नींद से उठा कर 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म


हिसार : देश मे बलात्कार रोकने व बलात्कारी को मौत की सजा का शोर अभी कुछ मंद भी नही पड़ा था की हिसार के नारनौंद क्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं. गांव में बीती रात किसी अज्ञात ने एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय यह बच्ची अपने परिवार साथ झुग्गी-झोंपड़ी के बाहर सो रही थी। इस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति बच्ची को नींद में झोपड़ी से उठाकर पास में ही एक सुनसान जगह पर लेे गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
घटना की जानकारी उसके परिजनों को तब मिली जब बच्ची रोती हुई वापिस आई और अपने परिजनों को आप बीती सुनाई। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार के लोग उसे रात लगभग 11 बजे नारनौंद के सामान्य हॉस्पिटल में ले गए। बताया जाता है डॉक्टरों ने खाना पूर्ति कर उन्हें सुबह 9 बजे आने का समय दिया और उन्हें वापिस भेज दिया। सुबह मौजिज ग्रामीण व सरपंच सरकारी हस्पताल में मेडिकल करवाने पहुँचे.
चिकित्सको द्वारा दुष्कर्म की पुष्टि होने के पश्चात पुलिस को मामले की सूचना दी गई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्वयं हांसी पुलिस अधीक्षक प्रतीज्ञा गोदारा, सिन ऑफ क्राइम की टीम व साइबर सेल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्षय जुटाए. नारनौंद पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धारा 376, 365 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जहाँ परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ हैं वही मामले की गम्भीरता को देखते हुए गांव के सरपंच ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को 24 घण्टे का अल्टीमेटम दिया हैं. पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा ने परिजनों को आश्वाशन दिया हैं की किसी भी हाल में अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा.


हमाम में सभी नंगे है


राष्ट्रीय: अक्सर सुनने में आता था की राजनीति गंदी हो चुकी है. यह सुन मैं अचरज में पड़ जाता की आखिर राजनीति गंदी कैसे हो सकती है. क्योंकि राजनीति में आने वाला हर नेता तो सफ़ेद कुर्ता-पजामा पहनता है. यहाँ तक की सफ़ेद टोपी भी उसके सिर पर होती है. अगर राजनीति गंदी होती तो नेता सफ़ेद कुर्ता-पजामा नहीं पहनते, जबकि नेता तो अपने परिधान पर दाग तक नहीं लगने देते. फिर मैं यह सोच कर चुप हो जाता की शायद सभी मजाक कर रहे है. समय गुजरता गया और पता चलता गया की कभी वोटों के नाम पर तो कभी नोटों के नाम पर, कभी कुर्सी के लिए तो कभी सत्ता सुख के लिए नेता-राजनेता राजनीति को गंदा किये रखते है.
आज समय यह है की एक बार वोट क्या मिले की नेताओं को नोट दिखने लगते है और एक बार कुर्सी क्या मिली की सत्ता सुख का सभी आनंद लेना चाहता है. और जब सत्ता सुख मिल ही गया तो फिर भला उनके कुर्ता-पजामा पर दाग लगे या राजनीति गंदी हो किसी को क्या परवाह. फिर किसी नेता को अपना जमीर बेचना पड़े या जनता की आशाओं को दरकिनार. बस सब कुछ राजनीतिक सा लगने लगता है. अब हाल ही में हुए सैक्स स्कैंडलों को ही देख लो. इन स्कैंडलों के कारण राजनीति में जो भूचाल आया उस पर राजनीति करने से ना भाजपा बाज आ रही है और ना ही कांग्रेस पीछे हटने का नाम ले रही है.
बावजूद इसके आज कांग्रेस दावा करती है की देश में विकास उन्ही की सरकार करवा रही है तो भाजपा कहती है स्वच्छ छवि की सरकार वो ही दे सकती है. जबकि आज यह कहना बड़ा मुश्किल सा लगता है की विकास कौन करवा रहा है और स्वच्छ कौन है. क्योंकि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मंत्री मदेरणा के कारण जहाँ भंवरी देवी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा वहीँ कर्नाटक विधानसभा में भाजपा विधयाकों द्वारा ब्लू फिल्म देखना भी भाजपा की स्वच्छता को दर्शाता है. इन दोनों ही प्रकरण की मजेदार बात यह है की दोनों ही राजनीतिक दल अपनी-अपनी करतूत भूल कर आज एक-दूसरे की टांग खिंच रहे है. 
अभी बात हो रही थी राजनीति के गंदा होने की. लेकिन लगता है की आज इसकी भी परिभाषा भी बदल चुकी है. क्योंकि जिस तरह से एक के बाद एक राजनीतिक दल व् नेता कभी धन को लेकर तो कभी भ्रष्टाचार को लेकर, कभी बाहुबल को लेकर तो कभी सैक्स स्कैंडल को लेकर लपेटे में आ रहे है उसे देख तो यही लगने लगा है की आज ना सिर्फ राजनीति गंदी हो चुकी है बल्कि इस हमाम में सभी नंगे है. बावजूद इसके आज गुफ्तगू यह हो रही है की कर्नाटक विधानसभा में हुए प्रकरण पर जो कांग्रेस आज शोर मचा रही है उसी कांग्रेस शासित राजस्थान में तो एक मंत्री से लेकर कितनों ने ही एक महिला को....


