
हिसार के कुल 90 डाक मत में से कांग्रेस 44, इनलो 4 , भाजपा 2 , हरियाणा जनहित कांग्रेस 9 , गौतम सरदाना 30 मत प्राप्त हुए।
पहले दौर के 10643 मत में से कांग्रेस 5445 , इनलो 760 , भाजपा 325 , हरियाणा जनहित कांग्रेस 1246 , गौतम सरदाना 2413 मत प्राप्त हुए।
दुसरे दौर के 11052 मतों में से कांग्रेस को 4261 , इनलो 844 , भाजपा 439 , हजंका 1758 , गौतम सरदाना को 3301 वोट मिलने के पश्चात् कांग्रेस की सावित्री जिंदल 4006 वोटो से आगे चल रही है।
तीसरे दौर के 11772 वोटो में से इनलो को 510 , भाजपा को 619 , हजंका को 3054 , गौतम सरदाना को 4131 वोट मिलने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री जिंदल को 2865 वोट मिले। तीसरे दौर के पश्चात् कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री जिंदल 2740 वोटो से आगे चल रही है।
चौथे दौर में कांग्रेस को 3879 , इनलो को 868 , भाजपा को 412 , हजंका को 3551 व् गौत्तम सरदाना को 1850 वोट मिले है। चौथे दौर में 11266 वोटो की गिनती के बाद श्री मति जिंदल 4769 वोटो से आगे है।
पांचवे दौर के 11813 मतों की गिनती के पश्चात् कांग्रेस को 4532 , इनलो 1720 , भाजपा 380 , हजंका 2649 व् गौतम सरदाना को 2016 मत मिले है।
छठा दौर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए संजीवनी का काम कर गया। इस दौर में 8732 मतों की गिनती की गई। जिसमे से सावित्री जिंदल को 5686 , इनलो 662 , भाजपा 218 , हजंका 673 व् गौतम सरदाना को 1286 मत मिलने से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत जैसे निश्चित सी लगने लगी। यहाँ उनकी जीत का अन्तर 11685 पार कर गया।
सात दौर पूरे होते-होते सावित्री जिंदल की जीत का अन्तर 14340 तक पहुँच गया था। इस दौर में कुल 10429 मतों की गिनती की गई। इनमे से श्रीमती जिंदल को 5419 , इनलो को 414 , भाजपा को 171 , हजंका को 974 व् गौतम सरदाना को 2764 मत मिले है।
आठ दौर पूरे होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओ की खुशी का ठिकाना नही रहा। कही कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लग रहे थे तो कहीं सावित्री जिन्दक के। जैसे ही चुनाव अधिकारी ने घोषणा कि की कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री जिंदल को 2233 मतों में से 735 वोट मिले है तो किसी को बताने कि जरुरत नही पड़ी कि जिंदल ने 14728 वोटो से जीत दर्ज कर ली है। इस दौर में इनलो को 414 , भाजपा को 28 , हजंका को 523 व् निर्दलीय प्रत्याशी गौतम सरदाना को 347 वोट मिले।
जीत के पश्चात् श्रीमती जिंदल ने इसे जनता के प्यार कि जीत बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रचार दौरों के दौरान उन्होंने अपने होंठो से जो कहा है उन्हें पूरा करने का वह प्रयास करेंगी।
1 आपकी गुफ्तगू:
अब तो पटाक्षेप हो गया है।
विजयी उम्मीदवारों को बधाई!
Post a Comment