होली मिशन समारोह


सबसे पहले तो आप सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई.भगवान् से प्रार्थना करता हूँ की यह होली आपके जीवन में सतरंगी बहार लेकर आयें.
आखिरकार एक साल के लम्बे इन्तजार के बाद होली के रंग में बच्चो, बुढो से लेकर महिला-पुरुष तक सभी सराबोर नजर आ रहे है. होली के इन्तजार की सबसे बड़ी वजह यह है की इस दिन सभी एक दुसरे को गुलाल-अबीर लगते है, गले मिलते है और महिलायें भी तरह-तरह के पकवान खिला कर एक दूसरे को होली की बधाई देते है. जबकि इस दिन बच्चो की मस्ती अपने अलग ही रंग में होती है. कुछ दिनों से होली का रंग ब्लोग्स पर भी छाया हुआ है. हर कोई अपने-अपने शब्दों में होली का जिक्र अपनी-अपनी पोस्ट में कर रहा है. सब ने बहुत कुछ समेटा है अपनी पोस्टो में. लेकिन मेरी गुफ्तगू का पहलु है होली मिलन समारोह. जिसकी आज कोई जरुरत नहीं है. क्योंकि आज होली के अवसर पर जरुरत है तो होली मिशन समारोह की. 
अब देखो न हर साल की तरह इस साल भी फागुन मेले में मुझे खाटू श्याम जी जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. सात घंटे के इन्तजार के बाद बाबा श्याम के दर्शन कर जो आनंद प्राप्त हुआ उसका जिक्र तो मै यहाँ नहीं करना चाहता लेकिन इस बीच वहां की व्यवस्था देख लगा की मंदिर कमेटी हर बार की तरह पूरी तरह सजग थी. भक्तो के लिए विभिन्न तरह की सुविधाएं और सुरक्षा की दृष्टि से छह गुब्बारों में लगे कैमरे 10 किलोमीटर के क्षेत्र में होने वाली हर कार्यवाही पर नजर रखे हुए थे. बावजूद इसके जो अव्यवस्था देखने को मिली उसे देख लगा की आज होली पर किसी मिलन समारोह की नहीं अपितु मिशन समारोह की जरुरत है. आज हमको ना सिर्फ अपने त्यौहार ही बचने की आवश्यकता है बल्कि कुछ बुराईयों को जड़ से ख़त्म भी करना है.

अब आप ही बताओ की होली आते-आते संतरी-मंत्री से लेकर राजनेताओ व् व्यापारियों तक होली मिलन समारोह का आयोजन करने का कार्यक्रम बनाने लगते है. लेकिन जिस खाटू धाम में बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए 35 से 40 लाख लोग उमड़े हो और वहां सरेआम धुम्रपान कर लोग कानून की धज्जियां उड़ा रहे हो और कानून के किसी भी रखवाले का कोई ध्यान नहीं हो तो आप क्या कहेंगे. इसके साथ-साथ जिसके पास किसी की सिफारिश थी सिर्फ उसको ही धर्मशाला में रहने के लिए कमरा मिल रहा था. एक बरगी लगा की जैसे यहाँ धर्मशाला नहीं बल्कि होटल चल रहे है. जबकि होना यह चाहिए की जो पहले आयें उसको रहने के लिए कमरा मिलना चाहिए. जबकि वहां हर किसी को चाह थी तो सिर्फ पैसे की. 
इस से ज्यादा दुःख उस समय हुआ जब भगवान् के दर्शन को भी पैसे की जरुरत पड़ने लगी. खाटू श्याम जी में जब कुछ लोग बाबा के निकट से दर्शन कर रहे थे तो मैंने इस बात को ज्यादा महसूस नहीं किया लेकिन जब हम खाटू जी से सालासर पहुंचे तो यहाँ भी बहुत से लोग आम जनता के लिए लगे बैरियर से अन्दर बैठ कर सालासर हनुमान जी पूजा कर रहे थे. मन को बहुत ठेस पहुंची और पता करने बताया गया की यहाँ विभिन्न तरह की कीमतों में अलग-अलग तरह की पूजा करवाई जाती है. यह सुनकर लगा की अब भगवान् को भी पैसे के लिए बेचा जाने लगा है. या फिर भगवान् की पूजा के लिए अब पैसो की जरुरत पड़ने लगी है. क्या यह भगवान् और भक्तो के बीच की बात है यह सोच मै आपसे गुफ्तगू करने बैठ गया. 

