धर्म का रिश्ता


- सुमन वर्मा -
मेरे जीवन का वह खौफनाक दिन जिसे मैं भुलाए नहीं भुलती। क्योंकि उस दिन शायद मैंने अपने पापा को खो दिया होता। रात की डयूटी देकर सुबह घर आते हुए पापा का एक्सीडेंट हो गया। दिमाग में अधिक चोट लगने के कारण डॉक्टर ने कुछ ऐसे टेस्ट करवाने को कहा जो शहर की बड़ी लैब में ही हो सकते थे। पापा बेहोशी की हालत में थे। मेरे साथ मेरा भाई और मम्मी थे। लेकिन पापा को उठा पाने में हम तीनों असमर्थ थे। हम अपने आपको बहुत अकेला महसूस कर रहे थे। ऐसी स्थिति में मैंने अपने धर्मभाई अशोक को फोन किया। फोन करते ही वह अस्पताल पहुंच गया और उस वक्त से लेकर पापा के बिल्कुल ठीक होने तक उसने जिस प्रकार अपना फर्ज निभाया। उसे देख मम्मी यह कहे बिना न रह सकीं कि मेरे बुरे वक्त में मेरा धर्म का बेटा बहुत काम आया। खबर मिलने के पश्चात भी पापा के भाई और बहन कोई भी पापा से मिलने नहीं आए। जबकि मौहल्लेवासी और रिश्तेदार सभी मिलने आए। यह सब देख मैंने महसूस किया कि उन खून के रिश्तों से तो यह धर्म के रिश्ते लाख दर्जें अच्छे हैं।


वाह रे मेरे देश के युवा



आजकल अन्ना  का जादू सबके सिर  चढ़  कर बोल रहा है. बूढ़े हो, जवान हो या फिर हो युवा, सभी को मौका मिल गया है एक मुद्दा मिल गया है कुछ करने का. अभी हाल ही की तो बात है. एक युवा प्रेस-नोट देने प्रैस कार्यालय आता है. संयोगवश उसे वहां उसके एक बुजुर्ग परिचित मिल जाते हैं. बुजुर्ग, युवा से पूछते हैं कि यहां कैसे आना हुआ? युवा बताता है कि मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे आंदोलन में अपना समर्थन देने हेतु अन्य युवा साथियों के साथ गांव से शहर तक पैदल जनजागरण यात्रा निकाली है और लोगों को जागरुक किया है. बुजुर्ग युवा से बातों ही बातों में पूछते हैं कि आजकल क्या कर रहे हो तुम? पढ़ाई जारी है या पूरी हो गई? हां, पढ़ाई तो पूरी हो गई है, अब तो सरकारी नौकरी का इंतजार है, युवा ने बताया. बुजुर्ग टक से बोले- सरकारी नौकरी तो बहुत मुश्किल है भई, फिर तुम्हें.......। युवा मुस्कुराते हुए बोला- आप समझे नहीं, इस बार मेरे दादा जी गांव के सरपंच हैं और रही बात एक-दो या पांच लाख की तो वो भी दे देंगे. एक बार सरकारी नौकरी मिल गई तो एक साल में सारे पूरे कर दूंगा. सो तो है-बुजुर्ग ने कहा. उन दोनों की बात सुन रही कार्यालय स्टाफ कहती है-वाह रे मेरे देश के युवा, एक तरफ तो तुम भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में अपना समर्थन करते हो और दूसरी तरफ स्वयं ही..........।

