शादी की तीसरी वर्षगाठ थी. हर बार की तरह ही इस बार भी मेरे पारिवारिक सदस्यों और दोस्तों ने सुबह से मुझे बधाई देना आरम्भ कर दिया था. दोपहर तक कुछ और फोन आने के बाद मैं निश्चिन्त हो गया की अब और कोई नहीं रह गया है जो मुझे बधाई देगा. बहन की शादी के कारण कुछ व्यस्त हूँ इसलिए कंप्यूटर पर भी नहीं बैठ पा रहा हूँ. लगभग 5 बजे एक ब्लागर साथी का बधाई भरा फोन आया और उसने बताया की पाबला जी ने जब आपके लिए पोस्ट लिखी तो पता चला की आज आपकी शादी की सालगिरह है. मैंने भी बिना देरी किये कंप्यूटर चालू किया और पाबला जी की पोस्ट पढ़ी. पढ़ कर बड़ा सुकून मिला की पारिवारिक सदस्यों के साथ-साथ कुछ और साथी सदस्य भी मेरी जिंदगी में शामिल हो चुके थे. जब तक मैंने यह पोस्ट पढ़ी तब तक 5 लोगो ने मुझे बधाई दी. 5 साथी सदस्य देख मैंने भी सोचा की क्यों ना 5 जुलाई पर ही कुछ लिखा जाये. पाबला जी सहित सभी साथियों का मेरी जिंदगी से जुड़ने के लिए दिल से धन्यवाद.


क्राइम स्टेटमेंट रोको तो रुकेगा क्राइम


हिसार जिले में अपराध इस समय अपने चरम पर है. कभी कहीं गोलीकाण्ड को अंजाम दिया जा रहा है तो कही फिरौती की एवज में व्यापारियों की हत्या हो रही है. जबकि लोग लूटपाट की वारदातों से सहमे हुए है. उधर पुलिस की नाकामी यह है की वो किसी भी मामले में अपराधी को पकड़ने में अपने को असहज महसूस कर रही है. अपनी इस नाकामी को जनता से छुपाने के लिए पुलिस ने एक नया तरीका इजाद किया है. अभी तक जो पुलिस विभाग अपनी पीठ थपथपाने के लिए मिडिया को क्राइम स्टेटमेंट जारी किया करता, वो बंद कर दी गई है. उल्लेखनीय है की पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिडिया के लिए प्रतिदिन एक क्राइम स्टेटमेंट जारी हुआ करता. जिसमे प्रतिदिन का लेखा-जोखा हुआ करता की आज पुलिस ने कितने मामले दर्ज किये और कितने अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आये. लेकिन बीते कुछ अरसे से एकाएक अपराधो में हुई बढ़ोतरी के कारण पुलिस अधीक्षक ने यह क्राइम स्टेटमेंट जारी करने पर रोक लगा दी है. उनका कहना है की अगर पुलिस विभाग कोई जरुरत समझेगा तो पत्रकारों को कार्यालय में ही बुला लिया जायेगा या प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी.
इसका एक कारण यह भी माना जा रहा है की आज जिले में अपराध तो दिन के तापमान की तरह बढ़ता जा रहा है लेकिन अपराधी शाम के तापमान की तरह कम नहीं हो रहे है. बढ़ते अपराध पर पुलिस अधीक्षक की झुंझलाहट इस बात से साफ़ झलकती है की जब हांसी में देवराज लोहिया की हत्या के एक सप्ताह बाद ही हिसार के एक व्यापारी से 10 लाख की फिरौती मांगने के मामले पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे तो फोन पर साहब ने पत्रकारों को बताया की मैं तो यहाँ रूटीन दौरे पर आया हूँ. मुझे नहीं पता था की यहाँ किसी से फिरौती मांगी गई है.
पूरे लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक के मुहं से यह बात सुन लोग अचरज में पड़ गए. उधर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियो को सख्त आदेश जारी किये है की पत्रकारों को अपराध व् अपराधियों के बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा है की अगर ऐसा किया गया तो पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही भी की जा सकती है. लेकिन यह सोचने वाली बात अवश्य है की क्या क्राइम स्टेटमेंट रोकने से जिले में अपराध रुक जायेगा.