यहाँ सिर्फ सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान, धार्मिक स्थानों पर कमरा ना मिलने व् पैसे के बूते भगवान् के दर्शन को लेकर मिशन चलाने की गुफ्तगू नहीं हो रही बल्कि आज मिशन चलाने की जरुरत है की भारतीय त्यौहार अपनी संस्कृति और मर्यादा में रहे. देश को भ्रष्टाचार से मुक्त किया जाएँ, देश में लडकियों को बचाया जाएँ व् उनके लिए बने कानून को पूरी तरह से लागू किया जाएँ.


रावन तो हर वर्ष आता है राम मगर कब आओगे तुम




सबसे पहले आप सभी को गुफ्तगू की ओर से दशहरे की अनेको शुभकामनाये. भगवान् करे इस दशहरे पर आपके मन का रावन तो मर जाए लेकिन रावन की बुद्धि और उसका तेज आपको मिल जाये. 
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रावन ने दस्तक दे दी है. जगह-जगह दशहरे की तैयारिया जोर-शोर से चल रही है. देश में विभिन्न स्थानों पर मनाये जाने वाले दश्हारो में फर्क सिर्फ पुतलो की उंचाई ओर उनमे जलने वाले पटाखों का होता है. दशहरे के आयोजन से संस्थाए जहा नाम कमाना चाहती है वही बड़े से बड़ा पुतला जला कर अन्य संस्थाओं से आगे भी निकलना चाहती है. यही कारण है की हिसार में चार स्थानों पर मनाये जाने वाले दशहरे में 40 से 60 फीट की उंचाई के पुतले जलाये है. यहाँ आयोजको में पुतलो के अन्दर बजने वाले पटाखों ओर आतिशबाजियो को लेकर भी होड़ रहती है की कौन सी संस्था सबसे अच्छी ओर ज्यादा आतिशबाजी का प्रदर्शन करती है. चलो जी यह बात तो हो गई दशहरे की और उसमे जलने वाले पुतलो की. लेकिन इतनी गुफ्तगू से कहने का भाव यही था की रावन प्रतिवर्ष आता है और रामलीला के कलाकार भगवान् राम की जय जयकार करते हुए रावन के पुतलो को आग लगा कर दशहरे का समापन भी कर देते है.

लेकिन आज मेरे दिमाग में एक बात घर कर गई की अक्सर सुनने में आता है की भगवान् राम के रूप में एक कलाकार प्रतिवर्ष रावन को मारता है लेकिन रावन है की हर वर्ष फिर से जीवित हो जाता है. जब रावन हर साल आता है तो कभी भगवान् राम क्यों नहीं आते. क्यों हर साल कलाकार ही रावन, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलो को आग लगाते है. रावन से बड़ा आज तक कोई तपस्वी नहीं हुआ, कोई बलशाली नहीं हुआ और ना ही कोई विद्धवान हुआ है. फिर भी बुराई पर अच्छाई की जीत मानते हुए हर साल दशहरा मनाया जाता है. जबकि आज घर-घर में और मन-मन में रावन छुपा बैठा है. किसी से बात कर के देख लो उसमे रावन जितना की गुस्सा भरा हुआ दिखता है. हर किसी के मन में चोर नजर आता है. हर कोई हवस का शिकारी बना घूम रहा है. सबसे ज्यादा रावन तो आज राजनीति में दिखाई देते है.