- सुमन वर्मा -


वक्त-वक्त की बात


- सुमन वर्मा -
 एक दंपति को पहली संतान के रूप में बेटा मिला। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। दसोटन के आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थी। सब ठीक चल रहा था। लेकिन दसोटन से दो दिन पहले लडक़े को अचानक बुखार होने के कारण उसकी मृत्यु हो जाती है और खुशियां गम में तबदील हो जाती हैं। मृत्योपरांत जब उस लडक़े को उसके पिता शमशान भूमि ले जाते हैं तो उसे मिट्टी देते हुए भगवान से दुआ करते हैं कि हे भगवान आपने मुझे बेटा दिया और उसे वापिस भी ले लिया। अब मुझे बेटी ही देना  लेकिन उसे इस प्रकार वापिस न लेना। भगवान उसकी प्रार्थना सुनते हैं और दो वर्ष पश्चात उसके यहां लडक़ी का जन्म होता है। लडक़ी के माता-पिता तो बहुत खुश होते हंै लेकिन जैसे ही दादी और बुआ को पता चलता है कि लडक़ी हुई है तो वे उस लडक़ी का मुंह देखने भी नहीं आतीं और तानें देती हैं कि थाली फूटकर तो ठिकरा ही मिलता है। जब वह लडक़ी तीन वर्ष की हो जाती है तो वह पिता अपनी लडक़ी को पहले दिन स्कूल छोडऩे जा रहा होता है तभी बुआ कटुशब्दों में कहती है कि क्या इसे मैडम बनाएगा, तेरे परचे छपवा देगी ये। लेकिन वह पिता बिना किसी की परवाह किए उस लडक़ी का पालन-पोषण एक बेटे की ही तरह करते हैं। हालांकि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती फिर भी वह जैसे-तैसे करके उसकी पढ़ाई जारी रखते हैं। लडक़ी पढ़ाई में होशियार होती है इसलिए विद्यालय के प्रिंसिपल भी उसका साथ देते हैं। समय के साथ उस लडक़ी की पढ़ाई पूरी हो जाती है और वह एक अच्छी नौकरी लगकर माता-पिता के साथ अपने छोटे बहन-भाई का भी सहारा बनती है। तब एक दिन उसकी दादी और बुआ कहती हैं कि तेरी बेटी तो लडक़ी नहीं लडक़ा है। यह सुनकर वह पिता मन ही मन सोचते हैं कि वक्त-वक्त की बात है, एक दिन था जब तुम लोग ही तानें देते-देते नहीं थकती थीं और आज.........।


खिलवाड़


अपनी डयूटी के पहले दिन जब मैं हस्पताल में रिसेप्शन पर बैठी अपना कार्य कर रही थी। तो क्योंकि पहला दिन था सब अनजान लग रहा था। फिर भी मैं अपना कार्य बखूबी कर रही थी। लंच टाईम में डॉक्टर साहब के जाने के बाद सभी स्टाफ सदस्य फ्री होकर बैठे थे। मुझे भी थोड़ा रेस्ट मिला। पहला दिन होने के कारण मैं उन सभी से अलग अपनी कुर्सी पर बैठी मैंगजीन पढ़ रही थी। उसी समय मेरे काऊंटर पर टक-टक की आवाज हुई। मैंने ऊपर देखा तो पाया कि एक मासूम लडक़ी, जिसके कपड़े बुरी तरह से फटे हुए हैं, पांव में चप्पलें भी नहीं है तथा जिसका एक हाथ बुरी तरह से झुलसा हुआ है। उसने मेरे आगे हाथ फैला दिया जिस पर नीली सयाही लगी हुई थी। वह भीख मांग रही थी। मैंने उससे पूछा कि कैसे जल गया तुम्हारा हाथ। उसने चेहरे से ऐसे भाव प्रकट किए कि वह बोल नहीं सकती। मैंने कहा चलो ठीक है पहले मैं तुम्हारी पट्टी करवा देती हूं। फिर तुम्हें पैसे दे दूंगी। मेरे इतने कहते ही वह जोर-जोर से रोने लगी। मैंने सोचा कि यह पट्टी के दौरान होने वाले दर्द से डर रही है। मैंने उसे पांच रूपए दे दिए और चाय वाले से कह कर उसे चाय भी पिलवा दी। वह चाय पीकर चली गई। मुझे उसके हालात पर दुख हुआ। यह सब स्टाफ के सदस्य देख रहे थे। लेकिन मैंने पुन: मैगजीन पढऩा शुरु किया। थोड़ी देर बाद एक स्टाफ सदस्य मेरे पास आए और बोले मैडम क्या आप दो मिनट के लिए बाहर आ सकती हैं, आपको कुछ दिखाना है। मैंने कहा क्यों नहीं सर चलिए और मैं बाहर आ गई। मैंने देखा कि वह मासूम लडक़ी हस्पताल की बिल्डिग़ में लगी टूंटी पर हाथ धो रही थी और देखते ही देखते उसके हाथ से मुलतानी मिट्टी और स्याही धुल गई। उसे देख मैं स्थिर रह गई और स्टाफ सदस्य ने मुझे बताया कि ये लडक़ी हर रोज ऐसे ही अनजान लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करती है।


