नया वर्ष - नए सपने - नई दुआए


हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी नया साल नए आगाज के साथ हमारे सामने है. लेकिन गुफ्तगू का विषय यह है की बीता वर्ष सभी के लिए कैसा रहा. कोई कहेगा की ठीक है यार जैसा था बीत गया तो कोई कहेगा की पता ही नहीं चला की एक साल कैसे बीत गया. सब अपना-अपना तर्क देने के बाद फिर से अपने काम में जुट जाते है. लेकिन आओ आज नई दुआओं के साथ नववर्ष में नए सपने संजोते हुए हम कामना करे की जो कुछ बीते वर्ष में हमको झेलना पड़ा, नए साल में हमको उससे मुक्ति मिले और जो हमको अच्छा मिला उसमे वृद्धि हो. दिली तमन्ना है की बीता साल सभी के लिए सुखद रहा हो. इतना जरुर है की बीते वर्ष में अनेक लेखे-जोखे और घटनाक्रम समय-समय पर समाचार पत्र-पत्रिकाओ की सुर्खिया बने रहे.
जहाँ पूरे साल एक के बाद एक भ्रष्टाचार के खुलासों ने आम जनता के नाक में दम किये रखा वहीँ भारत का क्रिकेट विश्वकप जीतना दिल को सुकून देने वाला था. देश में बढती महंगाई के साथ-साथ पैट्रोल के दामों ने जहाँ आग में घी डालने का काम किया वहीँ दुनिया में आई आर्थिक मंदी ने लोगों की धड़कने तेज किये रखी. इन सबके साथ-साथ वर्ष भर राजनीति भी खूब हावी रही. कभी कलमाड़ी, कभी ए राजा तो कभी कनिमोड़ी के मुद्दे पर राजनीति में घमासान मचा रहा तो काले धन पर बाबा रामदेव, भ्रष्टाचार पर स्वामी अग्निवेश तो लोकपाल बिल पर अन्ना हजारे के अनशन ने सरकार की नाक में दम किये रखा. पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में हुए चुनावों के कारण भी राजनीति में अस्थिरता का माहौल रहा.
हिसार भी बीते वर्ष के इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखवाने में कामयाब रहा. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की मृत्यु जहाँ दुखद रही वहीँ कुलदीप बिश्नोई का भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दे गया. इतना ही नहीं हिसार लोकसभा उपचुनाव में अन्ना हजारे का कांग्रेस के खिलाफ प्रचार हिसार के नाम को बुलंदियों पर ले गया वहीँ इस सीट को जीतने के लिए मुख्यमंत्री हुड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के सभी साम-दाम-दंड-भेद को धत्ता बताते हुए कुलदीप बिश्नोई यह चुनाव जीतने में सफल हुए. जीत का जश्न समाप्त होता की आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई विजयी हुई. उधर जनता गैस और बिजली के लिए त्राहि-त्राहि करती रही.
अब बहुत हुआ, आओ दुआ करे
जो कुछ मैंने लिखा ऐसा नहीं है की आप पहली बार पढ़ रहे है. मेरा तो उद्देश्य ही यही है की मैं समाचारों के दूसरे पहलू को आपके सामने रख सकूँ. लेकिन जरुरत है तो सिर्फ जन जागरण की, सोचने की और सोच कर विचार करने की क्या इन हालातों में हम चैन की सांस ले सकते है. क्या हमारा देश आगे बढ़ सकता है. अगर नहीं तो आइये सब मिल कर नववर्ष में दुआ करे की महंगाई, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता व् राजनीति में परिवारवाद जड़ से ख़त्म हो. आने वाला साल राजनीति से मुक्त वर्ष हो और देश में लोकपाल बिल आये जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके ताकि हर इंसान का चेहरा खिला-खिला रहे.


