नींद से उठा कर 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म


हिसार : देश मे बलात्कार रोकने व बलात्कारी को मौत की सजा का शोर अभी कुछ मंद भी नही पड़ा था की हिसार के नारनौंद क्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं. गांव में बीती रात किसी अज्ञात ने एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय यह बच्ची अपने परिवार साथ झुग्गी-झोंपड़ी के बाहर सो रही थी। इस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति बच्ची को नींद में झोपड़ी से उठाकर पास में ही एक सुनसान जगह पर लेे गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
घटना की जानकारी उसके परिजनों को तब मिली जब बच्ची रोती हुई वापिस आई और अपने परिजनों को आप बीती सुनाई। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार के लोग उसे रात लगभग 11 बजे नारनौंद के सामान्य हॉस्पिटल में ले गए। बताया जाता है डॉक्टरों ने खाना पूर्ति कर उन्हें सुबह 9 बजे आने का समय दिया और उन्हें वापिस भेज दिया। सुबह मौजिज ग्रामीण व सरपंच सरकारी हस्पताल में मेडिकल करवाने पहुँचे.
चिकित्सको द्वारा दुष्कर्म की पुष्टि होने के पश्चात पुलिस को मामले की सूचना दी गई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्वयं हांसी पुलिस अधीक्षक प्रतीज्ञा गोदारा, सिन ऑफ क्राइम की टीम व साइबर सेल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्षय जुटाए. नारनौंद पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धारा 376, 365 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जहाँ परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ हैं वही मामले की गम्भीरता को देखते हुए गांव के सरपंच ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को 24 घण्टे का अल्टीमेटम दिया हैं. पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा ने परिजनों को आश्वाशन दिया हैं की किसी भी हाल में अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा.


265 करोड़ से सेक्टरों की सड़कें जल्द होंगी चकाचक


हिसार के सेक्टरों की सड़कों के लिए 13.55 करोड़ रुपये मिले


हिसार : सेक्टरों में बदहाल सडकों के दिन जल्द बहुरेंगे। हिसार के सेक्टरों की सड़कें 13.55 करोड़ रुपये की लागत से चकाचक होंगी. उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 20 शहरों के 163 सेक्टरों की विभिन्न सड़कों के स्पेशल रिपेयर के लिए 265 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। जल्द ही विभागीय टेंडर प्रक्रिया होने के बाद इस सडकों की स्पेशल रिपेयर कराकर लोगों को राहत दिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा हिसार में सेक्टरों की सड़कों के नवीनीकरण हेतु 13.55 करोड़ मंजूर किए गए हैं। इसके तहत सेक्टर 14, सेक्टर-13, सेक्टर 16-17, पीएलए, सेक्टर-15 व मेला ग्राउंड सहित अन्य सेक्टरों की सड़कें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हिसार के अलावा हांसी में 2 सेक्टरों की सड़कों की मरम्मत के लिए भी 4 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं जो यहां की जर्जर सड़कों के सुधार पर खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि लंबे अरसे से सेक्टरों की सड़कों के उचित रखरखाव के अभाव में इनकी हालत जर्जर हो गई थी। शहरी निकाय मंत्री कविता जैन के अनुरोध तथा वाहन चालकों व आमजन की परेशानियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी शहरों के ऐसे स्पेशल रिपेयर वाली सड़कों के एस्टीमेट मांगे थे। अब मुख्यमंत्री ने 20 शहरों के 163 सेक्टरों की सड़कों के सुधार के लिए 265 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।


टैंक में डूबने से दादा, दादी व पोते की दर्दनाक मौत


हांसी : उपमंडल के महजत गांव में टैंक में डूबने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दादा, दादी व पोता शामिल है। घर से एक साथ तीन लोगों की अर्थियां उठने से क्षेत्र में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार महजत गांव में रामस्वरूप पिछले चार वर्षों से बाग को ठेके पर लेकर बागवानी कर रहा है। आज सुबह करीब सात बजे चार वर्षीय योगेश टैंक के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह टैंक में गिर गया। उसे बचाने के लिए दादा रामस्वरूप भी टैंक में कूद गया। दादा व पोते को टैंक में डूबता हुआ देखकर दादी ने भी टैंक में छलांग लगा दी।
जब वे तीनों डूबने लगे तो उनकी चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही गेहूं काट रही योगेश की मां रेखा मौके पर आई और आसपास के लोगों को सहायता के लिए बुलाया। गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर टैंक से बच्चे सहित तीनों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल हांसी लेकर आए। जब तक वे अस्पताल पहुंचे, उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच करके तीनों को मृत घोषित कर दिया।


नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोग किसी टेरेरिस्ट से कम नहीं : साहा