बहू - बेटी


मेरे एक परिचित के बेटे को ज्वर होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया और मैं उससे मिलने के लिए वहां गई हुई थी। वहां मैंने देखा कि मेरे परिचित के साथ वाले बैड पर एक विवाहित लडक़ी लेटी हुई थी और उसके साथ बैठी एक महिला उसके पाँव दबा रही थी। उसे देख मैंने सोचा कि जरूर इस लडक़ी के साथ ससुराल पक्ष की ओर से कोई जुल्म हुआ है। लेकिन माँ तो आखिर माँ होती है जो अपनी बेटी की इस कदर देखभाल कर रही है। उनका दर्द सांझा करने के लिए मैंने उस महिला से बातचीत करनी शुरु की। मैंने उस महिला से पूछा कि क्या हुआ है आपकी बेटी को? उन्होंने बताया कि इसे निमोनिया हुआ है और यह काफी दिनों से बीमार चल रही है जिसके कारण इसे बहुत कमजोरी महसूस हो रही है। मैंने पुन: पूछा- तो क्या इसकी ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया है यहाँ? उन्होंने मुझे मुस्कुराते हुए कहा- मैं हूँ ना। मैंने आश्चर्यजनक शब्दों में कहा- मतलब?, तो उसने मुझे बताया कि मैं इसकी सास हूँ और अस्पताल में इसके साथ रह रही हूँ। मैंने उनसे कहा कि आपके विचार कितने अच्छे हैं, आप बहू को बेटी की तरह रखती है। यह सुन उसने अपनी बहु का सिर अपनी गोद में रखते हुए कहा मेरे दो बेटे हैं तथा इसकी दूसरी बहन मेरे दूसरे बेटे की बहू है। परंतु मैंने इन दोनों को कभी बहू के रुप में देखा ही नहीं, मैं तो इन्हें अपनी बेटियां ही समझती हूं और वैसे भी मैंने कभी अपनी बहू और बेटी में अंतर नहीं जाना। मेरी आंखे नम हो गईं और मैंने मन ही मन सोचा कि मेरा असली भारत तो यह है इसके विपरित जो हम समाज में देखते व सुनते हैं वह जरूर या तो मेरे भारत महान को किसी दुश्मन की नजर लगी है अथवा वे संस्कार हमारे में से ही कोई जरूर भारत की चारदिवारी के बाहर से लेकर आया है।


रद्दी


एक दिन मैं अपनी सहेली नेहा के घर बैठी थी। उसके घर में सफाई चल रही थी। सफाई के दौरान नेहा की माँ कुछ रद्दी का सामान जैसे दो-चार दवाई की शीशियाँ, कुछ प्लास्टिक का टुटा-फुटा सामान कुड़े से अलग कर रही थी। उसी समय उनके एक परिचित भी वहां आ गए जो धार्मिक प्रचारक भी हैं। नेहा ने उन्हें पानी पिलाया। नेहा की माँ भी पास्टर जी (धार्मिक प्रचारक) को बैठा पुन: अपने काम में लग गई। नेहा की माँ को वो टुटा-फुटा सामान कुड़े से अलग करते हुए देखकर पास्टर जी बोले- सिस्टर, आप क्या करेंगी इन टुटी-फुटी चीजों का। नेहा की माँ ने कहा- कुछ नहीं पास्टर जी, बस इसे रद्दी में बेच दूंगी। पास्टर जी ने फिर से सवाल किया- क्या आप भरपेट भोजन करती हैं? हां-हां पास्टर जी, कैसी बात कर रहे हैं। पास्टर जी ने कहा- तो ये बताईए कि इस रद्दी से आपको कितने रुपए हासिल होंगे। नेहा की माँ ने कहा- ये ही कोई दस-पांच रुपए। पास्टर जी ने फिर सवाल किया-क्या इन दस-पांच रुपए से आपके बजट में कोई मुनाफा होगा। नहीं-नहीं पास्टर जी, इससे भला क्या फर्क पड़ेगा, नेहा की माँ ने जबाव दिया। पास्टर जी ने उपदेशात्मक शब्दों में कहा कि आपको तो इससे कोई फायदा नहीं होगा, लेकिन इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं जो सुबह उठते ही इन टुटी-फुटी चीजों की तलाश में सडक़ों पर घूमते हैं और ये उनकी रोजी  है। वो लोग हमारे जागने तक ऐसी चीजों को इक्कठा करते हैं और फिर इन्हें बेचकर अपने व अपने परिवार के लिए भोजन का इंतजाम करते हैं। तो आप ऐसे सामान को कुड़े में ही जाने दिया करो, ताकि वो लोग भूखे न रहें और उनकी रोजी बनी रहे। पास्टर जी द्वारा दी गई यह नसीहत मुझे हर रोज याद आती है जब मैं सुबह 5 बजे सैर के लिए जाती हूँ।


