नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोग किसी टेरेरिस्ट से कम नहीं : साहा


साजिश के तहत पब्लिक सेक्टर बैंकों को खत्म करना चाहती है सरकार

हिसार 14 अप्रैल : वर्तमान सरकार एक साजिश के तहत पब्लिक सेक्टर बैंकों को खत्म करना चाहती है। बैंकिंग सेक्टर के लिए पिछले चार सालों में किये गये बदलावों के चलते बैंकिंग सेक्टर आज ऐसी स्थिति में पहुंच गया है कि सरकार खराब स्थिति होने पर बैंकों को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में ले जाएगी और प्राइवेट प्लेयर बोली लगाकर उसे खरीद सकेगा। वर्तमान सरकार में आरबीआई ने बैंकों के लोन रिस्ट्रक्चर के लिए लागू की गयी सभी योजनाओं को बंद कर दिया है, जिसमें सीडीआर, एसडीआर, जेएलएफ आदि योजनाएं हैं। ये कहना है आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फ्रडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईपीएनबीओए) के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दिलीप साहा का। वह हिसार में एआईपीएनबीओए हिसार सर्कल की त्रिवार्षिक कान्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेने आये हुए थे। इस कान्फ्रेंस में लगभग 300 बैंक अधिकारियों ने भाग लिया।
यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में कुल 10 लाख करोड़ रुपये का एनपीए है और इनमें से 40 उद्यौगिक घरानों के ही 4.5 लाख करोड़ रुपये एनपीए है। सरकार को एक ऐसा क्रिमिनल कानून बनाना चाहिए जिसमें विलफुल डिफाल्डर्स के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो। उन पर एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकार विलफुल डिफाल्टर को बचा रही है तो उन्होंने कहा कि यदि सरकार उन्हें बचा नहीं रही तो कोई सख्ता काननू भी नहीं बना रही।
नीरव मोदी स्कैम के बारे में कामरेड साहा ने कहा कि नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोग आर्थिक अपराध कर रहे हैं वो किसी टेरेरिस्ट से कम नहीं हैं। ऐसे इकोनोमिक्स टेरेरिस्ट को ढूंढकर उन्हें सजा दी जानी चाहिए ताकि दूसरों को सीख मिले। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी से पहले ही ऐसे लोगों का देश से बाहर भाग जाना संयोग नहीं हो सकता। साहा ने कहा कि इस स्कैम में यदि बैंक का कोई अधिकारी शामिल रहा है तो ये काफी शर्मनाक है और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। 


बाद में तो आराम ही करना है


कुछ बातें कभी-कभी बड़ी हैरत में डाल देती है. उन्हें सुन लगता है की आज लोगो की नीति और नियत में कितना फर्क आया गया है.यहीं कारण है की लोग करते कुछ है और चाहते कुछ है. शायद इसीलिए इसे कलयुग कहा जाता है की यहाँ किसी के लिए कोई कुछ नहीं करना चाहता, सबको अपनी पड़ी है. अब देखो न अभी कुछ दिनों पहले मुझे एक बुजुर्ग मिले. बड़े खुश नजर आ रहे थे. बातों ही बातों में उन्होंने जिक्र किया की मेरी बेटी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बहुत अच्छे नंबर प्राप्त किये है.सरकार की तरफ से मिले 80000 रूपए के सहयोग से अब वो आईएएस की तैयारी कर रही है. सुन कर अच्छा लगा और मैंने उनको बधाई देते हुए कहा की आज कल तो लडकियां ही पढ़ती है, लड़कों का ध्यान कहाँ रह गया है पढ़ाई की तरफ. 
उन्होंने झट से मेरी बात काटी और कहा की ऐसी बात नहीं है. मेरा लड़का भी पढ़ाई में अव्वल आता है. उसने भी अभी टॉप किया है. उसको तो अभी हाल ही में लंदन की एक कंपनी से 20000 डालर की नौकरी का प्रस्ताव भी आया था. लेकिन उसने यह कह कर ठुकरा दिया की अभी वह और पढना चाहता है. आगे बताते हुए उन्होंने कहा की लड़का आईपीएस बन कर देश की सेवा करना चाहता है इसीलिए मैंने भी आगे पढने की हामी भर दी. यही कारण है की आज मेरा बेटा और बेटी रात को चार-चार बजे तक पढ़ते रहते है. राहत की सांस लेते हुए उन्होंने कहा की हमने तो अपनी जिंदगी जी ली लेकिन बच्चे पढ़ लिख कर कुछ बन जायेंगे तो उनकी जिंदगी भी संवर जाएँगी.एक माँ-बाप को इस से ज्यादा क्या चाहिए.
आखिर वो सोते कब है मैंने जिज्ञासा से पूछा. झट से जवाब देते हुए उन्होंने बताया की पता नहीं भाई साहब मई तो रात को चार बजे उठता हूँ तो वो पढ़ते हुए मिलते है और जब शाम को घर आता हूँ तो वो दोनों पढ़ते हुए दीखते है. लेकिन जब मैं पहले उनसे कहता था की बेटा अब थोड़ी देर सो लो तो उनका जवाब मिलता था की पापा अभी पढ़ लें बाद में तो आराम ही करना है. महज दस मिनट की इस वार्तालाप में मुझे जवाब मिल गया था की आखिर बच्चो के दिमाग में क्या चल रहा है. पता लगा की आज नीति और नियत में कितना फर्क आ चुका है. आज कोई देश सेवा के लिए कार्य नहीं करता. अगर आज कोई नेता बनना चाहता है तो पैसा कमाने के लिए और अगर कोई पढ़ लिख कर अधिकारी बन गया तो वो आराम ही करेगा.


युवराज को शर्म आ रही है


अगर आपको भारतीय होने पर शर्म नहीं आ रही तो आप भी अपनी आँखे बंद कर लो क्योंकि युवराज को शर्म आ रही है. शर्म इसलिए नहीं की घोटालेंबाज नेता व् अधिकारी कांग्रेस के राज में देश की जनता का अरबों-खरबों रुपया हजम कर गए और डकार भी नहीं ली बल्कि मात्र इसलिए की एक गैर कांग्रेसी सरकार में किसानो पर लाठी चार्ज किया गया. यह दुःख का विषय है की इस घटना में दो किसानो की मौत हो गई लेकिन यहाँ गुफ्तगू का विषय इतना सा है की भले ही दिल्ली, पश्चिम बंगाल, हरियाणा या फिर महाराष्ट्र में आरक्षण, भूमि अधिग्रहण, सीलिंग व् कानून व्यवस्था के नाम पर कुछ भी होता रहे युवराज को कुछ भी फर्क नहीं पड़ता. अगर उनका यह ब्यान राजनीति से प्रेरित है तो यह पूरे देश के लिए शर्म की बात है.
 मैंने अपनी पिछली गुफ्तगू मुद्दा तो बस एक बहाना है में भी लिखा था की मुद्दे की बात करने वाले राजनेता सिर्फ मुद्दे को भुनाने के लिए ईद के चाँद की तरह ही नजर आते है. जबकि आज तक किसी ने भी किसी भी मुद्दे के लिए कोई ठोस प्रयास किया ही नहीं है. इसीलिए आज देश की समस्याएं जस की तस खड़ी है.क्योंकि कोई नेता चाहता ही नहीं की समस्यायों का समाधान हो. क्योंकि अगर समस्याएं ही ख़त्म हो गई तो वो राजनीति कैसे करेंगे. अब कहते है की नेता कपडे कम बदलते है और ब्यान ज्यादा. इसीलिए हर जगह इनके ब्यान अलग-अलग होते है, भले ही मामला एक जैसा ही क्यों ना हो. इनको तो सिर्फ राजनीति करनी है.
अब देखो ना उत्तरप्रदेश में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानो पर लाठियां बरसाई गई. मामले ने इतना तूल पकड़ा की राहुल गाँधी सुबह-सुबह ही एक कार्यकर्ता की बाइक लेकर पहुँच गए उत्तरप्रदेश के उस गाँव में, जिस गाँव के किसान की पुलिस लाठीचार्ज में मौत हुई थी. अब राहुल बाबा मौके पर स्वयं गए है तो ब्यान देना भी जरुरी था. आपाधापी में कह बैठे की जिस तरीके से लाठीचार्ज में किसानो की मौत हुई है उसे देख उन्हें भारतीय होने पर शर्म महसूस हो रही है. क्या वाकई उन्हें भारतीय होने पर शर्म महसूस हो रही है.
अगर ऐसा है तो मैं यहाँ बात हरियाणा की ही करूँ तो पिछले काफी सालो से भूमि अधिग्रहण को लेकर किसान आन्दोलन कर रहे है. तो आज तक राहुल गांधी को संसद में भूमि अधिग्रहण बिल लाने की जरुरत महसूस क्यों नहीं हुई. जब दिल्ली में मेट्रो के लिए आम जनता की जमीन ली जा रही थी और जनता सड़को पर थी उस समय उन्हें इस बिल की याद क्यों नहीं आई. क्यों उस समय उन्हें शर्म महसूस नहीं हुई जब दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करने वाले एक छोटे से व्यापारी की दूकान महज इसलिए बंद करवा दी गई क्योंकि वह सीलिंग के तहत आ रही थी. शायद वो इसलिए चुप रहे क्योंकि दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस की सरकारे थी.
हरियाणा के मिर्चपुर में एक बिरादरी के लोगो ने दूसरी बिरादरी के एक परिवार के मुखिया को जहाँ मार दिया वहीँ उसके घर को आग लगा दी, जिसमे जल कर उसकी एक अपाहिज बेटी मर गई. इस घटना के पश्चात भी आन्दोलन ने इतना उग्र रूप धारण कर लिया था की यहाँ भी राहुल गाँधी को गुपचुप तरीके से आना पड़ा. लेकिन यहाँ आकर उन्हें शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भारतीय होने पर शर्म महसूस नहीं हुई. उनके इस ब्यान में किसानो के प्रति कितना दर्द छुपा है यह तो आने वाला वक्त ही बतायेंगा लेकिन इतना जरुर है की फिलहाल राहुल गाँधी को उत्तरप्रदेश में मायावती सरकार होने व् अगले वर्ष विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अवश्य भारतीय होने पर शर्म महसूस हो रही है.