पुल के लिए बनाया पूल


हिसार की जनता आजकल पशोपेश में है. स्थिति यह है की जहा उनकी यातायात की समस्या पिछले चार वर्षो से खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी वही उनके जख्मो पर नमक छिड़कते हुए जिला प्रशासन के अनेको विभागों ने आपस में पूल बना लिया है. पूल इसलिए नहीं की यह समस्या खत्म कर दी जाये बल्कि यह पूल इसलिए किया गया है की इस समस्या को जस का तस रखा जाये. एक के बाद एक विभाग इस पूल से जुड़ते चले गए. आज आलम यह है की पूर्व में इस समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन करने वाली जनता भी इस पूल के आगे अपने को बेबस समझ रही है.
हुआ कुछ यूँ की आज से लगभग चार वर्ष पहले नगर के पुराने ओवर ब्रिज का एक हिस्सा कंडम घोषित किया गया था. उस समय यह कहा गया था की इस पुल पर से भारी वाहन नहीं गुजरेंगे. ऐसा ना हो इसके लिए प्रशासन ने बाकायदा पुल पर पोल गाड दिए थे. जब एक लम्बे अरसे के बाद भी यह पुल नहीं खोला गया तो जनता ने धरना-प्रदर्शन आरम्भ कर दिए. इसके लिए जब स्थानीय नेताओ द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात की जाती तो जवाब मिलता की हमारे द्वारा पुल को ठीक कर दिया गया है, इसको खोलने की मंजूरी रेलवे विभाग से मिलनी है.
उधर बार-बार जब रेलवे अधिकारियो से पुल के ठीक होने और इसे खोलने को लेकर बात की जाती तो एक ही जवाब मिलने लगा की यह मंजूरी बीकानेर से आनी है, हम क्या कर सकते है. इसकी शिकायत जब जिला प्रशासन के अधिकारियो पर जाने लगी तो आज उनका भी कुछ यही हाल है. जिला उपायुक्त का कहना है की पुल संबंधी अधिकारियो से बात चल रही है जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जायेगा. उधर ट्रक चालक रात बेरात पूल के दूसरे हिस्से से गुजरने लगे. बीते दिनों गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक और एक कार की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई.
इसकी एवज में पुलिस प्रशासन भी इस पूल में शामिल हो गया. पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले एक सही कदम उठाते हुए एक टीम गठित कर 24 घंटे गश्त करने के आदेश दिए. लेकिन कुछ ही समय के पश्चात जनता के जख्मो पर नमक छिड़कते हुए पुल के दोनों तरफ पोल लगा दिए गए. कुछ भी हो लेकिन जनता यह सब्र किये बैठी है की अधिकारियो और विभागों द्वारा किये गए पूल के आगे उनकी एक नहीं चलने वाली.