खुलती गठबंधन की गाँठ


आज जनता हैरान है, परेशान है. किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा की राजनीति में आखिर हो क्या रहा है. बस हम सब यह देखने पर मजबूर है की सत्ता के भूखे ये नेता आखिर किस हद तक गिर कर आज किसी भी दल से गठबंधन तो करते है, लेकिन चंद ही दिनों में उस गठबंधन की गाँठ खुलती नजर आती है. इतने से भी पेट नहीं भरता तो गठबंधन के समय जनता के वोट हथियाने के उद्देश्य से कभी दल मिलने तो कभी दिल मिलने की बात करने वाले दोनों ही दलों के नेता एक-दूसरे को कोसते नजर आते है. आज देश हो या देश का कोई भी प्रदेश नेताओं की इस राजनीति से कोई भी अछूता नहीं है. सत्ता के नशे में मदमस्त गठबंधन के समय किसी नेता का उद्देश्य यह नहीं होता की जनता को सुशासन दिया जाये.
जबकि शादी जैसे पवित्र बंधन से एक रीत चली गठजोड़. शादी के दौरान जब लड़का-लड़की के फेरे शुरू होते है तो पंडित सात जन्मों तक यह बंधन ऐसे ही बना रहे इसके लिए गठजोड़ करते है. भारतीय संस्कृति के अनुसार यह गठजोड़ होनी-अनहोनी की सभी सीमाओं को लांघ कर उम्र भर चलता है. लेकिन भारतीय राजनीति ने आज इस गठजोड़ के मायने ही बदल कर रख दिए है. दो दिल और दो जिस्म को एक जान में बाँधने का काम करने वाले इस बंधन को राजनीति ने नाम दिया गठबंधन का. लेकिन आज यह गठबंधन होते बाद में है और टूट पहले जाते है. कुर्सी की चाह में दो दलों के ना दिल मिलते है और ना ही विचार. बावजूद इसके राजनीतिक दल और उसके नेता गठबंधन करते है तो सिर्फ स्वार्थ के लिए.
देश-प्रदेश में हुए गठबंधन को लेकर होने वाली गुफ्तगू का जिक्र छोड़ अगर सिर्फ हाल ही में हुए हिसार लोकसभा उपचुनाव व् आदमपुर तथा रतिया विधानसभा उपचुनाव की बात ही की जाए तो यह स्पष्ट होता है की गठजोड़ और गठबंधन में बहुत फर्क है. जहाँ बहुजन सन्देश पार्टी (कांशीराम) की अध्यक्षा कांता अलहड़िया जो बीते हिसार लोकसभा उपचुनाव में इनलो के साथ एक मंच पर दिखाई दी. वहीँ उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टियों के साथ मिलकर तीसरे मोर्चे को लेकर अपनी आवाज बुलंद की. शायद यह सत्ता का नशा ही था की मात्र कुछ ही दिनों में गठबंधन में दरार पड़ती नजर आई. कांता अलहड़िया जहाँ स्वयं इन उपचुनावों में आदमपुर से चुनाव मैदान में है वहीँ कम्युनिस्ट पार्टियों ने भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे है.
ज्ञात रहे की इससे पूर्व भी देश-प्रदेश में बहुत से गठबंधन बने व् टूटे लेकिन गठजोड़ की भूमिका आज तक बहुत ही कम गठबंधन निभा पाए है. केंद्र की सता पर काबिज होने के लिए विभिन्न दलों का कांग्रेस के साथ मिलना आज उन्ही दलों को भारी पड़ रहा है. कारण वहीँ की दल तो अवश्य मिले लेकिन दिल नहीं मिले. महंगाई के विरोध में कभी करूणानिधि का नाराज होना तो कभी ममता बेनर्जी का आँखे तरेरना गठबंधन की गाँठ पर समय-समय पर सवाल खड़े करता है. टूटते गठबन्धनों का हरियाणा में भी एक लम्बा इतिहास रहा है. हविपा-भाजपा, इनलो-बसपा, हजकां-बसपा व् इनलो-भाजपा जैसे गठबन्धनों को लेकर समय-समय पर लम्बे-चौड़े दावे किये गए. लेकिन कभी सत्ता नहीं मिलना तो कभी ज्यादा सत्ता सुख मिलने के कारण इन गठबंधनों की गाँठ खुलती नजर आई.


आजाद भारत के आजाद......