साजिश के तहत पब्लिक सेक्टर बैंकों को खत्म करना चाहती है सरकार

हिसार 14 अप्रैल : वर्तमान सरकार एक साजिश के तहत पब्लिक सेक्टर बैंकों को खत्म करना चाहती है। बैंकिंग सेक्टर के लिए पिछले चार सालों में किये गये बदलावों के चलते बैंकिंग सेक्टर आज ऐसी स्थिति में पहुंच गया है कि सरकार खराब स्थिति होने पर बैंकों को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में ले जाएगी और प्राइवेट प्लेयर बोली लगाकर उसे खरीद सकेगा। वर्तमान सरकार में आरबीआई ने बैंकों के लोन रिस्ट्रक्चर के लिए लागू की गयी सभी योजनाओं को बंद कर दिया है, जिसमें सीडीआर, एसडीआर, जेएलएफ आदि योजनाएं हैं। ये कहना है आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फ्रडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईपीएनबीओए) के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दिलीप साहा का। वह हिसार में एआईपीएनबीओए हिसार सर्कल की त्रिवार्षिक कान्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेने आये हुए थे। इस कान्फ्रेंस में लगभग 300 बैंक अधिकारियों ने भाग लिया।
यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में कुल 10 लाख करोड़ रुपये का एनपीए है और इनमें से 40 उद्यौगिक घरानों के ही 4.5 लाख करोड़ रुपये एनपीए है। सरकार को एक ऐसा क्रिमिनल कानून बनाना चाहिए जिसमें विलफुल डिफाल्डर्स के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो। उन पर एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकार विलफुल डिफाल्टर को बचा रही है तो उन्होंने कहा कि यदि सरकार उन्हें बचा नहीं रही तो कोई सख्ता काननू भी नहीं बना रही।
नीरव मोदी स्कैम के बारे में कामरेड साहा ने कहा कि नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोग आर्थिक अपराध कर रहे हैं वो किसी टेरेरिस्ट से कम नहीं हैं। ऐसे इकोनोमिक्स टेरेरिस्ट को ढूंढकर उन्हें सजा दी जानी चाहिए ताकि दूसरों को सीख मिले। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी से पहले ही ऐसे लोगों का देश से बाहर भाग जाना संयोग नहीं हो सकता। साहा ने कहा कि इस स्कैम में यदि बैंक का कोई अधिकारी शामिल रहा है तो ये काफी शर्मनाक है और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। 


चेयरमैन की दुकान में अवैध निर्माण पर आखिर प्रशासन क्यों है मौन


फेस-3 में अवैध निर्माण के सम्बंध में मुख्यमंत्री से मिलेगी बाबा विश्वकर्मा समिति 

हिसार। बाबा विश्वकर्मा समिति के पदाधिकारियों की बैठक समिति कार्यालय में हुई जिसमें व्यापार एवं व्यवसाय कुंज फेस-3 की मुख्य ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा हुई और विशेषकर फेस-3 में फुटपाथ तोड़कर उसके नीचे बनाई बेसमेंट पर चर्चा हुई। समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन के लचीले रवैये पर रोष प्रकट किया। आरोप लगाया गया कि यह दुकान भाजपा से जुड़े नेता एवं चेयरमैन की है और इसी दबाव में प्रशासन ने अब तक कोई कार्यवाही न करके उक्त नेता को खुली छूट दी हुई है। सरकारी जमीन पर कब्जे के बाद भी उक्त नेता की न तो दुकान का अवैध निर्माण सील किया गया है और न ही उक्त नेता के खिलाफ कोई कार्यवाही की गई है। समिति के प्रधान ओमपाल सिंह ने कहा कि इस संदर्भ में बाबा विश्वकर्मा समिति ने आरटीआई के माध्यम से नगर निगम से जानकारी मांगी है कि उक्त नेता ने फुटपाथ के नीचे बनी दीवार हटाई है या नहीं, फुटपाथ का कब्जा छोड़ा है या नहीं, प्रशासन कोई कार्यवाही उक्त नेता के खिलाफ करेगा या नहीं, फुटपाथ खोदकर जो मिट्टी का प्रयोग किया गया, उसकी भरपाई उक्त नेता से की जाएगी या नहीं, भाजपा नेता के विरुद्ध अवैध निर्माण करने पर क्या कार्यवाही बनती है। आरटीआई के माध्यम से यह जानकारी मांगी गई है। 
समिति की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगर प्रशासन इस अवैध निर्माण को सील नहीं करता तो समिति का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर उक्त नेता की कारगुजारी उनके सम्मुख रखेगा। उक्त नेता के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेगा। जब तक सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को सील नहीं किया जाता तब तक बाबा विश्वकर्मा समिति चुप नहीं बैठेगी।


अंग्रेजी से हिन्दी में लिखिए

तड़का मार के

* महिलायें गायब
तीन दिन तक लगातार हुई रैलियों को तीन-तीन महिला नेत्रियों ने संबोधित किया. वोट की खातिर जहाँ आम जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं छोड़ा वहीँ कमी रही तो महिलाओं से जुड़े मुद्दों की.

* शायद जनता बेवकूफ है
यह विडम्बना ही है की कोई किसी को भ्रष्ट बता रह है तो कोई दूसरे को भ्रष्टाचार का जनक. कोई अपने को पाक-साफ़ बता रहे है तो कोई कांग्रेस शासन को कुशासन ...

* जिंदगी के कुछ अच्छे पल
चुनाव की आड़ में जनता शुकून से सांस ले पा रही है. वो जनता जो बीते कुछ समय में नगर हुई चोरी, हत्याएं, हत्या प्रयास, गोलीबारी और तोड़फोड़ से सहमी हुई थी.

* अन्ना की क्लास में झूठों का जमावाडा
आज कल हर तरफ एक ही शोर सुनाई दे रहा है, हर कोई यही कह रहा है की मैं अन्ना के साथ हूँ या फिर मैं ही अन्ना हूँ. गलत, झूठ बोल रहे है सभी.

* अगड़म-तिगड़म... देख तमाशा...
भारत देश तमाशबीनों का देश है. जनता अन्ना के साथ इसलिए जुड़ी, क्योंकि उसे भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आन्दोलन एक बहुत बड़ा तमाशा नजर आया.
a
 

gooftgu : latest news headlines, hindi news, india news, news in hindi Copyright © 2010 LKart Theme is Designed by Lasantha