अच्छी चीज


किसी कारणवश एक दिन हमारे ऑफिस की छुट्टी जल्दी कर दी गई। ऑफिस से निकलते वक्त मुझे याद आया कि आज अस्पताल से दादी माँ की दवाई लानी है। समय होने के कारण मैं अस्पताल चली गई। वहां जाकर मैंने पर्ची कटवाई और डॉक्टर के कमरे के बाहर खड़ी गेटकीपर के हाथ में पर्ची थमाते हुए मैंने उससे पूछा कि मेरे से पहले कितनी पर्चियाँ और हैं। उसने कहा- बीस।  फिर मैंने छत की तरफ निगाहें घुमाई और पंखे को देखते हुए ठीक उसी के नीचे वाली कुर्सी पर जाकर बैठ गई। मेरे पीछे वाली कुर्सियों पर दो महिलाएं भी आकर बैठ गई। शायद वो एक-दूसरे को जानती थीं। उन्होंने धीरे-धीरे बात करना शुरु किया। मुझे उनकी बातें साफ सुनाई दे रही थीं। उनमें से एक महिला ने दूसरी महिला से पूछा- कैसी हो बहन, घर-परिवार में सब कैसे हैं? दूसरी महिला ने जबाव दिया सब ठीक है बस मेरी बहु की तबीयत कुछ खराब चल रही है। क्यों, क्या हुआ उसे? पहली महिला ने पूछा। मेरी बहु पाँच महिने से गर्भवती थी लेकिन एक सप्ताह पहले उसका गर्भपात हो गया, बड़े ही दुख भरे शब्दों में दूसरी महिला ने बताया। उसके मर्म भरे शब्दों को सुनकर मुझे भी दु:ख हुआ। लेकिन पहली महिला ने झट से कहा- उसके तो पहले भी तीन बेटियां है ना? दूसरी महिला ने सिर हिलाते हुए कहा- हाँ तीन बेटियां तो हैं पहले, किंतु अच्छी चीज कहाँ रहती है बहन। पहली महिला ने कहा सो तो है। लेकिन मैं ट्टट्टअच्छी चीज** पर उलझ गई और सोचने लगी कि ये किस अच्छी चीज की बात कर रहीं हैं। पहली महिला पुन: बातचीत शुरु करते हुए बोली- हे भगवान, यह तो बुरा हुआ उस बेचारी के साथ, तुमने गर्भ में बेटा भी दिया और उसे जन्म लेने से पहले छीन भी लिया। इस पर हां में हां मिलाते हुए दूसरी औरत ने कहा- अगर गर्भ में लडक़ी होती तो कोई गम न था।  मैं कुर्सी से उठी और दूर रखी हुई कुर्सी पर बैठ गई क्योंकि आगे उनकी बातें सुनने की मुझमें हिम्मत न थी।