ऐसा नहीं है की यह सब आपको पता नहीं है लेकिन फर्क मात्र इतना है की कभी हम इस विषय पर सोचते नहीं है. जागरूकता तो है लेकिन जागने का समय नहीं है. तो क्या आपको लगता है की आज जिस माहौल में हम जी रहे है उसमे राम को आने की आवश्यकता है. जब रावन आ सकता है तो राम क्यों नहीं. तो मै इतना ही कहना चाहूँगा की अगर राम नहीं आ सकते तो हमको राम बनने की जरुरत है. तभी हम और हमारा परिवार सुरक्षित रह सकते है. नहीं तो आज देश में दो-तीन साल की मासूम लडकिया भी हवस के शिकारीयो से सुरक्षित नहीं रह गई है. जबकि पुरानी बात ना करूँ तो भ्रष्टाचार देश को किस कदर खोखला कर रहा है यह तो हम सभी ने कामनवेल्थ गेम्स में अच्छी तरह देखा और सुना है. जबकि राजनीति तो आज सिर्फ राज करने वालो के नाम ही हो गई है. भगवान् राम की तरह राज करने के दौरान जग भलाई तो बहुत पुरानी बाते हो गई है. जबकि रामलीलाओं और शिक्षा का स्तर आज क्या हो गया है वो मेरी तीनो पुरानी पोस्टो में मैंने बताया है.
अंत में मै तो यही कहना चाहूँगा की जिस तरह हर वर्ष लाखो रुपया खर्च कर रावन को जलाया जाता है तो क्यों नहीं देश का अरबो रुपया बचाने के लिए राम को बुलाया जाता. जब धरती पर रावन आ सकता है उसी तरह अब धरती पर भगवान् राम को भी आना पड़ेगा या फिर हम सबको ही राम बनना पड़ेगा.


गलत संस्कृति या गलत परम्परा


भारत की संस्कृति गलत है मै यह नहीं कहना चाह रहा लेकिन यह मै आपसे पूछना चाह रहा हूँ की कहीं आज के युवा को यह संस्कृति गलत तो नहीं लगने लगी है. मेरे नजरिये में शायद ऐसा ही कुछ है की आज का युवा वर्ग विश्व विख्यात भारत की संस्कृति से मुंह मोड़ कर पाश्चात्य संस्कृति की और रुख करने लगा है. यही कारण है की नवरात्रों के दौरान जिस सोच को लेकर डांडिया खेला जाता था उस सोच को आज युवाओं ने बदल दिया है. आज डांडिया सिर्फ मौज-मस्ती के लिए रह गया है जबकि रामलीला में आज कलाकार किस तरह की कला का प्रदर्शन करते है उसके मैंने कल भी आपको दर्शन करवाए थे और आज भी कुछ फोटो प्रस्तुत कर रहा हूँ. ऐसे में युवाओं के लिए यह कहना गलत नहीं होगा की हम आज गलत संस्कृति में जी रहे है. जबकि सही मायने में आज हम गलत परम्परा का निर्वाह कर रहे है.
डांडिया और रामलीला हिसार में भी प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है. इनमे से कुछ भगवान् राम के चरित्र पर जीवंत होती है तो कुछ में भीड़ जुटाने के लिए भौंडा प्रदर्शन. जबकि डांडिया में आज युवाओं की मानसिकता क्या होती है यह बताने की जरुरत नहीं है. लडको की आवारागर्दी जहा ऐसे कार्यक्रम बिगाड़ने में अहम् भूमिका निभाती है तो लडकियों द्वारा पहनी जाने वाली पोशाक भी मुख्य रोल अदा करती है. इसके अतिरिक्त लड़के-लडकियों को भी डांडिया और रामलीला में मिलने का मौका मिल जाता है वो अलग से. इस बात का खुलासा इससे होता है की देश के एक प्रमुख समाचार चैनल ने दावा किया है की इस तरह के आयोजन युवाओं के लिए मौका मात्र है. ऐसा नहीं है की इस बात का पता माँ-बाप को नहीं होता. लेकिन उस समय युवा यह बात भूल जाते है की माँ-बाप ने उन्हें जन्म दिया है ना की उन्होंने उनको.
जासूसी ही एक मात्र उपाय
समाचार चैनल का कहना था की ऐसे आयोजनों को लेकर अब अभिभावक भी सतर्क होने लगे है. वो अपने बच्चो को इन कार्यक्रम में जाने से तो नहीं रोकते लेकिन बच्चे किसी गलत राह पर ना जा रहे हो उसे देखने के लिए बच्चो की जासूसी जरुर करवाई जा रही है. ऐसे में एक जासूसी कंपनी के संचालक का कहना था की इन दिनों बच्चो की जासूसी के कारण उन्हें जासूसों की कमी से दो-चार होना पड़ता है. अब आप ही बताये की अगर देश की संस्कृति को चलाये रखने के लिए गलत परम्परा का उपयोग किया जाने लगे तो उसको आप क्या कहोगे. गलत संस्कृति या गलत परम्परा


