श्रद्धांजलि


- कमलेश भारतीय -
 एकाएक
वह महान् हो गया।
 उसकी कवितायें पोस्टर बन गयीं
और पुस्तकों की लग गयी प्रदर्शनी।
उसके विचार दर्शन बन गये और वह
आम कवि से मसीहा बन गया।
इसके लिये उसने कुछ नहीं किया
बस, वह अपना नश्वर शरीर छोड़ गया।
मैं शर्म से गड़ गया कि
यदि लोकप्रिय होने का यही है नुस्खा
तो उसकी जगह मैं क्यों न मर गया ?


बारिश में भीगना


एक उम्र होती है, 
बारिश में भीगने की,
सतरंगी सपने बुनने की.
फिर उसके बाद,
आदमी सिर्फ याद करता है.
बीते दिनों की,
और कल्पना करता रहता है,
बारिश में भीगने के,
परिणामों की.


किसी के ख्यालों में


मैं जब
किसी के ख्यालों में
डूब जाता हूँ
उतरने लगती है
कवितायें
कागज पर आपने आप.

हॉकी शर्म से झुकी
देश डूबा है
विश्व विजेता बनने की ख़ुशी में
खिलाडियों ने रन बनाये
सरकारों ने बरसाया धन.
ऐसा लगता है
जैसे देश की सारी समस्याएं
हो गई छूमंतर.
पर ख्याल आता है
कुछ दिन पहले जीती
हॉकी प्रतियोगिता का.
कौन लौटा
कौन से घर
किसी को कुछ पता नहीं
हॉकी आज
राष्ट्रीय खेल होकर भी
शर्म से घर में झुकी पड़ी है
किसी कोने में.


प्रेम के दिन


क्या वाकई आज हमारे लिए प्रेम के दिन समाप्त हो गए है. आज हमारे पास समय नहीं है या फिर हम चाहते ही नहीं की हम किसी से प्रेम करे. आज के समय पर मेरे वरिष्ठ पत्रकार साथी कमलेश भारतीय की एक सार्थक कविता. 

बहुत से सुनहरी दिन
हमने खो दिए
दूसरों से ईर्ष्या करते.
और बहुत सारे दिन
खो दिए आलू की तरह
गुस्से में उबलते हुए.
किसी ने पूछा
प्रेम के दिनों के बारे में
उँगलियों पर मुश्किल से
गिना पाए.
हाय!
कैसे हम अपना जीवन
अब तक बिता पाए ?
घोर आश्चर्य
हम अब तक
कैसे जी पाए ?


मन को कोई टीस पहुंचती है तो बनती है कहानी


मैं एक पत्रकार हूँ शायद इसीलिए मुझे नहीं पता की कहानी कैसे बनती है. इसी का नतीजा रहा होगा की मेरी साहित्य में भी कुछ विशेष रूचि नहीं है. यह बात अलग है की कभी-कभी हास्य कवि सम्मेलन का हिस्सा जरुर बनता था. जिसमे अनेकों रसो पर आधारित कवितायेँ सुनना तो अच्छा लगता है लेकिन कवितायेँ पढना या कोई लेख लिखना शायद मेरे वश की बात नहीं है. जब भी मैं कोई ब्लॉग देखता तो इस बात का मलाल होता था, फिर भी मैं यह सोच कर तसल्ली कर लेता था की मेरी रूचि ही पत्रकारिता में है तो मेरा क्या कसूर है. काफी समय से मेरी यहीं कोशिश थी की किसी भी तरह मेरा ब्लॉग साहित्य से जुड़ जाएँ तो मैं भी साहित्य पर गुफ्तगू कर सकूँ. ख़ुशी की बात यह है की अब वो दिन आ गया है. 
उससे ज्यादा ख़ुशी की बात यह है की अब एक नहीं मेरे दो-दो पत्रकार साथी मुझे ऐसे मिले है जो साहित्यिक गुफ्तगू में मेरा साथ देंगे. एक के कालम को नाम दिया है मीठा-कडवा सच और दूसरा कालम होगा साहित्यिक गुफ्तगू. पढने में दोनों का अपना-अपना मजा होगा. इनमे कुछ कवितायें होगी तो कुछ जिंदगी से जुड़े कडवे-मीठे सच पर लिखे लेख होंगे. साथ ही साथ साहित्य पर गुफ्तगू भी होगी. अब देखो न एक पत्रकार होने के नाते मैं घटना पर आधारित खबर तो बना सकता हूँ लेकिन मुझे यह नहीं पता था की आखिर उस घटना पर कहानी कैसे बनती है. यह बता रहे है मेरे वरिष्ठ पत्रकार साथी व् साहित्यकार कमलेश भारतीय. हाल ही में उनके कथा संकलन दरवाजा कौन खोलेगा भी प्रकाशित हुआ है.
जब मन को कोई टीस पहुंचती है और देर तक वह टीस मन में किसी घाव की तरह बनी रहती है तब कहानी बनती है। कहानियां आम आदमी की भाषा में सहज और सरल होनी चाहिएं और इनमें कथारस अवश्य होना चाहिए। श्री भारतीय का कहना है कि पत्रकारिता से घटनाओं को लेकर वे कहानियां बनाते हैं और पत्रकारिता में कहानियों जैसी भाषा अपना कर समाचारों को सरल बनाते हैं।


मैं कविता क्यों लिखता हूँ...