थैंक गॉड


कुछ एहसास और लम्हें कभी-कभी हमको यह कहने पर मजबूर कर देते है की "थैंक गॉड". ऐसा ही एक पल मेरी पत्रकार साथी सुमन वर्मा की जिंदगी में आया, और उनके मुंह से निकल ही गया थैंक गॉड. उनके शब्दों में लिखा यह लेख आप भी पढ़े. 
मेरी एक सुबह मैं हिसार से सिरसा के लिए रवाना होने हेतु बस स्टैण्ड पहुंची। उन दिनों जाट आरक्षण आंदोलन जोरों पर था जिसके कारण वाहन कम चल रहे थे। स्वाभाविक था कि बस में सवारियां भी ज्यादा थीं।  लेकिन मेरे एक परिचित मुझे बस में दिखाई दिए और उन्होंने मुझे सबसे आगे वाली सीट पर जगह दिलवा दी। बस एक रफ्तार से चली जा रही थी और हम फतेहाबाद पहुंचने ही वाले थे कि अचानक, दुल्हन की तरह सजी एक गाड़ी पर मेरी नज़र गई जो एक पेड़ से टकराई हुई थी। बस की रफ्तार धीमी हुई और चालक ने बस रोक ली। सभी यात्री ताजा हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी को देखकर चकित थे। उस समय मैंने महसूस किया कि मानों सभी मन ही मन कह रहे हों, हे भगवान यह क्या हुआ?, फिर सभी आपस में चर्चा करने लगे कि यह तो बहुत बुरा हुआ, जिसकी शादी थी उसने तो कभी सोचा भी नहीं होगा कि यह दिन उसके लिए .....।
उसी समय पीछे बैठे कुछ यात्रियों ने एक साथ कहा थैंक गॉड। यह सुन मैं कुछ समझ नहीं पाई। लेकिन जैसे ही दुल्हा फोन पर बात करते हुए मेरी खिडक़ी के आगे से गुजरा तो मेरे मुंह से भी एकदम निकला थैंक गॉड और गाड़ी के पास खड़े एक सज्जन ने बताया कि हादसे में किसी को भी चोट नहीं लगी है। इतना सुनते ही बस चालक ने भी अपने गंतव्य की ओर ध्यान दिया। 


हल्का धन


बहुत दिनों के बाद आपसे मुखातिब हो रहा हूँ. ऐसा नहीं है इस बीच गुफ्तगू करने को कुछ नहीं था लेकिन भीषण गर्मी और शादियाँ इसका मुख्य कारण रही. गुफ्तगू के पाठक भी इससे निराश थे तो मेरी पत्रकार साथी सुमन वर्मा भी. वहीँ सुमन वर्मा जिन्होंने अपने मीठे-कड़वे अनुभवों पर आपसे गुफ्तगू करने का बीड़ा उठाया है. उन्होंने तो यहाँ तक सोच लिया की मुझे उनके लेख पसंद नहीं आये. क्षमा चाहूँगा आप सभी से कि इतने दिन नदारद रहा. उनके लेख और आपके बीच अब ज्यादा नहीं रहूँगा लेकिन उससे पहले चाहूँगा कि आप उनका यह लेख भी जरुर पढ़े.
मैं ऑफिस से छुट्टी कर अभी घर पहुंची ही थी कि मौसम में थोड़ी हलचल हुई। मेरे पापा जी भी घर आ गए और दोनों भाई भी टयूशन पढक़र आ गए। थोड़ी देर बाद बरसात शुरू हो गई। माँ ने सब के लिए शाम की चाय बनाई। बरसात के साथ हम सब चाय का आनन्द उठा रहे थे।  क्योंकि बरसात के साथ हवा भी चल रही थी, बिजली की तारें हिलने लगीं। मेरे घर एक सर्किट हुआ और लाईट चली गई। मेरा भाई एक दम बाहर की तरफ दौड़ा, उसे दौड़ता देख मेरी माँ जोर से चिल्लार्इं- अरे रुक, कहाँ जा रहा है? और वह रुक गया। माँ ने मेरी तरफ इशारा करते हुए कहा कि बेटी तू देख शायद बिजली की तार टूट गई है उसे टेप लगा दे। मैंने तार ठीक कर दी।। लेकिन मेरे दिमाग में एक प्रश्र उठा कि आखिर माँ ने मुझे यह काम क्यों कहा? फिर मैं यह सोच कर चुप रह गई कि शायद भाई मुझसे  छोटा है ना इसलिए। फिर भी मेरा मन नहीं माना और मैं यह सवाल माँ से किए बगैर न रह सकी। मैंने माँ से पूछा कि आप ने मुझे तार ठीक करने को क्यों कहा, मुझे भी तो करंट लग सकता था। माँ ने जवाब दिया कि बेटा, बेटियाँ हल्का धन होती हैं। मैं आज तक चाह कर भी इस जवाब को नहीं भूला पाई हूं और कभी-कभी तो सोचती हूं कि काश! मैंने यह सवाल माँ से  किया ही न होता।