शराब पर भारी पानी


बहुत दिन हो गए. आपके बीच नहीं आ पाया. इसका मुझे मलाल भी है लेकिन ख़ुशी इस बात की है की घर में इस दौरान दो शुभ कार्यक्रम हुए. जिस कारण मैं कोई गुफ्तगू नहीं कर पाया. लेकिन कोई बात नहीं, मौसी के लड़के की शादी और मेरी बहन की सगाई की जो ख़ुशी आज मैं आपसे बाँट रहा हूँ उसे मैं सदा याद रखूँगा. लेकिन एक बात जरुर है की बीते दस दिनों में मुझे मेरे सभी पाठको, समर्थको और नियमित पाठको की बहुत याद आई. इसका जो मुख्य कारण था वो यह की इस दौरान देश-प्रदेश सहित मेरे शहर हिसार में बहुत कुछ घटित हुआ. कुछ जिलो में नगर परिषद्, पंचायत व् नगर पालिकाओ के चुनाव हुए तो देश की शांति को भंग करने वाले नक्सलियों को वार्ता की पेशकश की गई. मिर्चपुर मामले को लेकर संसद का घेराव तक किया गया वहीँ राहुल बाबा ने दोबारा हिसार आकर राजनीति को हवा दी तो ट्रेन हादसे ने भी जनता को हिला कर रख दिया. इन सब से परे हिसार में एक लड़की की अश्लील फोटो खिंच कर तीन साल तक ब्लैक मेलिंग के जरिये रेप किया गया तो गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने ओवर ब्रिज पर एक व्यक्ति की जान ले ली.
इन सब के बावजूद मैं पिछले काफी समय से सोच रहा था की राजनीति पर कुछ लिखू. लेकिन कुछ तो समय का अभाव और गर्मी में हाल बेहाल. फिर भी मैंने जैसे-तैसे कर कुछ लिख कर छोड़ दिया था. जिसे मैं आज आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ. बात कुछ ऐसी है की अभी हाल ही में हरियाणा के कुछ जिलो में नगर परिषद्, पालिकाओ और पंचायत के चुनाव संपन्न हुए है. मुद्दा यह नहीं है की इन चुनावों में कौन जीता, कौन हारा. बात सिर्फ इतनी सी है की इन चुनावों में क्या-क्या हुआ. कैसे-कैसे हुआ और क्यों हुआ. जैसा की सभी जानते है की उत्तर भारत में गर्मी इन दिनों चरम पर है. तो यह भी लाजमी है की इतनी गर्मी में भले ही मुख्यमंत्री बिजली-पानी के लिए कितने की बड़े-बड़े दावे कर ले लेकिन जनता की पूर्ति करना बहुत मुश्किल है. ऐसे में जनता भी बेचारी क्या करे. उसके पास एक ही रास्ता बचता है की धरना और प्रदर्शन. फिर भले की किसी को परेशानी हो रही हो या किसी को दुःख तकलीफ. यही कारण है की हिसार के उपायुक्त को यह सन्देश देना पड़ा की जनता ऐसा ना करे अगर उन्हें कोई तकलीफ है तो जनता उनसे सीधे मिले.
यहाँ बात हो रही थी चुनावों की. ऐसा नहीं है की चुनावों में खड़े प्रत्याशियों को गर्मी के साथ-साथ बिजली-पानी के पसीना नहीं बहाना पड़ा हो. प्रत्याशियों पर बिजली-पानी के लिए इतना दबाव था की किसी को यह पता नहीं था की इन चुनावों में कौन जीतेगा और कौन हारेगा. यहाँ तक की मतदाता को खुश करने के सभी तरीको के अलावा शराब भी इन चुनावों में कोई काम नहीं आई. जनता की सिर्फ एक ही मांग थी की बिजली-और पानी. जिसका की आज पूरे प्रदेश में बुरा हाल है. स्वयं प्रत्याशी मानते है की जनता को खुश करने के लिए इतना पैसा आज तक के चुनावों में शराब या अन्य तरीको पर नहीं लगा जितना की अब की बार जनता के दरवाजो पर पानी भिजवाने में खर्च हुआ है. तो क्या हम यह बात मान ले की चुनाव आयोग भले ही प्रत्याशियों पर कितना ही शिकंजा कस ले प्रत्याशी तो चुनावी खर्च अपने तरीके से ही करेंगे. कहने का भाव यह है की सभी को जीत सुनिश्चित करनी है फिर काहे का चुनाव आयोग और कैसा पैसा. लेकिन प्रत्याशियों को इन चुनावों में यह गाने का जरुर अवसर मिला की "महंगा हुआ पानी की थोडा-थोडा पिया करो".
चलते-चलते 
एक तो शादी का मौसम, उस पर घर में शादी तो ऐसा नहीं हो सकता की हिसार के पुराने ओवर ब्रिज पर से गुजरना ना हो. लेकिन एक रात मैंने जो नजारा देखा उसे देख में स्तब्ध रह गया. एक तो यह पुल तीन साल से ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है उस पर रात 8 बजे नो अंटरी खुलने के बाद ओवर लोडिड ट्रक ओवर ब्रिज का एक हिस्सा बंद होने के कारण गलत दिशा से जा रहे थे. अगले ही दिन समाचार पत्र में पढ़ा की रात को ट्रक और एक कार की दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक ने इस घटना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुल की 24 घंटे निगरानी के लिए पुलिस दल तैनात किया है.