280 लाख करोड़ का सवाल है ...


अन्ना हजारे जी लोकपाल बिल विधेयक के लिए अनशन पर क्या बैठे की हर तरफ एक ही चर्चा थी की यह बिल आने से देश में भ्रष्टाचार समाप्त हो जायेगा. जनता तो उनके साथ थी ही लेकिन सरकार को भी उनके समक्ष झुकना पड़ा. किसी ने भी यह नहीं सोचा की आखिर जब तक हम कुछ नहीं करेंगे तब तक देश से भ्रष्टाचार समाप्त कैसे हो सकता है. यह बिल कोई मच्छर मारने की दवा थोड़े ही है की स्प्रे किया और भ्रष्टाचार ख़त्म. यहाँ सवाल लाख-दो लाख का नहीं अपितु पूरे 280 लाख करोड़ का है की जब तक हम किसी भ्रष्ट नेता या अधिकारी की शिकायत नहीं करेंगे तब तक ना तो यह बिल कुछ कर सकता है और न ही देश से भ्रष्टाचार समाप्त होगा.
अगर आपको किसी भी काम के लिए नेता या अधिकारी के पास जाना पड़ा तो उनकी जेब तो गर्म करनी ही पड़ेगी. भले ही वो काम कितना ही छोटा हो या कितना ही बड़ा. अब आप बताओ की आपके लिए आपका काम जरुरी है या उस भ्रष्ट की शिकायत करना. अब जब आप ही किसी भ्रष्ट नेता या अधिकारी की शिकायत नहीं करेंगे तो भला यह विधेयक किस काम का. कहने का तात्पर्य यह है की हम सिर्फ शोर मचा सकते है.
अब देखो ना भारतीय गरीब है लेकिन भारत देश कभी गरीब नहीं रहा". ये कहना है स्विस बैंक के डाइरेक्टर का. स्विस बैंक के डाइरेक्टर ने यह भी कहा है कि भारत का लगभग 280लाख करोड़ रुपये (280 ,00 ,000 ,000 ,000) उनके स्विस बैंक में जमा है. ये रकम इतनी है कि भारत का आने वाले 30 सालों का बजट बिना टैक्स के बनाया जा सकता है. या यूँ कहें कि 60 करोड़ रोजगार के अवसर दिए जा सकते है. यूँ भी कह सकते है कि भारत के किसी भी गाँव से दिल्ली तक 4 लेन रोड बनाया जा सकता है. ऐसा भी कह सकते है कि 500 से ज्यादा सामाजिक प्रोजेक्ट पूर्ण किये जा सकते है. ये रकम इतनी ज्यादा है कि अगर हर भारतीय को 2000 रुपये हर महीने भी दिए जाये तो 60 साल तक ख़त्म ना हो.
यानी भारत को किसी वर्ल्ड बैंक से लोन लेने कि कोई जरुरत नहीं है. जरा सोचिये ... हमारे भ्रष्ट राजनेताओं और नौकरशाहों ने कैसे देश को लूटा है और ये लूट का सिलसिला अभी 2011 तक जारी है. इस सिलसिले को अब रोकना बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है. अंग्रेजो ने हमारे भारत पर करीब 200 सालो तक राज करके करीब 1 लाख करोड़ रुपये लूटा. मगर आजादी के केवल 64 सालों में हमारे भ्रष्ट नेताओं ने 280 लाख करोड़ लूटा है. एक तरफ 200 साल में 1 लाख करोड़ है और दूसरी तरफ केवल 64 सालों में 280 लाख करोड़ है. यानि हर साल लगभग 4.37 लाख करोड़, या हर महीने करीब 36 हजार करोड़ भारतीय मुद्रा स्विस बैंक में इन भ्रष्ट लोगों द्वारा जमा करवाई गई है. भारत को किसी वर्ल्ड बैंक के लोन की कोई दरकार नहीं है.
सोचो की कितना पैसा हमारे भ्रष्ट राजनेताओं और उच्च अधिकारीयों ने ब्लाक करके रखा हुआ है. हमे भ्रष्ट राजनेताओं और भ्रष्ट अधिकारीयों के खिलाफ जाने का पूर्ण अधिकार है.हाल ही में हुए घोटालों का आप सभी को पता ही है. CWG घोटाला, 2 जी स्पेक्ट्रुम घोटाला, आदर्श होउसिंग घोटाला ... और ना जाने कौन कौन से घोटाले अभी उजागर होने वाले है. आज समय यह नहीं है की अगर अन्ना हजारे जी भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठे है तो उनके साथ फोटो खिंचवाने, उनके साथ बैठने या समाचार पत्रों में नाम छपवाने के लिए उनके समर्थन में प्रेसनोट जारी करने से भ्रष्टाचार समाप्त हो जायेगा. आज जरुरत है की हमको खुद को रिश्वत देने से बचना होगा. जागना होगा, जगाना होगा और आगे बढ़ कर शिकायत भी करनी होगी. तभी हम अन्ना हजारे जी के यज्ञ में असली आहुति देंगे.
........आप लोग जोक्स फॉरवर्ड करते ही हो. इसे भी इतना फॉरवर्ड करो की पूरा भारत इसे पड़े . अब तो जागो....


भ्रष्टाचार के खिलाफ ये लोग कौन है


देश में दीमक की तरफ फ़ैल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे जी अनशन पर क्या बैठे की एक आंधी सी आ गई. जिसको देखो वो अन्ना हजारे के साथ हो लिया. जो साथ नहीं हो सके उन्होंने समर्थन देने की बात कही. तो कुछ ऐसे भी थे जो अपने शहर में ही अपने को अन्ना हजारे समझ कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठ गए. शहरों में भी वही हुआ जो दिल्ली में हो रहा था. पूरे देश में जहाँ पर भी जो अनशन पर बैठ रहा था उसको वहीँ पर लोगो का समर्थन मिल रहा था. भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आंधी इतनी तेज थी की जो सरकार अब तक भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाना तो दूर उनको बचाने का प्रयास कर रही थी आखिरकार देश में लोकपाल विधेयक लाने को तैयार हो गई.
बात यहीं पर ख़त्म नहीं हुई. भ्रष्टाचार के इस हवन में जनता की आहुति पाने के लिए बहुत सी सुविधाओं का सहारा लिया गया. किसी समर्थक ने जनता का समर्थन जुटाने के लिए वेबसाईट शुरू की तो किसी ने एसएम्एस का सहारा लिया. तो कुछ समर्थको ने टेलीफोन और मोबाइल कंपनियों से बात कर ऐसी सुविधा भी इजाद करवा ली की आप सिर्फ एक नंबर पर मिस कॉल करोगे और आपके पास एक सन्देश आएगा की इस आन्दोलन के समर्थन के लिए आपका धन्यवाद. कुल मिलकर कहने का भाव यह है की सभी का मकसद एक ही था की किसी भी तरह देश से भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएँ. जनता भी खूब थी की हर सुविधा का उसने भरपूर साथ देते हुए अन्ना हजारे जी का खूब सहयोग किया.
माना की सभी चाहते है की देश से भ्रष्टाचार जड़ से ख़त्म हो जाये. शायद यहीं कारण था की जनता ने अन्ना हजारे के आन्दोलन की चहुँ ओर प्रसंशा की. बताते है की 125 करोड़ की आबादी वाले इस देश की 121 करोड़ की आबादी ने अन्ना हजारे के समर्थन में ई मेल, एसएम्एस या मिस कॉल की. किसी ने कुछ नहीं किया तो वो थे कुछ राजनीतिज्ञ. लेकिन अभी सवाल वहीँ का वहीँ. आखिर भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे का समर्थन करने वाले ये 121 करोड़ लोग कौन थे. मजदूर थे, व्यापारी थे, रिक्शा चलाने वाले थे, अधिकारी थे या नेता थे. वो जो भी थे, भले ही उन्होंने अन्ना हजारे की इस मुहीम का साथ दिया हो लेकिन उनमे से किसी ने भी भ्रष्टाचार ख़त्म करने का प्रयास नहीं किया.
सभी ने साथ दिया तो सिर्फ फोटो खिंचवाने, माला पहनाने, साथ बैठने या फिर समाचार पत्रों में नाम छपवाने के लिए. क्या 121 करोड़ लोगो में से कोई भी ऐसा नहीं था जो भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हो. क्या अन्ना हजारे की मुहीम में साथ चलने वालों में से कोई भी रिश्वत नहीं ले रहा. अगर 121 करोड़ की जनता आम है तो आज इस देश में रिश्वत कौन लेता है, भ्रष्ट कौन है. नहीं ऐसा कुछ नहीं है. आज सारी जनता पैसा कमाने के लिए भ्रष्ट है, लेकिन किसी ने भी अभी तक यह नहीं कहा की मै भविष्य में रिश्वत नहीं लूँगा या अगर मुझे भविष्य में कोई भ्रष्ट अधिकारी मिलता है तो मै उसके खिलाफ शिकायत करूँगा. तो क्या ऐसे में देश से भ्रष्टाचार समाप्त हो पायेगा. यह कोई और नहीं हमको ही सोचना है.