जन्म-जन्म का साथ


अक्सर सुनने में आता है की शादी के लिए भगवान् ऊपर से ही जोडियाँ बना कर भेजता है. शायद यहीं कारण है की जिसकी शादी जिससे होनी लिखी है उसी से होती है भले ही चाहे लड़का मना करें या लड़की, या किसी के माता-पिता. इसी विषय पर मेरी एक पत्रकार साथी सुमन वर्मा की एक छोटी सी गुफ्तगू. 
जब मेरे ताऊजी की बेटी कौशल की शादी हुई, तब मैं कक्षा 11 वीं के फाईनल पेपर दे रही थी। शादी क्योंकि घर में थी हमने शादी के खूब मज़े लिये और साथ ही मेहमानों की खातिरदारी भी की। शादी के दस दिन बाद मेरी मम्मी ने मुझे बताया कि कौशल की ससुराल वालों ने तेरे लिए रिश्ते का प्रस्ताव भेजा है। यह सुन मेरा गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और मेरे पापा जी ने भी मेरा साथ दिया। रिश्ते के लिए मना कर दिया गया। चार साल बाद फिर उन्हीं ताऊ जी के बेटे की शादी रखी गई। शादी धूमधाम से हुई। इस शादी के दूसरे ही दिन पापा जी ने मुझे कहा कि कौशल के यहाँ से जो रिश्ता पहले तुम्हारे लिए आया था, उन्हीं ने दौबारा मुझे तेरे रिश्ते के लिए कहा है। मुझे सब पसंद है, तुम्हारी क्या सलाह है? मैंने कहा - मैं एम.बी.ए. पूरी होने के बाद शादी करूंगी। पापा जी ने फिर से रिश्ते के लिए मना कर दिया। समय के साथ मेरी पढ़ाई भी पूरी हो गई और कई जगह से रिश्ते भी आए, लेकिन बात कौशल दीदी के यहां ही पक्की हुई। मेरी सगाई वाले दिन जब सभी रस्में पूरी हो गई और सभी मेहमान चले गए, तब मेरी मम्मी ने हम सब के लिए चाय बनाई। मेरे मम्मी-पापा, बहन-भाई हम सब इक्कटठे बैठे चाय पी रहे थे। चाय पीते-पीते मैंने पापा जी से कहा कि मुझे पराया करके अब तो आपको शांति हो गई है ना। पापा ने कुछ नहीं कहा। मैंने भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मेरे भाई ने बात का विषय बदल दिया। थोड़ी देर बाद मेरी नजर पापा जी के चाय के कप की तरफ गई। कप भरा हुआ था मैंने पापा जी को आवाज लगाई कि चाय ठंडी हो गई है। कोई जबाव नहीं मिला तो मैंने बाहर की तरफ देखा, पापा जी दिखाई नहीं दिए। जब मैं छत पर गई तो मैंने देखा कि पापा जी सिसकिंया भर-भर कर रो रहे थे और मैं भी अपने आप को रोने से नहीं रोक पाई।


अंग्रेजी से हिन्दी में लिखिए

तड़का मार के

* महिलायें गायब
तीन दिन तक लगातार हुई रैलियों को तीन-तीन महिला नेत्रियों ने संबोधित किया. वोट की खातिर जहाँ आम जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं छोड़ा वहीँ कमी रही तो महिलाओं से जुड़े मुद्दों की.

* शायद जनता बेवकूफ है
यह विडम्बना ही है की कोई किसी को भ्रष्ट बता रह है तो कोई दूसरे को भ्रष्टाचार का जनक. कोई अपने को पाक-साफ़ बता रहे है तो कोई कांग्रेस शासन को कुशासन ...

* जिंदगी के कुछ अच्छे पल
चुनाव की आड़ में जनता शुकून से सांस ले पा रही है. वो जनता जो बीते कुछ समय में नगर हुई चोरी, हत्याएं, हत्या प्रयास, गोलीबारी और तोड़फोड़ से सहमी हुई थी.

* अन्ना की क्लास में झूठों का जमावाडा
आज कल हर तरफ एक ही शोर सुनाई दे रहा है, हर कोई यही कह रहा है की मैं अन्ना के साथ हूँ या फिर मैं ही अन्ना हूँ. गलत, झूठ बोल रहे है सभी.

* अगड़म-तिगड़म... देख तमाशा...
भारत देश तमाशबीनों का देश है. जनता अन्ना के साथ इसलिए जुड़ी, क्योंकि उसे भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आन्दोलन एक बहुत बड़ा तमाशा नजर आया.
a
 

gooftgu : latest news headlines, hindi news, india news, news in hindi Copyright © 2010 LKart Theme is Designed by Lasantha