रिश्तो को दागदार करते रिश्ते


मुझे आज भी वो दिन याद है जब मेरी माँ मुझे डराने के लिए कहा करती की घर से बाहर मत जा बाबा उठा कर ले जाएगा। समय के काल चक्र ने आज उस बाबा को अपराध का नाम दे दिया है । आज कहा जाता है की समय पर घर पर आ जाया करो अपराध और अपराधी दिन पर दिन बढ़ रहे है। लेकिन लड़कियों के लिए तो अपराधी आज घर में ही बैठे है। मेरी इसी बात से पहलु निकलता है की अपराधी वही है जो अपने ही रिश्ते को दागदार कर रहे है ।
यही कारण है की बीते कुछ समय से हरियाणा सहित देश में जो मामले उभर कर आए है उन्हें देख कर तो ऐसा ही लगता है । हिसार के बरवाला में पूर्व विधयक रेलूराम की लड़की ने अपने माता पिता सहित पूरे परिवार को मात्र इसलिए मौत के घाट उतर दिया की उसको अपने पिता की अरबो रुपए की प्रोपर्टी चाहिए थी । जबकि समय समय पर अपनी ममता का गला गोंट कर माँ अपने बच्चो को कभी कूडे के ढेर में जिन्दा तो कभी मार कर फैक देती है । बीते दिनों भिवानी के गाँव कालूवास में भी ऐसी ही एक हर्दय विदारक घटना को अंजाम दिया गया । दो पिताओ ने अपनी अपनी पुत्रियों को दिवाली के दिन मिटटी का तेलडाल कर जिन्दा जला दिया था । एक अन्य मामले में हिसार के मात्रश्याम के पूर्व सरपंच ने भी अपने पूरे परिवार को इसलिए जला कर खत्म कर दिया था की उसके किसी अन्य महिला से शारीरिक सम्बन्ध थे ।
अब एक और मामले में पिता ने तांत्रिक के कहने पर अपनी बेटियों का मात्र इसलिए शारीरिक शोषण किया की उसको अमीर बनना था । मुंबई निवासी हंसमुख राठौड़ अपनी 21 और 15 साल की पुत्री का 9 साल से बलात्कार कर रहा था । कहने को तो पुलिस ने पिता और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस घटना से मेरे पहलु को और अधिक बल मिला है की अपराधी आज घर में ही है और रिश्ते ही आज रिश्तो को दागदार कर रहे है ।


अंग्रेजी से हिन्दी में लिखिए

तड़का मार के

* महिलायें गायब
तीन दिन तक लगातार हुई रैलियों को तीन-तीन महिला नेत्रियों ने संबोधित किया. वोट की खातिर जहाँ आम जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं छोड़ा वहीँ कमी रही तो महिलाओं से जुड़े मुद्दों की.

* शायद जनता बेवकूफ है
यह विडम्बना ही है की कोई किसी को भ्रष्ट बता रह है तो कोई दूसरे को भ्रष्टाचार का जनक. कोई अपने को पाक-साफ़ बता रहे है तो कोई कांग्रेस शासन को कुशासन ...

* जिंदगी के कुछ अच्छे पल
चुनाव की आड़ में जनता शुकून से सांस ले पा रही है. वो जनता जो बीते कुछ समय में नगर हुई चोरी, हत्याएं, हत्या प्रयास, गोलीबारी और तोड़फोड़ से सहमी हुई थी.

* अन्ना की क्लास में झूठों का जमावाडा
आज कल हर तरफ एक ही शोर सुनाई दे रहा है, हर कोई यही कह रहा है की मैं अन्ना के साथ हूँ या फिर मैं ही अन्ना हूँ. गलत, झूठ बोल रहे है सभी.

* अगड़म-तिगड़म... देख तमाशा...
भारत देश तमाशबीनों का देश है. जनता अन्ना के साथ इसलिए जुड़ी, क्योंकि उसे भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आन्दोलन एक बहुत बड़ा तमाशा नजर आया.
a
 

gooftgu : latest news headlines, hindi news, india news, news in hindi Copyright © 2010 LKart Theme is Designed by Lasantha