इसलिए जरुरी है एनकाउंटर


अभी हाल ही में मैंने गुफ्तगू की थी की हांसी में बदमाशो की बादशाहत किस कदर हावी है. ऐसा नहीं है की यह कोई पहला मौका था जिसमे प्रसिद्ध व्यापारी देवराज लोहिया की गोली मार कर हत्या कर दी गई. इससे पहले भी ऐसी बहुत सी घटनाए हो चुकी है जिसमे व्यापारियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है. मैं समय-समय पर गुफ्तगू के माध्यम से हांसी का हाल ब्यान कर चुका हूँ. लेकिन इस बार स्थिति ऐसी थी की मुझे यह लिखना पड़ा की अब पुलिस के पास एनकाउंटर के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है, जिससे इन बदमाशो पर अंकुश लगाया जा सके. अब सवाल उठता है की ऐसा ही क्यों कहा मैंने. तो अब आप ही देख लो.
हांसी में ज्वैलरी का काम करने वाला एक व्यापारी अपनी दुकान पर ग्राहकों के साथ व्यस्त था की दो-तीन महिलाए वहा आ गई. कुछ ही देर में उन्होंने 35000 रूपए कीमत का एक हार, 10 से 15 हजार कीमत की अंगुठिया और कुछ अन्य सामान पसंद कर लिया. बातो ही बातो में उन्होंने दुकानदार को कुछ ऐसा बताया की दुकानदार हाथ जोड़ कर खड़ा हो गया और कहने लगा की बहन जी, मुझ पर थोड़ी सी कृपा करो. मैं इतना बड़ा व्यापारी नहीं हूँ की आपको सब कुछ एक साथ बिना पैसे के दे दूँ. आप कुछ ऐसा करो की आपका भी काम चल जाए और मुझे भी नुक्सान ना हो. दुकानदार की यह प्रार्थना सुन कर महिलाए पड़ोस की दुकान में चली गई और कुछ सामान वहा से ले लिया. आप भी समझ गए होंगे की यह महिलाय कौन हो सकती है. जी हां, देवराज लोहिया की हत्या के पश्चात सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हांसी के मुख्य व्यापारी कुछ ऐसी ही जिन्दगी बीता रहे है. ऐसा वो इस लिए कर रहे है की उन्हें अपनी जान प्यारी है और बदमाश है की उनके हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है.
मुख्य लोग कर चुके है हांसी से पलायन
एक तो जान का जोखिम और दूसरा ऐसे घुट-घुट कर जीने से तो अच्छा है की कहीं और बसेरा डाल लिया जाये. कुछ ऐसी ही सोच लिए अब तक हांसी से लगभग आधा दर्जन लोग पलायन कर चुके है. ऐसे ही एक गोली काण्ड में जख्मी हुए डा. एम. एल. कालड़ा ने सबसे पहले हांसी से पलायन करते हुए दिल्ली में डेरा डाला था. इसके पश्चात भी दिनो-दिन बढती लूटपाट, गोलीकांड और हत्याओ से सकपकाए लोग हांसी छोड़ चुके है. जिनमे व्यापारी, डाक्टर व् होटल स्वामी मुख्य है. यहाँ तक की कुछ लोग तो अपने व्यापार व् परिवार सहित हांसी से रुखसत हो चुके है.
किस-किस ने क्या-क्या किया
ऐसा नहीं है की हांसी ( जिसको की जिला बनाने के लिए सरकार विचार कर रही है ) में इतना सब कुछ हो जाये और जनता, पुलिस प्रशासन और राजनीति ठंडी रही हो. फर्क सिर्फ इतना है की व्यापारियों ने जहा इन बदमाशो के खिलाफ कोई कार्यवाही के लिए पुलिस का साथ नहीं दिया वही पुलिस ने भी किसी अपराधी को पकड़ने में कोई खास भूमिका या तत्परता नहीं दिखाई. इसी का नतीजा रहा की जहा समय-समय पर विपक्षी नेताओ ने सरकार व् स्थानीय कांग्रेसी नेताओ पर अपराधियों से मिलीभगत के आरोप तो लगाये लेकिन कांग्रेसी नेताओ और विधायक ने इन घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन व् पुलिस पर सख्त कदम उठाने के लिए कभी दबाव नहीं बनाया. तो अब आप सोच रहे होंगे की आखिर किसी ने भी किया तो क्या किया. तो मैं यह बता दूँ की