असपाम फाउंडेशन द्वारा गरीब कन्याओं का सामूहिक पाणिग्रहण संपन्न


कन्याओं को स्त्रीधन व कन्यादान देकर किया व

नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देत जिला उपायुक्त अशोक मीना व अशोक गोयल
हिसार : सेक्टर 16/17 में स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर में अशोक गोयल मंगाली वाले ने सामूहिक विवाह समारोह में बेटियों के हाथ पीले करके कन्यादान का महा पुनीत कार्य संपन्न किया। उनका दृढ़ विश्वास है कि महिलाओं की उपेक्षा करके राष्ट्र विकास नहीं कर सकता। इस महा पुनीत कार्य में अपने सहयोग की आहुति डाल कर श्री गोयल ने बेटियों को सुरक्षित, शिक्षित और स्वावलंबी बनाने का संकल्प लिया । बेटियों पाणिग्रहण के पावन अवसर पर जिला उपायुक्त श्री अशोक मीना, भाजपा नेता घोलु गुर्जर, महावीर सिंह के अलावा शहर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। वर वधु के परिजन व सगे-संबंधी उपस्थित रहे। असपाम फाउंडेशन के चेयरमैन श्री अशोक गोयल ने इस अवसर पर कन्याओं को कन्यादान के रूप में घर की आवश्यकताओं के अनुरूप स्त्रीधन व उपहार आदि भी दिए। 
इस अवसर पर जिला उपायुक्त ने कहा कि वह श्री अशोक गोयल के कन्या विवाह के इस कार्य की सराहना करते हैं और अपेक्षा करते हैं कि समाज के अन्य लोग भी इसकी प्रेरणा लें। 


कितना अजीब है ना


सभी को पता है की फरवरी आने को है. आप कहेंगे की यह तो प्रतिवर्ष आती है. तो यह भी पता होगा की फरवरी आते ही युवा मचलने लगते है. इन दिनों में लड़के-लड़कियों के बीच गुफ्तगू बढ़ने लगती है. अब गुफ्तगू होगी तो उसे आप तक पहुँचाना मेरा फर्ज बन जाता है. अब देखो ना फरवरी के मद्देनजर आज कल मोबाइल पर जोक्स या अन्य मैसेज कम और वैलेंटाइन डे, रोज डे व् चोकलेट डे सहित और ना जाने कौन-कौन से डे के मैसेज आने शुरू हो गए है.
आज कल इंग्लिश त्यौहारों खासकर डे का प्रचलन कुछ ज्यादा हो गया है. समय-समय पर मै इन त्यौहारों के प्रति गुफ्तगू करता रहता हूँ. कुछ दिनों से आने वाले मैसेज को पढ़ कर आज भी मै सुबह से ऐसी ही एक गुफ्तगू के बारे में सोच रहा था. इन मैसेज से पहले तो मैंने एक डेट सीट तैयार की फिर दूसरे मैसेज से गुफ्तगू तैयार की. उम्मीद है आपको मेरी यह गुफ्तगू पसंद आएगी. पहले मैसेज की पहली गुफ्तगू.

युवाओं के लिए फरवरी की डेट सीट आ गई है. कुछ तैयार हो गए है तो कुछ ने तैयारी शुरू कर दी है.
7 फरवरी- रोज डे
8 फरवरी-प्रपोज डे
9 फरवरी- चोकलेट डे
10 फरवरी- टेडी डे
11 फरवरी- प्रोमिश डे
12 फरवरी- हग डे
13 फरवरी- किस डे
14 फरवरी- वैलेंटाइन डे
अब जिन युवाओं के कंधो पर हम भारत जैसे संस्कारिक देश के बोझ होने का दावा करते है अगर वो ही आज यह डे मनाने लगे तो आप किस से आशा करोगे की भारत की सभ्यता जीवित रह सकती है. अब युवाओं के हाल पर यह गुफ्तगू भी पढ़ लो.

100 रूपए का नोट बहुत ज्यादा लगता है जब एक गरीब को देना हो,
लेकिन जब दो दोस्त होटल में बैठे हो तो यही बहुत कम लगता है.
3 मिनट भगवान् को याद करना बहुत मुश्किल काम लगता है,
लेकिन दो दोस्त बैठे हो तो 3 घंटे की फिल्म भी छोटी लगने लगती है.
पूरे दिन मेहनत के बाद जिम जाना नहीं थकाता,
लेकिन जब अपने ही माँ-बाप के पैर दबाने पड़ जाये तो हम तंग आ जाते है.
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रैंड के लिए 200 रूपए के बूके ले जाना याद रहता है,
लेकिन मदर्स डे पर अपनी जननी को एक गुलाब का फूल भी नहीं दिया जाता.
इस मैसेज को फोरवर्ड करना बहुत मुश्किल काम लगता है,
लेकिन फिजूल जोक्स को फोरवर्ड करना हमारा फर्ज बन जाता है.