गांधीवाद की नहीं गांधी की है जरुरत



अन्ना हजारे जी अनशन पर क्या बैठे, पूरे देश का जनमानस उनके पीछे हो लिया. जैसे देश की आधी आबादी इसी ताक में बैठी थी की कब अन्ना जी भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठे और कब उनको भी इस मुहीम में अपनी आवाज बुलंद करने का मौका मिले. आम आदमी तो आदमी, नेता-राजनेता के साथ-साथ साधू-संत भी उनको समर्थन में जुड़ने लगे. आज स्थिति यह है की अनशन पर हजारे के साथ फोटो खिंचवाने के लिए हजारो बैठे है लेकिन फोटो तो हजारे जी की ही लग रही है. यह हाल सिर्फ दिल्ली का ही नहीं है अपितु पूरे देश में ही फोटो खिंचवाने के लिए ऐसा हो रहा है. लेकिन सोचने का विषय यह है की भ्रष्टाचार में विश्व में पांचवे स्थान पर आने वाले भारत से भ्रष्टाचार ख़त्म हो पायेगा. इसमें कोई दोराय नहीं की अन्ना जी अपनी
मुहीम में जरुर कामयाब होंगे लोकपाल विधेयक लाने में, लेकिन मेरा पहलू यह है की क्या ऐसे में भ्रष्टाचार जड़ से ख़त्म हो पायेगा. तो मेरा मानना तो यही है की अगर फोटो खिंचवाने से भ्रष्टाचार ख़त्म होता तो आज कभी का हो लिया होता. रही बात अन्ना जी के अनशन की तो आज गांधीवाद की नहीं अपितु देश को गांधी की जरुरत है.
अब देखो न लगभग 6 वर्ष पूर्व जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार आई थी तो कहा गया था की भाजपा को तो महंगाई मार गई. क्योंकि अगर आप नहीं भूले हो तो उस समय पहली बार प्याज की कालाबाजारी के चलते प्याज की कीमतें आसमान छू गई थी. जबकि आज सिर्फ प्याज, टमाटर व् दालें ही नहीं अपितु आम जरुरत की प्रत्येक वस्तु के भाव आम आदमी की पहुँच से बाहर हो चुके है. मिडिया सहित आम आदमी से लेकर विपक्ष ने खूब हो-हल्ला किया लेकिन सरकार के कानो पर जूं तक नहीं रेंगी. लोकसभा के चुनावो के दौरान जनता को बरगलाने के लिए सरकार ने महंगाई दर शून्य के करीब तक दिखने का प्रयास किया. एक बारगी तो ऐसे लगा जैसे सामान फ्री के भाव में बिक रहा है. भला हो कांग्रेस का की चुनावों के दौरान वो फिर से सत्ता पर काबिज हो गई. लगा की इस बार सरकार चौकन्ना होकर जनहित में काम करेंगी. लेकिन इस बार सरकार व् सरकार के नुमाइंदो  ने चौकन्ना होकर काम तो किया लेकिन जनहित में नहीं स्वयं हित में. यही कारण था की हमारे सामने एक के बाद एक भ्रष्टाचार के कारनामे खुलते चले गए. और हम सिर्फ देखते-सुनते रहे.
जनता और मिडिया का क्या है. वर्ल्ड कप से फुर्सत मिली तो अन्ना जी के साथ हो ली. कल को आईपीएल होंगे तो फिर से दोनों अपने-अपने काम में जुट जायेंगे. दोनो को अपने-अपने काम से मतलब है, बस खाली नहीं बैठना चाहिए. रही बात देश की तो उसकी किसको पड़ी. क्योंकि अब तो मौका भी है और दस्तूर भी. कवरेज हो रही है और कवरेज मिल रही है.अन्ना जी का क्या है, कोई साथ नहीं भी आता तो जग भलाई के लिए अपने मकसद में कामयाब तो हो ही जायेंगे. कल को कामयाब हो भी जाते है तो मेरी इस गुफ्तगू का पहलू वहीँ का वहीँ खड़ा है की कानून तो बनते बिगड़ते रहते है लेकिन इस देश को चलाने और भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए गांधी कहाँ से लाओगे.


तो वर्ल्ड कप हमारा होगा


सभी जानते है की भारत आस्ट्रेलिया को हरा कर सेमीफाइनल में पहुँच चुका है. बात भी पुरानी हो चुकी है तो इस पर मेरा गुफ्तगू करना शायद किसी को सही न लगे लेकिन जिस दिन भारत आस्ट्रेलिया को हरा कर सेमीफाइनल में पहुंचा उस दिन मेरी एक पुरानी पोस्ट जो मैंने वर्ल्ड कप पर ही लिखी थी याद आने लगी. साथ ही साथ एक कहावत भी याद आने लगी की धुँआ तो वही से उठता है जहाँ आग लगी हो. कहने का अर्थ यह है की कोई लाख मना कर ले की फला मैच फिक्स नहीं था लेकिन शायद इस वर्ल्ड कप के लिए यह कहना मुनासीब नहीं होगा. आज जहा से सुनो वहा से एक आवाज आ रही है की इस मैच पर इतने करोड़ का सट्टा लगा था या इस मैच पर इतने का सट्टा लग रहा है. अगर यहाँ बात करूँ भारत-पकिस्तान के सेमीफाइनल की तो आज इस बात से कोई अनजान नहीं है की पूरा देश ही नहीं पूरा विश्व इस मैच पर सट्टे की चर्चा कर रहा है.

अब आपको भी पता है की अगर किसी बात की चर्चा होगी तो गुफ्तगू भी अवश्य होगी. और उस गुफ्तगू में कुछ पहलु भी निकल कर आयेंगे. अब जितनी पुरानी यह बात है की सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा उतनी ही पुरानी मेरी यह गुफ्तगू है. बस समयाभाव के कारण आज आपसे कर रहा हूँ. हुआ यूँ की लगभग एक महीने पहले कुछ दोस्तों ने मोहाली में होने वाले सेमीफाइनल को देखने का मन बनाया. लगभग चार दोस्तों का कार्यक्रम भी बन गया. उनका मन था की एक कार में मोहाली चलते है इसलिए पांच दोस्त हो जाए तो अच्छा रहेगा. बस सभी मेरे पास आ धमके और पूछने लगे की मोहाली मैच देखने जा रहे है चलना है क्या. मैंने कहा यार मैच देखने के लिए मोहाली जाने की क्या आवश्यकता है घर पर बैठ कर ही देख लेंगे. अभी तो यह भी नहीं पता की सेमीफाइनल में कौन-कौन खेलेगा.
तो एक ने तपाक से कहाँ की क्या बात करता है. क्या तुझे पता नहीं है की मोहाली में होने वाले सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान भिड़ेंगे. कैसा पत्रकार है तू. यह बात तो सभी जानते है तुझे कैसे नहीं पता. मैंने सहज ही कह दिया यार आस्ट्रेलिया से जीत पाना भारत के लिए इतना आसान नहीं है. उसने फिर कहा की आज की बात दिल में उतार लें की मोहाली में भारत-पाकिस्तान ही खेलेंगे. और रही बात दूसरे सैमीफाइनल की तो वहां से श्रीलंका जीत कर आने वाली है. और फाइनल की तो सुन, फाइनल में श्रीलंका और भारत की टीम पहुंचेगी. यह सब सुन मै हक्का-बक्का रह गया, लेकिन हैरान भी था की तमाम कोशिशो के बावजूद यह सट्टा बाजार थमने का नाम क्यों नहीं ले रहा है. तो क्या इसका मतलब मै सही था जब मैंने यह पोस्ट लिखी थी की आओ पैसा-पैसा खेंले. नीली हैडिंग पर क्लिक कर मेरी यह पोस्ट अवश्य पढ़े.
तो कप हमारा होगा
अक्सर किसी न किसी को कहते सुना है की अगर ऊपर वाला चाहे तो क्या नहीं हो सकता. लेकिन वर्ल्ड कप का फाइनल जीतने के लिए भारत को किसी के सहारे की जरुरत नहीं है. अगर सट्टा बाजार की मानें तो यह ट्राफी भारत की ही है. अगर भगवान् ने साथ दिया तो. अब आप कहेंगे अभी तो मै कह रहा था की वर्ल्ड कप जितने के लिए भगवान् की जरुरत नहीं है. तो मै अपनी जगह सही भी हूँ. सट्टा बाजार के अनुसार अगर भारत फाइनल में पहुँच गया तो उसे जीत के लिए भगवान् की जरुरत नहीं है अपितु टास जीतने के लिए सिर्फ भगवान् से दुआ ही करनी पड़ेगी. कहा जा रहा है की मोहाली की पिच 300 रन तक ही झेल पाएंगी. इसके बाद इस पिच पर रन नहीं बनेंगे. अगर भारत टास जीत कर पहले बैटिंग करता है तो उसका स्कोर 300 या इससे अधिक हो सकता है. इस लक्ष्य तक पहुँच पाना श्रीलंका के लिए बहुत मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा.


होली मिशन समारोह


सबसे पहले तो आप सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई.भगवान् से प्रार्थना करता हूँ की यह होली आपके जीवन में सतरंगी बहार लेकर आयें.
आखिरकार एक साल के लम्बे इन्तजार के बाद होली के रंग में बच्चो, बुढो से लेकर महिला-पुरुष तक सभी सराबोर नजर आ रहे है. होली के इन्तजार की सबसे बड़ी वजह यह है की इस दिन सभी एक दुसरे को गुलाल-अबीर लगते है, गले मिलते है और महिलायें भी तरह-तरह के पकवान खिला कर एक दूसरे को होली की बधाई देते है. जबकि इस दिन बच्चो की मस्ती अपने अलग ही रंग में होती है. कुछ दिनों से होली का रंग ब्लोग्स पर भी छाया हुआ है. हर कोई अपने-अपने शब्दों में होली का जिक्र अपनी-अपनी पोस्ट में कर रहा है. सब ने बहुत कुछ समेटा है अपनी पोस्टो में. लेकिन मेरी गुफ्तगू का पहलु है होली मिलन समारोह. जिसकी आज कोई जरुरत नहीं है. क्योंकि आज होली के अवसर पर जरुरत है तो होली मिशन समारोह की. 
अब देखो न हर साल की तरह इस साल भी फागुन मेले में मुझे खाटू श्याम जी जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. सात घंटे के इन्तजार के बाद बाबा श्याम के दर्शन कर जो आनंद प्राप्त हुआ उसका जिक्र तो मै यहाँ नहीं करना चाहता लेकिन इस बीच वहां की व्यवस्था देख लगा की मंदिर कमेटी हर बार की तरह पूरी तरह सजग थी. भक्तो के लिए विभिन्न तरह की सुविधाएं और सुरक्षा की दृष्टि से छह गुब्बारों में लगे कैमरे 10 किलोमीटर के क्षेत्र में होने वाली हर कार्यवाही पर नजर रखे हुए थे. बावजूद इसके जो अव्यवस्था देखने को मिली उसे देख लगा की आज होली पर किसी मिलन समारोह की नहीं अपितु मिशन समारोह की जरुरत है. आज हमको ना सिर्फ अपने त्यौहार ही बचने की आवश्यकता है बल्कि कुछ बुराईयों को जड़ से ख़त्म भी करना है.