जनता ने धरना-प्रदर्शन सहित बैठके कर बहुत प्रयास किया की प्रशासन कुम्भकर्णी नींद से जागे और अपराधियों को पकड़ने का प्रयास करे, लेकिन उल्टा पुलिस ने अपराधियों को ना पकड़ कर धरना-प्रदर्शन करने वाले लोगो पर ही केस दर्ज कर दिया. उधर जब जनता ने पुलिस-पब्लिक सम्मलेन किया तो हांसी के विधायक और कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष छत्रपाल बैठक में ही नहीं पहुंचे. ऐसे मैं किसी को क्या पड़ी है की कोई अपने हाथ-पैर हिलाए.
तभी तो झेलना पड़ा जनता का गुस्सा
चुनावों के दौरान जनता से बड़े-बड़े दावे करने वाले कांग्रेसी उम्मीदवार छत्रपाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जहा आज जनता की नजरो से बच रहे है वही हजंका की टिकट पर चुनाव जीत कर कांग्रेस में शामिल हुए विधायक विनोद भ्याना भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे अपराधिक ग्राफ के कारण लोगो के बीच आने से कतरा रहे है. जबकि विधायक के कांग्रेस में शामिल होने के पश्चात छत्रपाल और हुड्डा ने जनता से दावा किया था की अब आपकी ताकत दोगुनी हो गई है क्योंकि एक तो भ्याना कांग्रेस में शामिल हो चुके है दूसरा छत्रपाल स्वयं कांग्रेसी है. लेकिन इस दोगुनी ताकत का एहसास जनता को उस समय हुआ जब जनता द्वारा आयोजित पुलिस पब्लिक सम्मलेन में ना तो विधायक विनोद भ्याना पहुंचे और ना ही छत्रपाल. आज जब व्यापारी देवराज लोहिया की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई तो पक्ष-विपक्ष के नेताओ सहित यह दोनों नेता भी जनता को ढाढस बंधाने के लिए पहुँच गए. शायद इन्हें यह ज्ञात नहीं था की जनता का गुस्सा उफान पर है. यही कारण था की जनता ने अगली-पिछली सारी कसर निकालते हुए दोनों नेताओ को खूब खरी-खोटी सुनाई.
ऐसा ही कुछ इनका भी है
 जनता व् व्यापारी इतना सब कुछ होने के बाद भी किसी को अपना मान रहे थे. वो कहावत है ना की चोर-चोर भाई-भाई. ऐसा ही कुछ हाल व्यापारियों का भी था. वो अभी भी व्यापारी नेता और कान्फेड अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग को अपना मान रहे थे. वही बजरंग दास गर्ग जो किसी भी व्यापारी के साथ कैसी भी घटना होने के पश्चात तुरंत हरियाणा सरकार मुर्दाबाद करने के लिए मौके पर पहुँच जाते थे. लेकिन आजकल ऐसा नहीं हो रहा. क्योंकि आज कल कान्फेड अध्यक्ष की कुर्सी मिलने से वो व्यापारी नहीं अपितु सरकारी हो चुके है. इसलिए उन्हें यह सभी हत्याकांड विपक्षी लगने लगे है. इसलिए वो सिर्फ सांत्वना देने के लिए तो जाते है लेकिन सरकार या सरकारी मशीनरी पर उनका वो व्यापारी नेता वाला दबाव नहीं है जो की पिछली सरकारों में हुआ करता. यही कारण था की इस हत्याकांड के बाद जब वो मौके पर पहुंचे तो जनता ने उन्हें वहा से खदेड़ दिया.
अब क्या करे
अब आप ही बताओ की देश-प्रदेश में शांति बनाये रखने के लिए क्या किया जाये. जहा जनता बेबस हो, मंत्री-संतरी सो रहे हो और सरकारी मशीनरी को किसी की परवाह नहीं हो तो आपके पास कोई समाधान है क्या. मेरा दिल तो पुलिस से एक ही पुकार करता है की बिना किसी वैर-द्वेष के बदमाशो का चुन-चुन कर एनकाउंटर कर दिया जाये. जैसा की दो साल पहले किया गया था. क्योंकि जनता कुछ समय हो-हल्ला कर चुप हो जाती है, नेता लोग फिर से राजनीति में व्यस्त हो जायेंगे और अधिकारियों का तो प्रदेश में भगवान् ही मालिक है.