मेरे घर आई एक नन्ही परी


बीता वर्ष 2010 आपके लिए कैसा रहा यह मै नहीं जानता. लेकिन आशा ही कर सकता हूँ की अच्छा ही रहा होगा. इसके साथ भगवान् से दुआ करता हूँ की वर्ष 2011 में आपके वो सब काम पूरे हो जो या तो पूरे नहीं हो सके या पूरे हो नहीं सकते थे. मेरा भी एक सपना था जो 2010 में पूरा नहीं हो सका. बहुत से सगे-संबंधी, यार-दोस्त और परिवार वालो को उम्मीद थी की शायद यह साल जाते-जाते मुझे पुत्र प्रदान कर जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि भगवान् को शायद मेरे घर एक और नन्ही परी जो भेजनी थी. मै भी खुश था और मेरे परिवार के लोग भी. लेकिन यह शायद सभी की सांत्वना ही थी की एक लड़की के बाद अगर लड़का हो जाता तो परिवार पूरा हो जाता.
लेकिन सब कहते है की उसके आगे किसका वश चल सका है. वो तो अपने हिसाब से ही काम करता है. जब उसको ही करना है तो दुःख और सांत्वना किस बात की. अब देखो ना मेरी पहली बेटी टिया जिसका जन्म 31 अगस्त 2008 को हुआ था. लगभग ढाई साल की उम्र में ही वो दो महीने से प्रतिदिन रात को मेरा मोबाइल पर कुछ देर अपने आप बात कर के सोती थी. जब उससे पूछते तो कहती की अपनी सहेली से बात कर रही हूँ. सुनकर अच्छा भी लगता था और उसकी बात पर हँसी भी आती थी. लेकिन 17 दिसंबर 2010 को जब मेरी साली को लड़की हुई तो उसके बाद उसने फोन पर बात करना बंद कर दिया था. सभी को लगा की शायद टिया इसी से बात करती होगी.
कहते है की अक्सर बच्चो की जुबान से भगवान् बोलता है. यहीं कारण था की उसकी मम्मी (मेरी पत्नी) जब भी उससे पूछा करती थी की बेटा कौन आएगा तो वो कहती की काकी आएगी. वो नाराज होकर मुहं बनाती तो टिया अपनी मम्मी के पेट से लिपट कर कहती की मम्मी काकी. उसके प्यार के आगे वो भी पिंघल जाती और कहती की बेटा काका आएगा. लेकिन जब साली के लड़की हुई तो लगा की शायद अब मुझे लड़का ही होगा. लेकिन अब लगता है की वाकई बच्चे तो भगवान् होते है. लड़की होने का हमको कोई दुःख नहीं क्योंकि बाप को तो लड़कियां जान से भी प्यारी होती है. आज बेटे कौन से अपने माँ-बाप की उम्मीदों पर खरा उतर रहे है.
उसकी दादी की जुबानी
मेरी मम्मी को लड़की होने का कोई दुःख नहीं है. सिर्फ उनका इतना ही कहना है की अगर लड़का हो जाता तो परिवार पूरा हो जाता. जबकि साथ ही वो कहती है की आज माँ-बाप को लडको से लडकियां ज्यादा प्यारी लगती है. क्योंकि उनको अगला घर बसना होता है जबकि आज लड़के अपना घर ही उजाड़ने पर तुले हुए है.
लडकियां क्या लडको से ज्यादा खाती है 
इन सब बातो के विपरीत मेरी सोच कुछ अलग है. यह बात ठीक है की मै टिया से अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता हूँ. लेकिन मै आप लोगो से यह पूछना चाहता हूँ की आखिर हमको लड़कियों से इतना परहेज क्यों. क्या वो लडको से ज्यादा खाती है. क्या वो लडको से ज्यादा मांगती है.
बस एक डर सा है 
अंत में इतना ही कहना चाहूँगा की आज मन में एक डर सा है. डर लड़के और लड़की के कारण नहीं, बल्कि यह की जिस कदर आज मंगाई बढ़ रही है उस हिसाब से आज तीन-तीन बच्चो को पालना मुश्किल ही नहीं आने वाले दौर में नामुमकिन सा लगता है. इसके साथ-साथ एक बात और विचार करने वाली है की जिस कदर अपराध बढ़ रहे है उस लिहाज से आने वाले समय में लडकियां क्या बुरी नजर से सुरक्षित रह पाएंगी.