अब आप ही बताओ की होली आते-आते संतरी-मंत्री से लेकर राजनेताओ व् व्यापारियों तक होली मिलन समारोह का आयोजन करने का कार्यक्रम बनाने लगते है. लेकिन जिस खाटू धाम में बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए 35 से 40 लाख लोग उमड़े हो और वहां सरेआम धुम्रपान कर लोग कानून की धज्जियां उड़ा रहे हो और कानून के किसी भी रखवाले का कोई ध्यान नहीं हो तो आप क्या कहेंगे. इसके साथ-साथ जिसके पास किसी की सिफारिश थी सिर्फ उसको ही धर्मशाला में रहने के लिए कमरा मिल रहा था. एक बरगी लगा की जैसे यहाँ धर्मशाला नहीं बल्कि होटल चल रहे है. जबकि होना यह चाहिए की जो पहले आयें उसको रहने के लिए कमरा मिलना चाहिए. जबकि वहां हर किसी को चाह थी तो सिर्फ पैसे की. 
इस से ज्यादा दुःख उस समय हुआ जब भगवान् के दर्शन को भी पैसे की जरुरत पड़ने लगी. खाटू श्याम जी में जब कुछ लोग बाबा के निकट से दर्शन कर रहे थे तो मैंने इस बात को ज्यादा महसूस नहीं किया लेकिन जब हम खाटू जी से सालासर पहुंचे तो यहाँ भी बहुत से लोग आम जनता के लिए लगे बैरियर से अन्दर बैठ कर सालासर हनुमान जी पूजा कर रहे थे. मन को बहुत ठेस पहुंची और पता करने बताया गया की यहाँ विभिन्न तरह की कीमतों में अलग-अलग तरह की पूजा करवाई जाती है. यह सुनकर लगा की अब भगवान् को भी पैसे के लिए बेचा जाने लगा है. या फिर भगवान् की पूजा के लिए अब पैसो की जरुरत पड़ने लगी है. क्या यह भगवान् और भक्तो के बीच की बात है यह सोच मै आपसे गुफ्तगू करने बैठ गया. 

यहाँ सिर्फ सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान, धार्मिक स्थानों पर कमरा ना मिलने व् पैसे के बूते भगवान् के दर्शन को लेकर मिशन चलाने की गुफ्तगू नहीं हो रही बल्कि आज मिशन चलाने की जरुरत है की भारतीय त्यौहार अपनी संस्कृति और मर्यादा में रहे. देश को भ्रष्टाचार से मुक्त किया जाएँ, देश में लडकियों को बचाया जाएँ व् उनके लिए बने कानून को पूरी तरह से लागू किया जाएँ.


कानून पर कानून - कानून पर कानून


मेरे देश में कानून बनाने का एक फैशन सा है. जब देखो, जिसे देखो कोई कानून बनाने की बात करता है तो कोई बिना सोचे-समझे कानून बना भी देता है. अब जब कानून बनाना फैशन ही है तो फैशन तो आता-जाता रहता है. शायद यहीं कारण है की कानून बनता बाद में है और उसको तोड़ने के रास्ते पहले निकाल लिए जाते है. कुछ इक्का-दुक्का कानून को छोड़ बमुश्किल ही कोई नया ऐसा कानून बना होगा जिसके प्रति न्यायालय से लेकर शासन-प्रशासन ने सख्त कदम उठाये हो. भले ही वो सार्वजानिक स्थान पर धुम्रपान ना करने का कानून हो या फिर कन्या भ्रूण हत्या निरोधक. भले ही वो सट्टा खाईवाली के खिलाफ कानून हो. क्योंकि सट्टा खाईवाली के खिलाफ भी कोई सख्त कानून नहीं है, जबकि कन्या भ्रूण हत्या के आरोपी आज पकडे ही कितने जाते है.
अब देखो ना हाल ही में भारत में एक ऐसा कानून बना दिया गया जिसका आम आदमी से सरोकार है. अब सोचने का विषय यह है की जो वस्तु आम आदमी से जुडी हो क्या उसके खिलाफ बने कानून को अमल में लाना आसान है. तो शायद आपका भी जवाब होगा नहीं. अब जब कानून को अमल में लाना इतना मुश्किल है तो ऐसा कानून बनाया ही क्यों गया. मै न्यायालय की नीति और नियत पर कोई सवाल खड़ा नहीं कर रहा लेकिन गुफ्तगू का विषय सिर्फ इतना है की जब आज तक सार्वजानिक स्थानों पर होने वाले धुम्रपान पर ही रोक नहीं लग सकी तो पॉलीथीन पर रोक कैसे लगेगी. वैसे न्यायालय ने सख्त निर्देश दिए है की पॉलीथीन निर्माण से लेकर बेचने व् उपयोग में लाने तक पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है.
प्रशासन की कार्यवाही
न्यायालय द्वारा पॉलीथीन पर प्रतिबन्ध लागू होने के साथ ही कानून भी अमल में आ चूका है. लेकिन सवाल यह है की आज इस कानून के प्रति शासन व् प्रशासन कितना सख्त है तो आपको जवाब मिलेगा की कुछ भी तो नहीं. इस कानून के प्रति प्रशासन की कार्यवाही मात्र इतनी ही है की जब मन में आया किसी बाजार में गए और वहां जाकर दुकानदारों को पॉलीथीन उपयोग में नहीं लाने के निर्देश दे दिए. अगर दिल किया तो कुछ दुकानों में जाकर पॉलीथीन जब्त कर लिए. इतने में अगर अन्य दुकानदारों को भनक लग गई तो वो अपने पॉलीथीन इधर-उधर कर देते है.
चाइना बाजार हुआ हावी
आज हर उत्पाद पर चीनी बाजार हावी है. भारत में प्रतिदिन और प्रति व्यक्ति उपयोग में आने वाला मुश्किल ही कोई ऐसा उत्पाद होगा जो चीन से नहीं आता हो. बीतो दिनों तो पॉलीथीन भी चीन से आने लगा था. महंगा होने की वजह से उसका उपयोग कम भले ही था लेकिन अब भारत में पॉलीथीन पर प्रतिबन्ध लगने से चीन को यह उम्मीद जरुर बंधी है की उसके यहाँ से आने वाले कपडे के बैग सस्ते होने की वजह से जिस कदर भारतीय बाजार पर छायें थे उसमे और अधिक तेजी आएँगी.
गुटके हुए महंगे
पॉली थीन पर प्रतिबन्ध के चलते तम्बाकू के शौकीन लोग अवश्य इन दिनों परेशान नजर आ रहे है. ज्ञात हो की अभी तक जितने भी गुटके आ रहे है वो सभी पॉली थीन के पाउच में आ रहे थे, लेकिन न्यायालय ने पॉली थीन पर प्रतिबन्ध लगाने के साथ सबसे पहले उन कंपनियों को निर्देश दिए थे जो अपने उत्पाद पॉली थीन में पैक कर बेचते है. ऐसे में गुटका कंपनियों ने जहाँ पॉली थीन का विकल्प खोजने के लिए अपना उत्पादन बंद कर दिया है वहीँ बाजार में गुटके के रेट आसमान छूने लगे है. इन दिनों गुटके के दामो में दोगुनी वृद्धि देखि जा रही है.
अधिकृत विक्रेता कूट रहे है चांदी
ऐसा नहीं है की तम्बाकू में यह तेजी पीछे से आई है. बल्कि गुटको के अधिकृत विक्रेताओं ने माल की कमी दिखा कर इनके रेटों में अनाप-शनाप तेजी ला दी है. हाल यह है की जो गुटका ज्यादा बिकता है वो आज दोगुने से भी ज्यादा दामो पर लोगो को खाना पड़ रहा है. जबकि जिनकी बिक्री कम है वो आज भी उसी दाम पर बिक रहा है.
भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा
ऐसे कानूनों से भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलने के पूरे आसार होते है. ऐसा इसलिए की जब किसी अधिकारी व् कर्मचारी का दिल किया वो किसी प्रतिष्ठान पर जाकर इस कानून के तहत अपनी जेब गर्म कर सकता है. इसके लिए भी उच्च अधिकारियों को विशेष ध्यान देना होगा.