पूरा देश आजादी की 63वी वर्षगाठ मनाने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है.कहीं कलाकार दिन रात एक कर अपनी कला का लोहा मनवाने का प्रयास कर रहे है तो कहीं समारोह में किसी तरह की कोई कोर-कसर ना रह जाये इसके लिए प्रशासन और राजनितिक दलों की और से कमेटिया गठित की जा रही है. इतना भी अवश्य है की जिला व् प्रदेश स्तर पर गठित की गई यह कमेटिया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बना देगी.
आज कल संसद में उठ रही महंगाई की गूंज दूर तक सुनाई दे रही है. कोई नेता इसके पीछे किसी अन्य नेता को दोषी बता रहा है तो कोई महंगाई के लिए सरकार को कोस रहा है. बात आजादी की चल रही थी तो कहने का अर्थ यह है की आजाद भारत की आजाद छवि इन दिनों संसद में खूब देखने को मिल रही है. नेता नेता नहीं लग रहा तो सरकार किसी भी मुद्दे पर चूं तक नहीं कर रही. बात बात में केंद्रीय रेल मंत्री ममता बेनर्जी भी नक्सलवाद से घिरी नजर आ रही है.
जिस तरह हमारी आजादी के दिन बढ़ते जा रहे है ठीक उसी तरह देश में भ्रष्टाचार भी दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. रही भ्रष्टाचारियो की बात तो आज वो प्रत्येक विभाग में घुसे बैठे है. मानो उनका एक ही मकसद है की वो एक कलाकार की भांति यह दिखाने का प्रयास कर रहे हो की वो अपनी कला में कितने माहिर है. यही कारण है की राष्ट्रमंडल खेलो के आयोजको से लेकर हिसार के थर्मल प्लांट में हुए तेल घोटालो में सिर्फ कर्मचारी ही नहीं अधिकारी तक ने देश का सिर झुकाने का प्रयास किया है.
वैसे तो बहुत पहले से ही राष्ट्रमंडल खेलो को लेकर दिल्ली सरकार और इससे जुड़े अधिकारियो पर उंगली उठने लगी थी लेकिन आखिर वो दिन आ ही गया जब सभी को यह पता लगा की इन खेलो को लेकर किस कदर भ्रष्टाचार फैला हुआ था. जो कुछ हो रहा है उससे देख ऐसा लगता है की यहाँ तो अंधेर नगरी चोपट राजा वाली बात है. उधर हिसार स्थित खेदड़ पावर प्लांट से जनता को अभी बिजली मिलनी तो शुरू नहीं हुई लेकिन कर्मचारियो और अधिकारियो की जरुर पौ-बराह हो गई. उन्हें प्लांट से कहीं और से कुछ खाने को नहीं मिला तो प्लांट में आने वाले डीजल में ही घोटाला कर दिया.
फिलहाल पुलिस उनके पीछे है और वो आगे-आगे. अभी तक पुलिस तेल घोटाले के 13 आरोपियों को पकड़ चुकी है जबकि अभी कुछ पुलिस पकड़ से बाहर है. मजेदार घटनाक्रम तो उस समय हुआ जब इस तेल घोटाले में प्लांट का डीजीएम भी दोषी पाया गया. उधर राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के मौजूदा अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी और पूर्व अध्यक्ष टीएस दरबारी के बीच शुरू हुआ वाकयुद्ध आजादी को शर्मसार करता नजर आएगा वही भोपाल गैस त्रासदी को लेकर जो कुछ चल रहा है उससे भी आजादी की ख़ुशी काफूर होती नजर आ रही है.