गलत संस्कृति या गलत परम्परा


भारत की संस्कृति गलत है मै यह नहीं कहना चाह रहा लेकिन यह मै आपसे पूछना चाह रहा हूँ की कहीं आज के युवा को यह संस्कृति गलत तो नहीं लगने लगी है. मेरे नजरिये में शायद ऐसा ही कुछ है की आज का युवा वर्ग विश्व विख्यात भारत की संस्कृति से मुंह मोड़ कर पाश्चात्य संस्कृति की और रुख करने लगा है. यही कारण है की नवरात्रों के दौरान जिस सोच को लेकर डांडिया खेला जाता था उस सोच को आज युवाओं ने बदल दिया है. आज डांडिया सिर्फ मौज-मस्ती के लिए रह गया है जबकि रामलीला में आज कलाकार किस तरह की कला का प्रदर्शन करते है उसके मैंने कल भी आपको दर्शन करवाए थे और आज भी कुछ फोटो प्रस्तुत कर रहा हूँ. ऐसे में युवाओं के लिए यह कहना गलत नहीं होगा की हम आज गलत संस्कृति में जी रहे है. जबकि सही मायने में आज हम गलत परम्परा का निर्वाह कर रहे है.
डांडिया और रामलीला हिसार में भी प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है. इनमे से कुछ भगवान् राम के चरित्र पर जीवंत होती है तो कुछ में भीड़ जुटाने के लिए भौंडा प्रदर्शन. जबकि डांडिया में आज युवाओं की मानसिकता क्या होती है यह बताने की जरुरत नहीं है. लडको की आवारागर्दी जहा ऐसे कार्यक्रम बिगाड़ने में अहम् भूमिका निभाती है तो लडकियों द्वारा पहनी जाने वाली पोशाक भी मुख्य रोल अदा करती है. इसके अतिरिक्त लड़के-लडकियों को भी डांडिया और रामलीला में मिलने का मौका मिल जाता है वो अलग से. इस बात का खुलासा इससे होता है की देश के एक प्रमुख समाचार चैनल ने दावा किया है की इस तरह के आयोजन युवाओं के लिए मौका मात्र है. ऐसा नहीं है की इस बात का पता माँ-बाप को नहीं होता. लेकिन उस समय युवा यह बात भूल जाते है की माँ-बाप ने उन्हें जन्म दिया है ना की उन्होंने उनको.
जासूसी ही एक मात्र उपाय
समाचार चैनल का कहना था की ऐसे आयोजनों को लेकर अब अभिभावक भी सतर्क होने लगे है. वो अपने बच्चो को इन कार्यक्रम में जाने से तो नहीं रोकते लेकिन बच्चे किसी गलत राह पर ना जा रहे हो उसे देखने के लिए बच्चो की जासूसी जरुर करवाई जा रही है. ऐसे में एक जासूसी कंपनी के संचालक का कहना था की इन दिनों बच्चो की जासूसी के कारण उन्हें जासूसों की कमी से दो-चार होना पड़ता है. अब आप ही बताये की अगर देश की संस्कृति को चलाये रखने के लिए गलत परम्परा का उपयोग किया जाने लगे तो उसको आप क्या कहोगे. गलत संस्कृति या गलत परम्परा


अंग्रेजी से हिन्दी में लिखिए

तड़का मार के

* महिलायें गायब
तीन दिन तक लगातार हुई रैलियों को तीन-तीन महिला नेत्रियों ने संबोधित किया. वोट की खातिर जहाँ आम जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं छोड़ा वहीँ कमी रही तो महिलाओं से जुड़े मुद्दों की.

* शायद जनता बेवकूफ है
यह विडम्बना ही है की कोई किसी को भ्रष्ट बता रह है तो कोई दूसरे को भ्रष्टाचार का जनक. कोई अपने को पाक-साफ़ बता रहे है तो कोई कांग्रेस शासन को कुशासन ...

* जिंदगी के कुछ अच्छे पल
चुनाव की आड़ में जनता शुकून से सांस ले पा रही है. वो जनता जो बीते कुछ समय में नगर हुई चोरी, हत्याएं, हत्या प्रयास, गोलीबारी और तोड़फोड़ से सहमी हुई थी.

* अन्ना की क्लास में झूठों का जमावाडा
आज कल हर तरफ एक ही शोर सुनाई दे रहा है, हर कोई यही कह रहा है की मैं अन्ना के साथ हूँ या फिर मैं ही अन्ना हूँ. गलत, झूठ बोल रहे है सभी.

* अगड़म-तिगड़म... देख तमाशा...
भारत देश तमाशबीनों का देश है. जनता अन्ना के साथ इसलिए जुड़ी, क्योंकि उसे भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आन्दोलन एक बहुत बड़ा तमाशा नजर आया.
a
 

gooftgu : latest news headlines, hindi news, india news, news in hindi Copyright © 2010 LKart Theme is Designed by Lasantha