फिर भी हम गणतंत्र है


सबसे पहले आप सभी को गणतंत्र दिवस की ढेरो शुभकामनाये और बधाई.
सदियों से राजा रानी वाली राजतंत्र की प्रशासन व्यवस्था में  रह चुकी जनता ने लगभग साठ साल के गणतांत्रिक देश हिन्दुस्तान में हाल  तक भी सभी भारतीयों की मानसिकता लोकतंत्र के लिए परिपक्व नहीं हो पायी है  तभी तो सता पर पकड़ बनाये रखने के लिए नेहरू के वारिसों ने कांग्रेस के नाम  से छद्म लोकतंत्र पर पूरे देश में अपने परिवार तंत्र का राज किया। जनता से  राजगदृदी अपनाने के लिए राजनीति में जाति धर्म का कार्ड खेला। यह खेल इतने  शातिर तरीके से खेला गया कि दूर-दूर तक की सोच रखने वालों से भी कभी यह पकड़ा नहीं जा सका।
हाल के बिहार विघानसभा चुनाव पर अगर सर्वो की खबर को यकीनी माने तो यह लगभग सच  है कि मूल रूप से मुसलमानों ने वंशवाली कांग्रेस और राजद को वोट दिया  क्योंकि कई कारणें के अलावा वो हिन्दु विरोधी भाषणों से खुश किये जाते रहे।  सुन्नी मुसलमानों को आज तक देश के नागरिक के कर्तव्य और अधिकार दोनों को  इमामों के हवाले कर दिया गया। मानों उपर वाले ने हिन्दुस्तान के इमामों को  स्पेशल पोस्टींग करके भेजा है। लम्बें समय तक इमामों के फतवे पर सुन्नी  मताधिकार का प्रयोग करते थे, पर इसमें कोई शक नहीं कि मदरसे की पढ़ाई और  विज्ञान की भूमिका धीमे-धीमे इमामों के मकडजाल से डॉ अब्दुल कलाम जैसे पढ़  लिखे कईयों को बाहर कर चुकी।
अगर आस्था के नाम पर मूर्ख बनाये जाने वाले  लोग जरा सी सोच और तर्क से दिमाग का इस्तेमाल करें तो वे समझ सकते है कि  जहाँ बनाने वाले खुदा के लिए इबादतगाह के नाम पर दकियानुसी सोच का जाल  फैलाना क्यों जारी रहा? जलन और नफरत का माहौल फैला, फूट डाल कर सता कब्जायी  गयी ताकि देश की गरीब जनता की दौलत को लूट कर विदेशों में केवल अपनी  औलादों के ऐशो आराम के लिए रकम जमा करा दी जाए। आज आधे से कम को समझ आया है  कल सबको समझ में आ जाएगा कि राज चलाने की जगह राज पर काबिज रहने के काम बडी ही  सूझबूझ से किये जाते रहे।
भ्रष्टाचार जब तक सौ करोड़ के खून में ना आ जाए तब  तक काम नहीं किया जाता। जब तक हवलदार और सिपाही घूस ना लेने लगे तब तक  तंख्वाह ना बढ़ाई। गरीबों को गरीबी हटाने के नाम पर लूटा गया। नियम कानून  ऐसे बनाये कि एक ईस्ट इंडिया कंपनी की जगह हजार विदेशी कंपनीया आज हमारे  देश में आकर मजदूर और किसान का खून चूस रही है। ईमानदार व्यवसायी को तंग  कर करके मिट्टी में मिला दिया गया। हालात ऐसी बनायी गयी कि लोग कहें आजादी  से अच्छी गुलामी।
आरक्षण के कार्ड को खेल कर सता पर पकड के लिए दलित मुसलमान, दलित इसाई जैसे  शब्दो को जन्म देने वाली कांग्रेस सरकार का बस चला तो कल राजपूत मुसलमान  और ब्राहमण ईसाई शब्दों की भी रचना कर देगी। वैसे इन दिनों दिख रहा है की समाज  खत्म कर चुकी कांग्रेस सरकार अब परिवार खत्म करने के लिए सात जन्म के रिश्तो को महज समझौता बना कर छोड देगी।
हद तो तब है जब दो दिन के राजनैतिक कद वाले युवराज कहे जाते जनाब मीडीया  के सामने दलितों के यहां नहाने खाने का नाटक करेगें जबकि अगर कोई दलित 10  जनपथ पर आ जाऐ तो डंडे खाये। नमाजी टोपी पहने नाटक बस अपने लिए वोट लेने तक  के लिए है। चार बीबी और चालीस बच्चे की छूट इसीलिये तो है कि वो बस कैटल  क्लास वाला वोटर बन कर जिन्दा रहे फिर गटर में या किनारे घिसट घिसट कर जीते  हुए गरीब ने मर ही तो जाना है।
लेकिन वो दिन दूर नहीं जब एक एक करके  मुसलमान जान लेगा कि एक बीबी एक बच्चा करके ही वो अपनी औलाद को आदमी की  जिन्दगी देगा तब हिन्दुओं का वोट पूरी तरह खो चुकी कांग्रेस को एक वोट भी  नहीं मिलेगा। बापू के सम्मान पर जब पटेल जी की जगह नेहरू को प्रधानमंत्री  बना देना ही इतिहास की एक गलती हो गयी लेकिन सुधार की जिम्मेदारी आज के  नौजवानों की है और बिहार के चुनाव के नतीजों ने विकास के वास्ते बदलाव का  बिगुल बजा दिया। लालू को परिवार वाली कांग्रेस के विरूद्ध सता लाने के बाद  जब लालू भी परिवार तंत्र का राज करने लगे तो कांग्रेस के साथ वह भी आज  हाशिये पर चले गये। जनता जनार्दन ने माना तो भगवान भी बन सका भगवान है।
किसी तंत्र के प्रशासन सफलता जनता के स्वीकारने पर है और यही सच है। फिर  नेताओं की बिसात क्या है। जनता के हित में काम करने के लिए अगर चुना है तो  उसे जिम्मेदारी से करना होगा। वर्ना अंजाम के कई उदाहरणों से दुनिया के  इतिहास भरे है।
साभार- मेरे ई-मेल बाक्स से


छोटा करे तो चोरी और बड़ा करे तो...


ना ना मै आपको कुछ नहीं कह रहा. मै तो उन चोरो के बारे में बात कर रहा हूँ जो आज आम आदमी की नाक में दम किये हुए है. भले ही वो नेता हो या राजनेता. या अपनी गरीबी को चंद मिनटों में दूर करने का सपना लिए चोरी करने वाले छोटे-मोटे चोर. आज जहां देखो चोर भरे पड़े है. फर्क मात्र इतना है की नेता और अधिकारी अन्दर ही अन्दर हमको अपनी चोरी का शिकार बना रहे है तो छोटा आदमी अगर अपनी पेट की आग मिटाने के लिए अगर छोटी-मोटी चोरी करे तो उसको चोर कहा जाता है.
यहाँ तक की पकडे जाने पर पहले उसको लोगो द्वारा की जाने वाली पिटाई का डर होता है और उसके बाद पुलिस के डंडे पड़ेंगे वो अलग से. जबकि बड़े चोरो को ऐसा कोई डर नहीं होता. ना तो यह लोग जल्दी से पकडे जाते है और कुछ वर्षो के बाद पकडे भी गए तो मार का क्या डर. लेकिन गौर करने वाली बात यह है की निशाना तो हम ही बन रहे है. जिसका जब बस चलता है चोरी कर जाता है, और हम पागलो की तरह हाथ मलते रह जाते है. बाद में हमारे पास बस बचती है करने को गुफ्तगू. 2010 में शायद ऐसा ही कुछ हुआ है.
अब यहाँ बड़े चोरो की बात नहीं की जाये तो ठीक रहेगा. क्योंकि उन्होंने बीते वर्ष में हमको और देश को इतना लूट लिया की कुछ भी कहने और सुनने को बाकी नहीं बचा. अब काम बचा तो सिर्फ मिडिया का. प्रतिदिन-प्रतिपल अब यही काम है की अब सीबीआई ने यह किया, यह करने वाली है. लेकिन स्थिति अभी भी वहीँ ठाक के तीन पात वाली बनी हुई है. अब तो देखना यह है की आगामी वर्ष में इन चोरो का क्या होता है. क्या यह पुलिस और सीबीआई की गिरफ्त में आयेंगे, क्या हमको इन बड़े चोरो से छुटकारा मिल पायेगा.
अब हिसार को ही ले लो. यहाँ आये दिन कभी सात दुकानों के ताले टूट रहे है तो कभी किसी बड़े शो रूम में लाखों की चोरी हो रही है. यहाँ तक की ठण्ड और धुंध का फायेदा उठा रहे चोरो ने हिसार के पुलिस अधीक्षक के आवास को भी अपनी चोरी का निशाना बनाने से नहीं बख्सा. अगर यह कहा जाये की ठण्ड और धुंध चोरो के लिए अवतार सिद्ध होती है तो गलत नहीं होगा जबकि बड़े चोरो के लिए तो पूरा साल अमावस्या की रात होती है. फर्क मात्र इतना है की चोरी के बाद छोटो को चोर और बड़ो को भ्रष्ट कहा जाता है.


जवान सिरफिरे और नेता...


कई दिनों से सोच रहा था की जिस 26/11 को भूल नेता सिर्फ अपनी जेबे भरने में लगे है मै भी उस पर कुछ लिखूं. लेकिन क्या लिखूं और क्यों लिखूं. क्या सिर्फ इसलिए की मै एक भारतीय हूँ या इसलिए की एक पत्रकार का कर्तव्य है की वो सच्चाई को लिख अपना धर्म निभाए.
बात सच्चाई की आती है तो डर भी लगने लगता है. डर इसलिए की सच्चाई बड़ी कडवी होती है. अब कडवा लिखूंगा तो दर्द भी होगा. तो सच्चाई यह है की आज 26/11 का दर्द किस के जहन में है. शायद उनके जिनके चिराग 26/11 के हमले में शहीद हो गए. जबकि आज आम जनता और नेताओ को तो याद भी न आये की 26/11 को देश में क्या हुआ था.
इसका मुख्य कारण यह है की आज नेता हो या राजनेता या भले ही हम हो. सब अपने काम में व्यस्त है. अब देश की इफाजत करने वाले जवान तो सिरफिरे होते है. उनका एक ही मकसद होता है की उनके देश की तरफ कोई बुरी नजर ना देखे. अगर कोई गलती से देख भी ले तो उनमे मादा होता है की वो या तो मर जायेंगे या मार देंगे.
ऐसे में अगर कुछ जवान शहीद भी होते है तो किसी को क्या फर्क पड़ता है. यही कारण रहा की समय निकलता गया और नेता या हम अपने रोजमर्रा के काम के लीन होते गए. लेकिन क्या कभी यह सोचा की इस दौरान क्या बदला. क्या कोई नीति बनी या कोई कार्यवाही ही हुई हो. तो जवाब मिलेगा की कुछ नहीं. तो ऐसी जिंदगी से क्या फायेदा.
तो क्या हम यह मान ले की हम सिर्फ अपने लिए जीते है और सीमा पर खड़ा जवान हम सभी के लिए. जबकि उसी जवान की खैर-खबर रखने वाले नेताओ को तो आज-कल घोटालो से ही फुर्सत नहीं है. कहने का भाव यह है की मुंबई पर हुए हमले के बाद से देश में कितने ही घोटाले हुए. कितने नेता इन घोटालो में संलिप्त है. क्या उनमे से कुछ को भी इस बात का मलाल है की देश रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानो को दो मिनट के लिए तो श्रधांजलि दी जाये. नहीं ऐसा नहीं है. अगर ऐसा होता तो आज किसी की क्या हिम्मत की वो मेरे देश की तरफ आँख उठा कर भी देख ले. क्योंकि आज यही नहीं पता की :-
सरकार में घोटाले या घोटालो में सरकार


पहले दिल्ली सजा फिर दिल और अब....