लाईट, कैमरा, एक्शन


जी हाँ, कभी-कभी जिला प्रशासन ऐसी ही परिपाटी तैयार करता है की सिर्फ यही बोलना बाकी रह जाता है - लाईट, कैमरा, एक्शन. और अगर किसी दिन अनहोनी के रचयिता ने यह वाकया बोल दिया तो मानो विनाश संभव है. ऐसा ही कुछ शनिवार को हिसार में हुआ. बार-बार चेताने के बावजूद हिसार जिला प्रशासन की नींद जब इस बर्फ फैक्ट्री के खिलाफ कोई कार्यवाही करने के लिए नहीं खुली तो आखिरकार विनाश के रचयिता ने बोल ही दिया की लाईट, कैमरा, एक्शन. बस फिर क्या था. आसपास के लोग जहाँ इधर से उधर भाग रहे थे वही जिला प्रशासन के होंश फाख्ता थे. जबकि बर्फ फैक्ट्री के साथ लगते तीन स्कूलों में पढने वाले सभी बच्चो का रो-रो कर बुरा हाल था. कहते है मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है लेकिन वो किस्मत पर निर्भर होता है.शायद यह इन नन्हे-मुन्ने बच्चो की किस्मत ही थी की जहाँ वो तो सभी बच ही गए साथ ही साथ उनकी किस्मत ने किसी बड़ी अनहोनी को भी टाल दिया.
लेकिन यहाँ जो समाचार का पहलू है वो यह है की ऐसा होता ही क्यों है की कुछ होने के पश्चात ही शासन और प्रशासन की आँखे खुलती है. आज बर्फ व् कैमिकल फैक्ट्रिया हर जगह चलती है. लेकिन प्रशासन इनके लिए एक निश्चित जगह निर्धारित करता है. अक्सर देखने में आता है की या तो ये फैक्ट्रिया प्रशासन की आँखों में धूल झोंक कर बेधड़क रिहायशी इलाको में चलती है या फिर किसी अनहोनी की इंतजार में शासन व् प्रशासन इनके प्रति अपनी आँखे बंद रखता है. जैसा की इस बर्फ फैक्ट्री के प्रति रहा. यह कोई पहला मौका नहीं था जब चारो और से चीखने-चिल्लाने की आवाजे आ रही थी. कोई अपनी जान बचाने को भाग रहा था तो कोई बच्चो को बचाने के प्रति सजग था. इससे पहले भी इसी बर्फ फैक्ट्री में दो बार ऐसे हादसे हो चुके है. जबकि पूरे नगर की बात करना यहाँ बेमानी होगा. उस समय भी इस बर्फ फैक्ट्री को हटाने की मांग जोर पकड़ी थी. लेकिन ना तो स्कूल प्रशासन ने फैक्ट्री हटवाने में हश्ताक्षेप किया और ना ही जिला प्रशासन ने कोई प्रयास किया.
तो क्या हम यह मान ले की मुद्दत से चल रही इस बर्फ फैक्ट्री को चलाने के लिए अकेले इस फैक्ट्री के स्वामी दोषी है. तो मैं यही कहूँगा की नहीं, क्योंकि आज से पहले हिसार में जीतने भी हादसे हुए उनके प्रति प्रशासन एक बार तो गंभीर होता है लेकिन बाद में स्थिति वही ठाक के तीन पात वाली होती है. कोई अपनी चलती में मामले को रफादफा करवा लेता है तो किसी के प्रति अधिकारी की नरमी बाद में भयानक रूप ले लेती है. इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है. ऊपर से लेकर नीचे तक चलती के कारण शनिवार को सैकड़ो बच्चो की जिन्दगी दांव पर लगी थी. जिसमे स्कूल प्रशासन से लेकर व्यापारी नेता तक शामिल है. यही कारण था की घटना के पश्चात स्थानीय निवासियों का गुस्सा फैक्ट्री मालिक के प्रति फूट पड़ा, और उन्हें तोड़-फोड़ करनी पड़ी. लेकिन प्रशासन द्वारा फैक्ट्री को सील करने के आदेशो के पश्चात मामला कुछ ठंडा पड़ा है. उधर फैक्ट्री स्वामी ने भी इसे स्थानांतरित करने पर अपनी सहमति जाहिर की है.
अगर मैं यह कहूँ की ऐसा सिर्फ हिसार में होता है तो ठीक नहीं होगा. आज पूरे देश का यही हाल है. कहीं कुछ अनजाने में हो रहा है तो कहीं जानबूझ कर. कुल मिला कर सब कुछ शासन और प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है. फर्क सिर्फ इतना है की जहाँ आज प्रशासनिक अधिकारी जाने में संकोच करते है उन्हें बाद में वही जनता के गुस्से का सबब बनने के लिए जाना पड़ता है. कुछ भी हो लेकिन इतना जरुर है की भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए भले ही जिला प्रशासन कोई ठोस कदम ना उठाता हो लेकिन जनता को जागरूक होते हुए इस तरह की फैक्ट्रियो सहित हलवाई की दुकानों के प्रति शासन और प्रशासन को चेताना होगा. जिससे फिर कभी होने वाली इस तरह की घटना को रोका जा सके. और यह कहने का मौका ना मिले की लाईट, कैमरा, एक्शन.