राजनितिक देवियों का है अपना ही वजूद


आने वाले लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र सरगर्मिया अपने चरम पर है । जोड़-तोड़, रूठना-मनाना, बनना-बिगड़ना और मिलने-बिछड़ने के खेल से सभी राजनीतिज्ञों को आज दो-चार होना पड़ रहा है । किसी को प्रधानमंत्री की कुर्सी प्यारी है तो किसी को मंत्री की तो कोई सांसद बनना चाह रहा है । मतलब आज हर कोई इसी खेल में उलझा हुआ नज़र आ रहा है । यही कारण है की आज चहु और राजनीति हो रही है । लेकिन मजेदार बात तो यह है की जो हो रहा है वो आप सभी को समय समय पर दिखाई या सुनाई दे रहा है । इन सब से दूर जो आवाज़ अभी नही आ रही वो आने वाले समय में या अंदर खाते जरुर हलचल में है । जल्दी न कीजिये बता रहा हु क्योकि मेरा मकसद ही यही है की मै समय समय पर आपको समाचारों से दूर ले जाकर कुछ ऐसी गुफ्तगू करू की आप को समाचार का दूसरा पहलु भी समझ आ सके । जी हा में बात कर रहा हु राजनीति की देवियों की । जिनकी आवाज़ अभी तो कानो में नही पड़ रही लेकिन प्रत्येक दल की ये देविया समय समय पर अपने करतबों से चुनावो के दिनों में एक अमिट छाप अवश्य छोड़ जाती है । यही करण है की चुनावो तक ये सभी देविया अक्सर चुप दिखाई देती है या फिर दिखाई ही नही देती । लेकिन भीतर ही भीतर इनकी कारगुजारिया चालू रहती है । फिर चाहे भाजपा की सुषमा स्वराज हो या तृणमूल कांग्रेस की ममता बनेर्जी । जय ललिता की आवाज़ भी जहा कम सुनाई देती है वही वसुंधरा राजे सिंधिया भी कम ही दिखाई देती है । ऐसा नही है की चुनावो के दिनों में ही ऐसा होता है । अक्सर ये सभी अंदर खाते ही अपनी गतिविधियों को अंजाम देती है । फिर चाहे किसी को मनाना हो या किसी से जोड़-तोड़ करना हो । कुल मिला कर प्रत्येक चुनावो में इनकी भूमिका अहम् होती है ।

ये भी कुछ कम नही

हम बात करे सोनिया गाँधी और मायावती की तो ये दोनों देविया तो आज राजनीती के उस शीर्ष पर बैठी है की अगर इनकी आवाज़ नही आए तो पता ही नही लगता की देश में राजनीति हो रही है । लेकिन् इनके अलावा राजनितिक हस्तियों में शुमार और भी कई दिग्गज देविया है जो समय समय पर अपने क्रिया-कलापों से जनता की नज़रो में रहती है । सुषमा स्वराज, उमा भारती, जय ललिता, ममता बनर्जी के अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, हरियाणा में मंत्री किरण चौधरी व् सावित्री जिंदल, बिहार से राबड़ी देवी व् वृंदा करात इनमे मुख्य है ।


अंग्रेजी से हिन्दी में लिखिए

तड़का मार के

* महिलायें गायब
तीन दिन तक लगातार हुई रैलियों को तीन-तीन महिला नेत्रियों ने संबोधित किया. वोट की खातिर जहाँ आम जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं छोड़ा वहीँ कमी रही तो महिलाओं से जुड़े मुद्दों की.

* शायद जनता बेवकूफ है
यह विडम्बना ही है की कोई किसी को भ्रष्ट बता रह है तो कोई दूसरे को भ्रष्टाचार का जनक. कोई अपने को पाक-साफ़ बता रहे है तो कोई कांग्रेस शासन को कुशासन ...

* जिंदगी के कुछ अच्छे पल
चुनाव की आड़ में जनता शुकून से सांस ले पा रही है. वो जनता जो बीते कुछ समय में नगर हुई चोरी, हत्याएं, हत्या प्रयास, गोलीबारी और तोड़फोड़ से सहमी हुई थी.

* अन्ना की क्लास में झूठों का जमावाडा
आज कल हर तरफ एक ही शोर सुनाई दे रहा है, हर कोई यही कह रहा है की मैं अन्ना के साथ हूँ या फिर मैं ही अन्ना हूँ. गलत, झूठ बोल रहे है सभी.

* अगड़म-तिगड़म... देख तमाशा...
भारत देश तमाशबीनों का देश है. जनता अन्ना के साथ इसलिए जुड़ी, क्योंकि उसे भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आन्दोलन एक बहुत बड़ा तमाशा नजर आया.
a
 

gooftgu : latest news headlines, hindi news, india news, news in hindi Copyright © 2010 LKart Theme is Designed by Lasantha