अभी कल (शनिवार) की ही तो बात है. हम दो लोगो में गुफ्तगू चल रही थी की महात्मा गाँधी अहिंसावादी थे. वो कहते थे की अगर कोई आपके एक गाल पर एक तमाचा जड़ दें तो दूसरा गाल आगे कर देना चाहिए. एक बालक के साथ ऐसा हो भी गया. किसी ने उसको एक तमाचा जड़ दिया तो उसने दूसरा गाल भी आगे कर दिया. सामने वाले ने दूसरे गाल पर भी तमाचा जड़ दिया. बालक सोचने लगा की अब क्या करें. वो भाग कर दीवार के पीछे गया और अपने पिता की बन्दुक निकाल कर लाया और तमाचा जड़ने वाले पर तान दी. यह देख वो सकपकाया और बोला की अभी तो तुम बोल रहे थे की तुम अहिंसावादी हो तो उसने तपाक से जवाब दिया की मैंने महात्मा गाँधी जी की पार्टी बदल ली है और अब मै सुभाष चन्द्र बोश की पार्टी का सदस्य हूँ. लेकिन पता नहीं क्यों आज भी मेरा देश अपनी पुरानी नीतियों पर ही चल रहा है. ना वो पार्टी बदल रहा है और ना ही कुछ कर रहा है. यहाँ यह गुफ्तगू इसलिए जरुरी थी की अभी हाल ही में अमेरिका के राष्ट्र्पाती बराक ओबामा भारत यात्रा पर आये थे. भारत के लिए वो जैसे आये थे वैसे ही वापिस भी चल दिए, और भारत के हाथ कुछ नहीं लगा.
अमेरिका के राष्ट्रपति की यह कोई पहली भारत यात्रा नहीं थी. इससे पहले भी भारत को अमेरिका और पकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपतियों द्वारा तमाचे पड़ चुके है. लेकिन मेरे देश के नेता है की दोनों गाल पर खाने के पश्चात भी पार्टी नहीं बदल रहे है. अब देखो ना कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए पहले दिल्ली को सजाया गया. माना की यह देश की आन-बान-शान का सवाल था. भले ही नेताओ ने खेलो के आयोजन में जम कर चांदी कुटी हो लेकिन जैसे-तैसे कर कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन कर दिया गया. दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया. हर उस चीज को नया रूप दिया गया जिससे आज तक दिल्ली का आम आदमी महरूम था. दिल्ली की साज-सज्जा, आवभगत और खेलो के आयोजन से खुश हो कर विदेशी मेहमान हमसे रुखसत हो गए. लेकिन एक दर्द आज भी राजधानी वाशियों के दिल में है की अरबो रूपए खर्च कर जैसा दिल्ली को मेहमानों के लिए बनाया गया था क्या वैसा उनके लिए बना नहीं रह सकता. लेकिन यहाँ सब अपने और मेहमानों के लिए किया जाता है जनता की भलाई की किस को पड़ी है. दिल्ली के बाद बारी थी दिल सजने की.
अभी नेताओ ने कॉमनवेल्थ गेम्स समाप्त होने पर राहत की सांस ही ली थी की अमेरिका के राष्ट्रपति की भारत यात्रा का समय नजदीक आने लगा. इससे पहले भी बिल क्लिंटन और जार्ज बुश भारत यात्रा पर आ चुके है. जैसे ही यह समाचार देश के नेताओ को मिला वो भ्रष्टाचार और घोटालो से ऊपर उठ कर अपने दिल को सजाने में जुट गए. देश की संस्कृति के अनुरूप भारत में मेहमानों को भगवान् का दर्जा दिया जाता है कुछ उसी पद्धति पर चलते हुए पूर्व राष्ट्रपतियों की तरह बराक ओबामा का भी भव्य स्वागत किया गया. बराक ओबामा दो पार्टियों के सदस्य की भांति भारत में आये लेकिन भारतीय नेता सिर्फ उनके आगे-पीछे ही रहे. प्रधानमन्त्री, सोनिया गाँधी से लेकर विपक्ष तक सिर्फ उनकी बाते सुनने में मशगूल रहा वही ओबामा समय-समय पर अपनी रणनीति दिखाते रहे. एक बारगी ऐसा लगा जैसे वो एक व्यापारी की भांति भारत में आये और अपना काम साध कर वापिस हो लिए. कुल मिला कर भारतीय नेताओ ने भले ही अपने दिल को कितना ही सजाया हो लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा. पाकिस्तान पर जो थोडा बहुत वो बोले थे वापिस जाकर उस पर भी सफाई आ गई.
अब बारी फिर एक विदेशी मेहमान के भारत आने की थी. मिडिया से लेकर आम जनता फिर पलके बिछाए खड़ी हो गई. आखिर कार उनके हाथ क्या लगा. मिडिया वालो ने अपने कैमरे तुडवाये सो तुडवाये जनता ने पुलिस के डंडे खाए वो अलग से. शायद अब तक आप समझ गए होंगे की यहाँ किसकी बात हो रही है. जी हां आप सही समझ रहे है. पामेला एंडरसन की. लाखो रुपया देकर तो उनको भारत बुलाया गया उस पर भी देशवाशियो को उनकी एक झलक तक नहीं मिली. अब तो ऐसा लगने लगा है की हम सिर्फ सजने के लिए ही रह गए है. लेकिन यहाँ फिर एक बात याद आती है की सजती तो दुल्हन भी लेकिन उसकी जिंदगी में वो समय जरुर आता है जब उसका सजना साकार हो जाता है. तो क्या कभी हमारा सजना साकार होगा या फिर हम हमेशा ऐसे ही किन्नरों की तरह सजते रहेंगे.


सरकार में घोटाले या घोटालो में सरकार


आज हर जगह कांग्रेस सरकार में हुए घोटालो की चर्चा है. सुना था की पैसो में गर्मी कुछ ज्यादा होती है शायद यही कारण है की नोटों की गर्मी के आगे जहां बिहार की चुनावी तपत फीकी लग रही है वही संघ-कांग्रेस भी अपनी लड़ाई भूल गई है. नेता तो नेता जनता भी सोच रही है जब नेताओ ने घोटालो के पैसो की इतनी गर्मी खाई है तो हम भी कुछ हाथ सेंक ले. भले ही जनता के हाथ कुछ ना लगे लेकिन मुद्दा तो मुद्दा है. खबरिया चैनल भी कॉमनवेल्थ गेम्स में हुए घोटाले को भूल गए तो कांग्रेस भी संघ के पूर्व सरसंघ चालक सुदर्शन द्वारा सोनिया गाँधी को सीआईए का एजेंट कहे जाने को भूलती नजर आ रही है. इससे पहले जहां संघ नेताओ का आतंकवादी घटनाओं में हाथ बताने को लेकर कांग्रेस चर्चा में थी तो वही सुदर्शन द्वारा सोनिया गांधी को सीआईए एजेंट कहने पर कांग्रेस ने खूब बवाल मचाया. दोनों ही तरफ से धरने-प्रदर्शनों का दौर चला. जनता ने भी सभी समाचार खूब दिल से सुने और पढ़े. लेकिन एक के बाद एक घोटालो के उजागर होने से आज कांग्रेस चुप्पी साधे हुए है वही भाजपा को भी बड़ा मुद्दा मिलने से संघ भी चुप हो गया है.
रही बात घोटालो की तो जिस तरह से पहले कॉमनवेल्थ गेम्स फिर महाराष्ट्र के आदर्श हाउसिंग सोसाईटी और अब 2 जी स्पैक्ट्रम घोटाले में सरकार घिरी नजर आ रही है उसे देख तो यही लगता है की यह सभी घोटाले कांग्रेस सरकार में नहीं अपितु घोटालो में कांग्रेस सरकार है. कहने का भाव यह है की यह सभी घोटाले कांग्रेस सरकार में नहीं हुए. अगर ऐसा होता तो किसी भी एक घोटाले के पश्चात सरकार नहीं तो उसका कोई मंत्री-संतरी तो अवश्य कुछ बोलता लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. कॉमनवेल्थ गेम्स में हुए घोटाले में दिल्ली सरकार की चुप्पी जहां चिंताजनक रही वही केंद्र और सोनिया गाँधी का मौन देश के लिए दुखदायी था. उसके पश्चात महाराष्ट्र जमीन घोटाले के पश्चात मुख्यमंत्री अशोक चव्हान की छुट्टी करने में हुई देरी में भी कहीं ना कहीं कांग्रेस सरकार ही दोषी थी. इन सब के पश्चात बात शुरू हुई 2 जी स्पैक्ट्रम घोटाले की तो देश और राजनितिक पार्टियों में घमासान ही मच गया. रही सही कसर सर्वोच्च न्यालय ने प्रधानमन्त्री से जवाब मांग कर पूरी कर दी. देश के आला नेता प्रधानमन्त्री से जवाब मांगने को शर्म की बात बोल कर राजनीति कर रहे है.
कहते है की नेताओ को तो राजनितिक रोटिया सेंकने का मौका चाहिए. तो भला इससे अच्छा मौका कब और कैसे मिल सकता है. अब तो केंद्र सरकार के साथ रहने वाले लालू-मुलायम भी 2 जी स्पैक्ट्रम घोटाले में प्रधानमंत्री से जवाब मांगने लगे है. अब सबकी नजर देश के युवराज राहुल गाँधी पर टिकी थी की कब वो कुछ बोले और यह मुद्दा किसी तरफ शांत हो जाएँ. अक्सर राहुल गाँधी कांग्रेस के लिए भगवान् साबित हुए है. तो आखिरकार यह मौका भी आ गया लेकिन अबकी बार वो जो कुछ भी बोले वो मेरी समझ में नहीं आया. इसके कई कारण है लेकिन अगर मै एक पत्रकार की नजर से देखूं तो यह ब्यान सिर्फ प्रधानमन्त्री के बचाव में था ना की देश हित में. उन्होंने कहा की अदालत द्वारा प्रधानमन्त्री से जवाब माँगना कोई शर्म की बात नहीं है. शायद सही कहा उन्होंने. जब नेता बेशर्म हो कर देश का अरबो-खरबों रुपया खा सकते है तो जवाब देने में शर्म कैसी. फिर भले ही इससे पहले ऐसा हुआ हो या नहीं. लेकिन उनकी यह टिप्पणी इतना जरुर स्पष्ट कर गई की वाकई आज किसी नेता को जनता के हितो से कोई सरोकार नहीं है.
इन सभी घोटालो में सरकार ही है इससे अच्छा उदहारण और क्या हो सकता है की सरकार शुरू से ही अपने लोगो का बचाव करती रही. चाहे वो कलमाड़ी हो या फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हान. जबकि राजा के मुद्दे पर क्या कुछ हुआ वो सभी ने देखा और सुना. अभी हाल ही में राजस्थान के भाजपा नेताओ ने सरकारी दस्तावेजो के साथ यह प्रमाणित करने का प्रयास किया है की कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए राजस्थान के पूर्व राज्यपाल के पुत्र को 2000 करोड़ रूपए की राशी बेवजह दी गई. इससे पहले भी जो नाम उजागर हुए है वो सभी सरकार के ही नुमाइंदे है. कुल मिला कर अगर यह कहा जाये की कॉमनवेल्थ गेम्स में हुए घोटाले में हर स्तर के नेताओ का मुहं बंद करने के लिए मोटी रकम दी गई थी तो गलत नहीं होगा. जबकि प्रतिदिन लाखों रुपया खर्च कर चलने वाली संसद की कार्यवाही भी भ्रष्टाचार और घोटालो की भेंट चढ़ रही है. लेकिन कांग्रेस व् सरकार के कानो पर जूं तक नहीं रेंग रही. जब नेताओ की ही नहीं सूनी जा रही तो भले ही जनता कुछ भी बोलती रहे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता. क्योंकि जब नेताओ का पेट भरा हो तो जनता की सुनता कौन है.