आँखों देखा तांडव




कहते है की जब-जब पृथ्वी का विनाश हुआ है उसके पीछे किसी ना किसी तांडव की अहम् भूमिका रही है. पिछले लम्बे अरसे से भी देश-विदेश के वैज्ञानिक पृथ्वी के विनाश की बात कर रहे है. जानकारों का मानना है की पृथ्वी पर आज कल जो त्रासदिया हो रही है वो सब पृथ्वी के विनाश के मद्देनजर हो रही है. कभी किसी देश में भूकंप तो कभी सुनामी का खतरा. जबकि दिन-प्रतिदिन पिंघल रहे गलेशियर भी पृथ्वी के विनाश की कहानी लिख रहे है. इन सब से अलग शनिवार को मैंने जो तांडव देखा वो मेरी जिंदगी का पहला तांडव था और में चाहता हूँ की ऐसा तांडव मुझे दोबारा ना ही देखने को मिले तो मेरे और जनता के हित में होगा. यह तांडव उस समय हुआ जब एक बर्फ फैक्ट्री से अमोनिया गैस का अचानक रिसाव होने लगा. अभी लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही मौके पर भगदड़ मच गई.
जब तक लोग कुछ समझते शोर मच गया की चारो स्कूलों से बच्चो को बाहर निकालो. आनन-फानन में मौके पर मौजूद दर्जन भर युवा चारो और फ़ैल गए और स्कूलों से बच्चो को बाहर निकालने लगे. तब तक गैस अपना असर दिखाने लगी थी और बच्चो की आँखों और गले में इसका असर साफ़ देखा जा सकता था. बच्चो को स्कूलों से निकाल कर एक मंदिर में बिठाया गया. घटना से गुस्साई भीड़ ने बर्फ फैक्ट्री में जम कर तोड़ फोड़ की और फैक्ट्री मालिक के साथ-साथ एक स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य के साथ भी मारपीट की. मौके की नजाकत को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया. धीरे-धीरे अमोनिया गैस ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. एक बारगी तो मुझे लगा की ऐसा तांडव तो होता रहता है लेकिन इन बच्चो का भला क्या कसूर है.

उधर एकाएक मची भगदड़ और सांस लेने में हो रही परेशानी को बच्चे झेल नहीं पाए और खुले मंदिर में जहाँ बच्चो को एकत्रित किया गया था माहौल गमगीन हो गया. बच्चे थे की चुप ही नहीं हो रहे थे. जबकि बाहर का नजारा कुछ ऐसा हाल ब्यान कर रहा था की गैस लीक से गुस्साए आस-पास के क्षेत्रो के लोग किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते है. कई बार बात बिगड़ी तो कई बार प्रशासनिक अधिकारियो ने बड़ी सुझबुझ से बात को संभाल लिया. आखिरकार वही हुआ जिसके लिए सभी दुआ कर रहे थे. ना तो कोई वारदात हुई और साथ ही साथ प्रशासन ने जनता की बात मानते हुए बर्फ फैक्ट्री को सील कर दिया. तीनो फैक्ट्री मालिक जिन्हें

पुलिस जनता से बचाने के लिए पहले ही थाने ले गई थी, लिखित शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.


नेता तो व्यापरी- हो गए सरकारी


हरियाणा में कोई भी सरकार आने से पहले सरकारी आकाओ को यह अंदेशा होता था की प्रदेश में एक व्यापारी नेता है जो व्यापारियों के लिए हाथो हाथ सड़क पर उतर जाता है. व्यापारियों के साथ कोई अनहोनी हुई नहीं की वो जिला प्रशासन मुर्दाबाद, हरियाणा सरकार हाय-हाय के नारे लगाते अक्सर दिखा करते. जब बात व्यापारी के जान-माल तक पहुँच जाती तो वो नगर बंद करवाने से भी नहीं चुकते थे. और अगर गलती से सरकार से कोई गलती हो जाती तो मान लो प्रदेश बंद. उनके लिए तो यहाँ तक कहा जाने लगा था की स्वयं के पास कोई व्यापार नहीं है इसलिए बजरंग दास गर्ग हर रोज सरकार के खिलाफ किसी ना किसी बात को लेकर आन्दोलन छेड़े रखते है. अब तो आप समझ ही गए होंगे की यहाँ बात हो रही है हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष व् कान्फेड के चेयरमैन बजरंग दास गर्ग की. जीं हां वही बजरंग दास गर्ग जो कभी व्यापारियों के हितो के लिए जीं-जान लगा देने की बात करते थे. भले ही सरकार व्यापारियों के हितो के लिए कुछ करे या उनके खिलाफ लेकिन उनकी आवाज हमेशा सरकार के विपरीत ही रहती थी. लेकिन आजकल आवाज तो आवाज स्वयं बजरंग दास गर्ग व्यापारी नेता होते हुए सरकारी लगने लगे है. आज उन्हें सरकार के हर फैसले व्यापारी हित में दिखने लगे है तो दिन-प्रतिदिन प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के लिए विपक्ष दोषी नजर आने लगा है.
भले ही प्रदेश सरकार कर में बढ़ोतरी करे या उनके गृह क्षेत्र हिसार सहित आसपास के क्षेत्रो में अपराधियों ने आतंक फैला रखा हो आज उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. प्रदेश सरकार द्वारा वैट चार प्रतिशत से बढ़ा कर पांच प्रतिशत और उस पर भी अधिशुल्क लगाना आज व्यापारी नेता को जनहित में दिखाई देता है तो हिसार जिले के हांसी में बढ़ रहे अपराध पर उनकी चुप्पी सरकारी नजर आती है.