बहुत दिनों से दिल में एक इच्छा थी की जब मैं गुफ्तगू ही करता हूँ तो साहित्य पर क्यों कुछ नहीं करता. लेकिन साहित्य में मेरी रूचि कुछ कम होने की वजह से न मैं कविता लिख पता था और ना ही कुछ गुफ्तगू कर पा रहा था. इसका मुझे मलाल भी था और दुःख भी. मलाल इसलिए की भले ही कोई समाचारपत्र हो या फिर कोई ब्लॉग, कविता और साहित्य का संगम हर जगह देखने को मिल ही जाता है. दुःख इस बात का था की गुफ्तगू करते हुए भी अगर मैं कोई कविता या साहित्य पर कुछ नहीं लिख पा रहा हूँ तो मेरा गुफ्तगू करना बेकार ही है. लेकिन मेरी इस समस्या का समाधान मेरे हिसार निवासी एक वरिष्ठ पत्रकार ने ढूंढ़ निकाला. पेशे से तो पत्रकार है लेकिन शायद ही ऐसी कोई साहित्यिक संस्था होगी जिससे वो न जुड़े हो.
श्री कमलेश भारतीय जी एक बहुत बड़े लेखक तो है ही साथ ही साथ कवि भी है. अभी दो दिन पूर्व ही जब मैंने उनको मेरी गुफ्तगू की प्रचारिका दिखाई तो उन्होंने कहा की कुछ साहित्य पर भी लिखा करो. तो मैंने अपनी मज़बूरी बताते हुए कहा की मेरे लिए यह संभव नहीं है. तो उन्होंने झट से एक कागज़ निकाल कर दिया और कहा की इसे छाप दो और आज से ही शुरू कर दो साहित्यिक गुफ्तगू. उनके सहयोग और साथ से मैं अब समय-समय पर आपके लिए साहित्यिक गुफ्तगू भी किया करूँगा. आशा करता हूँ की आपको मेरा यह प्रयास, उनकी कवितायेँ और लघु कथाओं सहित साहित्यिक गुफ्तगू पसंद आएँगी. प्रस्तुत है उनका एक लेख:-
मैं कविता क्यों लिखता हूँ...
वैसे तो मूलतः मैं कथा लेखन में रूचि रखता हूँ और मेरे पांच कथा संग्रह व् तीन लघु कथा संग्रह प्रकाशित हो चुके है पर कभी-कभार कवितायें अपने-आप मन में गूंजने लगती है. बस, मैं उन्हें कागज़ पर उतार लेता हूँ. छोटी-छोटी कवितायें लिखना मुझे अच्छा लगता है, जिनके माध्यम से कोई ना कोई सन्देश दे सकूँ. चाहे कथा लिखूं या कविता, बस एक प्रयास रहता है की अपने मन में आई बात समाज के लिए कह न कह दे. जब सचिन का बल्ला बिकता तब मेरा मन कहता है की जिस दिन किसी कवि की कलम ही बिक गई, उसके पास बचेगा क्या ? इसी प्रकार ओलम्पिक में हाकी में प्रवेश भी नहीं कर पायें तब शर्म से झुकी कविता अपने आप उतर आती है. सीधी सरल बात यह है की कविता उन पलों में लिखता हूँ जब सीधे समाज से मुखातिब होता हूँ, संवाद रचाता हूँ.


अंग्रेजी से हिन्दी में लिखिए

तड़का मार के

* महिलायें गायब
तीन दिन तक लगातार हुई रैलियों को तीन-तीन महिला नेत्रियों ने संबोधित किया. वोट की खातिर जहाँ आम जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं छोड़ा वहीँ कमी रही तो महिलाओं से जुड़े मुद्दों की.

* शायद जनता बेवकूफ है
यह विडम्बना ही है की कोई किसी को भ्रष्ट बता रह है तो कोई दूसरे को भ्रष्टाचार का जनक. कोई अपने को पाक-साफ़ बता रहे है तो कोई कांग्रेस शासन को कुशासन ...

* जिंदगी के कुछ अच्छे पल
चुनाव की आड़ में जनता शुकून से सांस ले पा रही है. वो जनता जो बीते कुछ समय में नगर हुई चोरी, हत्याएं, हत्या प्रयास, गोलीबारी और तोड़फोड़ से सहमी हुई थी.

* अन्ना की क्लास में झूठों का जमावाडा
आज कल हर तरफ एक ही शोर सुनाई दे रहा है, हर कोई यही कह रहा है की मैं अन्ना के साथ हूँ या फिर मैं ही अन्ना हूँ. गलत, झूठ बोल रहे है सभी.

* अगड़म-तिगड़म... देख तमाशा...
भारत देश तमाशबीनों का देश है. जनता अन्ना के साथ इसलिए जुड़ी, क्योंकि उसे भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आन्दोलन एक बहुत बड़ा तमाशा नजर आया.
a
 

gooftgu : latest news headlines, hindi news, india news, news in hindi Copyright © 2010 LKart Theme is Designed by Lasantha