रावन तो हर वर्ष आता है राम मगर कब आओगे तुम




सबसे पहले आप सभी को गुफ्तगू की ओर से दशहरे की अनेको शुभकामनाये. भगवान् करे इस दशहरे पर आपके मन का रावन तो मर जाए लेकिन रावन की बुद्धि और उसका तेज आपको मिल जाये. 
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रावन ने दस्तक दे दी है. जगह-जगह दशहरे की तैयारिया जोर-शोर से चल रही है. देश में विभिन्न स्थानों पर मनाये जाने वाले दश्हारो में फर्क सिर्फ पुतलो की उंचाई ओर उनमे जलने वाले पटाखों का होता है. दशहरे के आयोजन से संस्थाए जहा नाम कमाना चाहती है वही बड़े से बड़ा पुतला जला कर अन्य संस्थाओं से आगे भी निकलना चाहती है. यही कारण है की हिसार में चार स्थानों पर मनाये जाने वाले दशहरे में 40 से 60 फीट की उंचाई के पुतले जलाये है. यहाँ आयोजको में पुतलो के अन्दर बजने वाले पटाखों ओर आतिशबाजियो को लेकर भी होड़ रहती है की कौन सी संस्था सबसे अच्छी ओर ज्यादा आतिशबाजी का प्रदर्शन करती है. चलो जी यह बात तो हो गई दशहरे की और उसमे जलने वाले पुतलो की. लेकिन इतनी गुफ्तगू से कहने का भाव यही था की रावन प्रतिवर्ष आता है और रामलीला के कलाकार भगवान् राम की जय जयकार करते हुए रावन के पुतलो को आग लगा कर दशहरे का समापन भी कर देते है.

लेकिन आज मेरे दिमाग में एक बात घर कर गई की अक्सर सुनने में आता है की भगवान् राम के रूप में एक कलाकार प्रतिवर्ष रावन को मारता है लेकिन रावन है की हर वर्ष फिर से जीवित हो जाता है. जब रावन हर साल आता है तो कभी भगवान् राम क्यों नहीं आते. क्यों हर साल कलाकार ही रावन, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलो को आग लगाते है. रावन से बड़ा आज तक कोई तपस्वी नहीं हुआ, कोई बलशाली नहीं हुआ और ना ही कोई विद्धवान हुआ है. फिर भी बुराई पर अच्छाई की जीत मानते हुए हर साल दशहरा मनाया जाता है. जबकि आज घर-घर में और मन-मन में रावन छुपा बैठा है. किसी से बात कर के देख लो उसमे रावन जितना की गुस्सा भरा हुआ दिखता है. हर किसी के मन में चोर नजर आता है. हर कोई हवस का शिकारी बना घूम रहा है. सबसे ज्यादा रावन तो आज राजनीति में दिखाई देते है.

ऐसा नहीं है की यह सब आपको पता नहीं है लेकिन फर्क मात्र इतना है की कभी हम इस विषय पर सोचते नहीं है. जागरूकता तो है लेकिन जागने का समय नहीं है. तो क्या आपको लगता है की आज जिस माहौल में हम जी रहे है उसमे राम को आने की आवश्यकता है. जब रावन आ सकता है तो राम क्यों नहीं. तो मै इतना ही कहना चाहूँगा की अगर राम नहीं आ सकते तो हमको राम बनने की जरुरत है. तभी हम और हमारा परिवार सुरक्षित रह सकते है. नहीं तो आज देश में दो-तीन साल की मासूम लडकिया भी हवस के शिकारीयो से सुरक्षित नहीं रह गई है. जबकि पुरानी बात ना करूँ तो भ्रष्टाचार देश को किस कदर खोखला कर रहा है यह तो हम सभी ने कामनवेल्थ गेम्स में अच्छी तरह देखा और सुना है. जबकि राजनीति तो आज सिर्फ राज करने वालो के नाम ही हो गई है. भगवान् राम की तरह राज करने के दौरान जग भलाई तो बहुत पुरानी बाते हो गई है. जबकि रामलीलाओं और शिक्षा का स्तर आज क्या हो गया है वो मेरी तीनो पुरानी पोस्टो में मैंने बताया है.
अंत में मै तो यही कहना चाहूँगा की जिस तरह हर वर्ष लाखो रुपया खर्च कर रावन को जलाया जाता है तो क्यों नहीं देश का अरबो रुपया बचाने के लिए राम को बुलाया जाता. जब धरती पर रावन आ सकता है उसी तरह अब धरती पर भगवान् राम को भी आना पड़ेगा या फिर हम सबको ही राम बनना पड़ेगा.


देश की इज्जत का सवाल है













कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने में अब कुछ चंद दिन ही बाकी बचे है. पूरे देश सहित विश्व की निगाहें इस बात पर टिकी है की खेलो का आगाज जहां भले ही फीका रहा हो लेकिन समापन तक अब कोई परेशानी ना आये. हर भारतवाशी भी यही कामना करता है. और तो और शासन-प्रशासन ने भी अपनी गलतियों और खामियों को छुपाने के लिए देशवाशियो और मिडिया को यह दुहाई देनी शुरू कर दी है की अब बहुत हो चुका लेकिन अब ऐसा कुछ ना दिखाए और ना बोले जिससे इन खेलो पर कोई संकट आये. मजेदार बात तो यह है की सब कुछ करने के बाद अब उन्हें यह खेल देश की इज्जत का सवाल नजर आने लगे है. गुफ्तगू मानता है इस बात को की यह देश की इजात का सवाल है लेकिन क्या इसमें देश की इज्जत बढ़ रही है की जहा चहुँ ओर इन खेलो को लेकर भारत की किरकिरी हो रही है वही देश के तख्तो-ताज पर बैठे देश के सिर मोर अब तक चुप है. जी हां यहाँ पहलू पर गौर करे तो अब तक प्रधानमन्त्री ने कुछ चीजो पर आयोजको की नाममात्र की खिंचाई तो जरुर की है लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ओर महासचिव राहुल गाँधी अब तक चुप क्यों है. क्या उनका इन खेलो से कोई लेनादेना नहीं है या इतना लेनादेना है की वो चुप रहने में ही भलाई समझते है. जो भी हो लेकिन गुफ्तगू आपके समक्ष समाचार का दूसरा पहलू रखते हुए कुछ कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तैयार हुए स्टेडियम की कुछ तस्वीरे पेश कर रही है जिनमे कारीगरों की मेहनत साफ़ झलक रही है. गुफ्तगू के हाथ लगी इन तस्वीरों को आप तक पहुँचाना गुफ्तगू अपना कर्तव्य समझता है क्योंकि यह देश की इज्जत का सवाल है.