अधिकारी की दादागिरी


एक अधिकारी को दादागिरी इतनी महंगी पड़ सकती है यह शायद हिसार के जिला उपायुक्त के सहयोगी व् आदमपुर के तहसीलदार दिलबाग गोदारा ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा. यही कारण रहा की उक्त अधिकारी ने जहाँ एक कर्मचारी के साथ गाली-गलौच की वही इस घटनाक्रम की कवरेज कर रहे पत्रकारों पर मौके पर रखा गमला उठा कर दे मारा. आखिरकार मामला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा और अधिकारी पर मामला दर्ज कर लिया गया. लेकिन ढिलमुल विभागीय कार्यवाही के चलते पत्रकारों ने लघु सचिवालय में धरना दिया जहा आरोपी तहसीलदार को माफ़ी मांग कर अपना पीछा छुडवाना पड़ा.
हुआ कुछ यूँ की प्रदेश के तहसीलदारों और नायाब तहसीलदारों की एक बैठक पंचायत भवन में आयोजित की गई थी. इस बैठक में पत्रकारों को भी न्यौता दिया गया था. पत्रकार अभी पहुंचे ही थे की तहसीलदार दिलबाग गोदारा की पंचायत भवन में तैनात केयर टेकर महावीर सिंह के साथ कमरा खोलने को लेकर विवाद हो गया. बात-बात में विवाद इतना बढ़ गया की कमरा खोलने को लेकर दिलबाग गोदारा ने महावीर सिंह को यहाँ तक कह दिया की डी सी के मेरा ..... पड़ेगा, तुम कमरा खोलो. उक्त शब्दों को सुन जब पत्रकारों ने अपने कैमरे खोले तो तहसीलदार साहब भड़क उठे और पत्रकारों के पीछे भाग पड़े. इस दौरान उन्होंने वहा रखा एक गमला एक पत्रकार पर दे मारा.
घटनाक्रम की कवरेज जब पत्रकारों ने हिसार के जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को दिखाई तो आरोपी तहसीलदार के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया गया लेकिन पत्रकारों की मांग के अनुसार उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया. जिसके विरोध स्वरूप पत्रकारों ने लघुसचिवालय में धरना देना पड़ा. मामले को भापते हुए तहसीलदार अपने कुछ साथियो सहित धरना स्थल पर आये और यह कहते हुए हाथ जोड़ कर माफ़ी मांगी की भविष्य में वो किसी के साथ भी गाली-गलौच नहीं करेंगे.


अंग्रेजी से हिन्दी में लिखिए

तड़का मार के

* महिलायें गायब
तीन दिन तक लगातार हुई रैलियों को तीन-तीन महिला नेत्रियों ने संबोधित किया. वोट की खातिर जहाँ आम जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं छोड़ा वहीँ कमी रही तो महिलाओं से जुड़े मुद्दों की.

* शायद जनता बेवकूफ है
यह विडम्बना ही है की कोई किसी को भ्रष्ट बता रह है तो कोई दूसरे को भ्रष्टाचार का जनक. कोई अपने को पाक-साफ़ बता रहे है तो कोई कांग्रेस शासन को कुशासन ...

* जिंदगी के कुछ अच्छे पल
चुनाव की आड़ में जनता शुकून से सांस ले पा रही है. वो जनता जो बीते कुछ समय में नगर हुई चोरी, हत्याएं, हत्या प्रयास, गोलीबारी और तोड़फोड़ से सहमी हुई थी.

* अन्ना की क्लास में झूठों का जमावाडा
आज कल हर तरफ एक ही शोर सुनाई दे रहा है, हर कोई यही कह रहा है की मैं अन्ना के साथ हूँ या फिर मैं ही अन्ना हूँ. गलत, झूठ बोल रहे है सभी.

* अगड़म-तिगड़म... देख तमाशा...
भारत देश तमाशबीनों का देश है. जनता अन्ना के साथ इसलिए जुड़ी, क्योंकि उसे भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आन्दोलन एक बहुत बड़ा तमाशा नजर आया.
a
 

gooftgu : latest news headlines, hindi news, india news, news in hindi Copyright © 2010 LKart Theme is Designed by Lasantha