अब एक और स्वतंत्रता दिवस


कुछ दिनों से सोच रहा था की देश की आजादी पर कुछ लिखूं. लेकिन क्या! वह जो हम रोज देख-पढ़ रहे है या ऐसा कुछ जिसको पढ़ कर कुछ सोचा जाये. ऐसा ही कुछ मैंने अपनी इन पोस्टो में लिखा भी था.
शर्म आनी चाहिए नेता जी को
इन सबके बाद बहुत सोचने के पश्चात इस पोस्ट में इतना कुछ लिख पाया की हम यह सोच सके की आज हम आजाद है या वो नेता व् अधिकारी जो आज देश व् हमको चला रहे है. तत्पश्चात आज मुझे एक मेल मिली. पढ़ी व् पढ़ कर लगा की हरियाणा के रतिया निवासी चन्द्र शेखर मेहता द्वारा भेजी गई यह मेल आजादी के मायने पेश करने के लिए कुछ ख़ास है. इसलिए यहाँ प्रस्तुत कर रहा हूँ.
15 अगस्त 1947 का दिन! देश के इतिहास का एक नया अध्याय हमारी स्वतंत्रता। अंग्रेजों ने आज के दिन अपने चंगुल से हमारे देश को आजाद कर दिया। परंतु क्या वाकई उन्होंने हमें आजादी दी और क्या वाकई हम आजाद हैं? यह विचार करने का विषय है। केवल  उनके द्वारा हमारे देश को छोड़कर चले जाने को हम आजादी का नाम दे सकते है। पिछले 63 सालों से हम बड़ी धूमधाम से हर साल 15 अगस्त को जश्न-ए-आजादी मनाते हैं परंतु आखिर हमारी यह आजादी है क्या? आखिर इन 63 वर्षों में हमने ऐसा क्या पाया है, जो हम गर्व से कह सकते है की हाँ, हम आजाद हैं! देश पर राज करने वाले अंग्रेजों की जगह अब हमारे ही साथी नेताओं ने ले ली है। जो लगातार इतने वर्षों से भ्रष्टाचार की जड़े मजबूत करने में लगे हैं। इतनी मेहनत व इतने प्रयास करने के पश्चात् राजनीति के शिखर पर पहुंचने वाले व्यक्ति का एक ही लक्ष्य होता है खुद का विकास व अपनी आने वाली सभी पीढिय़ों के लिए उम्र भर का जुगाड़।
    देश की अधिकतर आबादी का एक हिस्सा है आम आदमी। क्या उसे पूरी आजादी से जीने का अधिकार है? मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालने वाले एक अत्यंत गरीब व्यक्ति को यह भी सुनिश्चित नहीं है की आज उसे रोजगार मिलेगा या नहीं? पढ़े-लिखे युवा रोजगार प्राप्त कर्णवे के प्रयास में ही अपनी आयु बिता रहे हैं। अच्छा रोजगार प्राप्त करने की चाह में डिग्रियों पर डिग्रियां प्राप्त कर लेने पर न तो उन्हें योग्यतानुसार कार्य मिल रहा है और न ही वे अब अन्य छोटा-मोटा कार्य कर सकते हैं। बाल मजदूरी का दंश झेल रहे देश के करोडो बच्चे अपने भी दिन फिरने का लगातार इंतजार कर रहे हैं। आखिर उन्हें कब इन सबसे आजादी मिलेगी। लाखों बहुएं आज भी हमारे देश में दहेज नाम कुप्रथा की बलि चढ़ रही हैं। क्या उन्हें जीने की आजादी मिल पाई है।
एक आम नागरिक को अपना कोई सरकारी कार्य आदि करवाने के लिए न चाहते हुए भी 50 रुपए की सरकारी फीस की जगह 500 रुपए की रिश्वत देनी पड़ती है क्योंकी उसे पता है की अगर वह ऐसा नहीं करता तो इतने ही पैसे उसके कार्यालयों के चक्कर काटने में व्यर्थ हो जाएंगे और यह एक ऐसा सच है, जिसे आप, मैं, अधिकारी और बड़े-बड़े राजनीतिज्ञ सब जानते हैं परंतु यह शब्द 'देश में भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हो सकता कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।
देश के प्रत्येक नागरिक को मत देने का अधिकार है और प्रत्येक व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है परंतु जब एक योग्य व्यक्ति चुनाव लड़कर कुछ प्रयास करना चाहता है तो आरक्षण नाम की बीमारी बीच में आ जाती है। जब एक योग्य व्यक्ति आरक्षण की वजह से अपने इलाके का चुनाव नहीं लड़ सकता तो उसके लिए आजादी कैसी? एक मतदाता अपने पसंद का उम्मीदवार नहीं खड़ा कर सकता तो उसके लिए आजादी के क्या मायने? समाचार का पहलू यह है की क्या कोई योग्य राजनीतिज्ञ या अधिकारी अपने प्रयासों से इन समस्याओं को मिटाना चाहते हैं तो उन्हें अपनी इच्छानुसार कार्य करने की आजादी नहीं है। उन्हें भी अपनी सीमाओं में रह कर कार्य करना पड़ता है।
यह सब लिखने के पीछे मकसद यह नहीं है की हमें अपनी आजादी का जश्न नहीं मनाना चाहिए। हमें यह दिन अवश्य मनाना चाहिए परंतु कुछ ऐसा करके, जिससे किसी जरूरतमंद की जरूरत पूरी हो, देश में फैली कुप्रथाओं व भ्रष्टाचार आदि पर लगाम लगाने के लिए प्रयास हो।
तो कैसा हो हमारा अगला स्वतंत्रता दिवस, इसके लिए आपके सुझावों और कोमेंट का इंतजार रहेगा.


कौन लेगा खबर देने वालो की खबर भाग-2


बहुत समय हो गया कुछ ऐसा नहीं लिख पाया की आपको लगे की मैं अपने वादे पर खरा उतर रहा हूँ. अब देखो ना कुछ समय पहले मैंने एक पोस्ट लिखी थी की कौन लेगा खबर देने वालो की खबर. साथ ही अपने पाठको से वादा भी किया था की खबर देने वालो की खबर आप तक पहुंचाता रहूँगा. लेकिन कुछ समस्याओ के करण मैं ऐसा नहीं कर पाया जिसका मुझे खेद है. ऐसा नहीं है की मैंने अपनी इस पोस्ट को नहीं लिखने का मन बना लिया है या अब नहीं लिखूंगा. इतना जरुर है की इस इंतजार में जरुर था की कुछ ऐसा हो की आपको भी लगे की मेरी बात में कुछ सच्चाई है. हाल ही में हिसार में ऐसा कुछ हुआ की लगने लगा की खबर देने वालो की खबर लेने वाला कोई चाहिए. जिससे लगे की अगर हम कुछ गलत कर रहे है तो हमको भी किसी को जवाब देना है. ऐसा नहीं हो की हर कोई यह सोचने लग जाये की पत्रकार है कुछ ऐसा-वैसा नहीं लिख दे.
बीते दिनों हिसार में भी कुछ ऐसा ही वाकया हुआ. जहा एक नटवर लाल पुलिस के हाथों चढ़ गया वही वह फर्जी पत्रकार भी निकला. घटना कुछ इस तरह हुई की किसी को पता ही नहीं चला की जो नटवर लाल पत्रकार होने की एवज में उनसे 20 हजार रूपए मांग रहा है वह फर्जी पत्रकार है. लेकिन कुछ ही समय में उसकी खबर ले ली गई जब उसका लालच बढ़ने लगा. हुआ यूँ की राजेन्द्र नमक एक युवक हिसार के एक पट्रोल पम्प पर एक खबरिया चैनल का पत्रकार बन कर आया और तेल की जांच करने की बात कहीं. साथ ही उसने दबाव बनाने के लिए पम्प का रिकार्ड भी चैक करने का जिक्र छेड़ दिया. जब पम्प पर काम करने वाले युवको ने उसकी सच्चाई जानने की कोशिश की तो उसने कहा की अगर तुम यह खबर रुकवाना चाहते हो तो 20 हजार रूपए लगेंगे. साथ ही उसने कहा की अन्य पट्रोल पम्प से मैं एक-एक लाख लेता हूँ.
उसकी इस बात पर पम्प प्रबंधक को कुछ शक हुआ और इसकी सुचना पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया की जहाँ यह युवक फर्जी पत्रकार है वही इससे पहले भी यह पत्रकार का रौब दिखा कर मोटी रकम हड़प चुका है. यहाँ पहलू सिर्फ इतना है की क्या वाकई पत्रकार सिर्फ इस काम के लिए पत्रकारिता करते है. या रौब को दिखा कर कोई भी इंसान आज फर्जी पत्रकार बन कर अपनी जेब गर्म कर सकता है. और सामने वाला यह सोच कर उसकी बात मान लेता है की कुछ उल्टा-सीधा ना लिख दे इसलिए जैसा कहता है वैसा कर लेने में ही भलाई है. इसलिए आज जरुरी है की खबर लेने वालो की खबर हमको ही लेनी होगी वरना वो दिन दूर नहीं जब चौथे स्तम्भ का दर्जा प्राप्त इस पेशे से जनता का भरोसा उठने लगेगा.
पिछली पोस्ट पढने के लिए हैड लाइन पर क्लिक करें. 
कौन लेगा खबर देने वालों की खबर


मेरा ब्लॉग एक वर्ष का


मेरे ब्लॉग का जन्मदिन आया और चला भी गया. पता ही नहीं चला की कैसे यह एक वर्ष बीत गया. उससे ज्यादा दुःख मुझे इस बात का है की मैं अपने प्यारे से ब्लॉग का जन्मदिन नहीं बना पाया. इस एक वर्ष में जहा मैंने अपने ब्लॉग को एक बच्चे की तरह पाला वही उससे ज्यादा प्यार मुझे और मेरे ब्लॉग को अपने पाठको के साथ-साथ गुफ्तगू करने वाले साथियों और समर्थको का भी मिला. कोमेंट की ज्यादा लालसा तो नहीं थी लेकिन मेरी गुफ्तगू को जिस तरह से मुझसे उम्र और तजुर्बे में बड़े लोगो ने सराहा है उनका मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ. इस बात में कोई दो राय नहीं की उड़न तस्तरी वाले समीर लाल जी, संगीता पुरी जी, रूप चन्द्र शास्त्री जी और अदा जी सहित अनेको वरिष्ठ ब्लोगरो ने समय-समय पर


अंग्रेजी से हिन्दी में लिखिए

तड़का मार के

* महिलायें गायब
तीन दिन तक लगातार हुई रैलियों को तीन-तीन महिला नेत्रियों ने संबोधित किया. वोट की खातिर जहाँ आम जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं छोड़ा वहीँ कमी रही तो महिलाओं से जुड़े मुद्दों की.

* शायद जनता बेवकूफ है
यह विडम्बना ही है की कोई किसी को भ्रष्ट बता रह है तो कोई दूसरे को भ्रष्टाचार का जनक. कोई अपने को पाक-साफ़ बता रहे है तो कोई कांग्रेस शासन को कुशासन ...

* जिंदगी के कुछ अच्छे पल
चुनाव की आड़ में जनता शुकून से सांस ले पा रही है. वो जनता जो बीते कुछ समय में नगर हुई चोरी, हत्याएं, हत्या प्रयास, गोलीबारी और तोड़फोड़ से सहमी हुई थी.

* अन्ना की क्लास में झूठों का जमावाडा
आज कल हर तरफ एक ही शोर सुनाई दे रहा है, हर कोई यही कह रहा है की मैं अन्ना के साथ हूँ या फिर मैं ही अन्ना हूँ. गलत, झूठ बोल रहे है सभी.

* अगड़म-तिगड़म... देख तमाशा...
भारत देश तमाशबीनों का देश है. जनता अन्ना के साथ इसलिए जुड़ी, क्योंकि उसे भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आन्दोलन एक बहुत बड़ा तमाशा नजर आया.
a
 

gooftgu : latest news headlines, hindi news, india news, news in hindi Copyright © 2010 LKart Theme is Designed by Lasantha