राम - रामलीला - हे राम


14 वर्षो का वनवास काट कर जब भगवान् राम अयोध्या पहुंचे थे तो लोगो ने घी के दिए जला कर उनका स्वागत किया था. उस समय जितनी ख़ुशी लोगो को हुई होगी उतनी ही ख़ुशी का एहसास एक बार फिर जनता कर रही है. मौका है राम जन्म भूमि और बाबरी मस्जिद की विवादस्पद जमीन को लेकर आये न्यायालय के फैसले का. फैसला भी ऐसे समय में आया जब जनता दीवाली के अवसर पर भगवान् राम का आँखे बिछाए इंतजार करती है. यही कारण है की इन दिनों देश में राम नाम की धूम मची हुई है. इस पर दीवाली के मद्देनजर देश भर में होने वाली रामलीला से भी माहौल राममयी सा हो गया है. देश के कुछ स्थानों पर तो रामलीला को ऐसा जिवंत रूप दिया जाता है की देखने वाला एक बार तो दंग रह जाता है. तो कुछ स्थानों की रामलीला इतनी प्रभावी होती है की उसको देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है.
प्रभावी और राम चरित्र को सजीवता से दिखाने के लिए दिल्ली की रामलीलाओ को प्रमुखता से लिया जा सकता है. जबकि हिसार की कटला रामलीला कमेटी भी इस बार 113वी. वर्षगाँठ मना रही है. हिसार की सबसे पुरानी रामलीला कमेटी होने के साथ-साथ आज भी इसके मंच पर बड़ी सादगी से भगवान् राम के चरित्र को सम्पूर्णता से प्रस्तुत किया जाता है. समय के साथ-साथ हिसार का विकास होता गया और रामलीलाओ का मंचन भी बढ़ता गया. यही कारण है की इस बार हिसार में चार स्थानों पर रामलीला का आयोजनं हो रहा है. अभी कुछ समय तक हिसार में दो ही स्थानों पर रावन को जलाया जाता था लेकिन इस बार इसको भी बढ़ा कर चार कर दिया गया है. अब यहाँ प्रतिस्पर्धा रहती है दशहरे पर जलने वाले पुतलो की लम्बाई की. तो हिसार में सबसे ऊँचा (रावन का 60 फीट) पुतला कटला रामलीला कमेटी द्वारा जलाया जाता है.
रामलीलाए कैसी-कैसी 
जिस तरह प्रतिस्पर्धा के चलते रामलीलाओ का मंचन बढ़ रहा है उसी तरह आयोजको का भरपूर प्रयास रहता है की किसी भी तरह उनकी रामलीला में दर्शको की भीड़ अन्य रामलीलाओ से ज्यादा हो. इसके साथ-साथ उनकी यह सोच भी होती है की उनके क्षेत्र का नागरिक अन्य स्थान पर रामलीला देखने ना जाए. इसी प्रयास में आयोजक रामलीला के साथ-साथ लोगो का मनोरंजन करने से भी नहीं चुकते. ऐसे में उनकी रामलीला में जहा दर्शको की भीड़ तो जुटती ही है साथ ही साथ समय-समय पर लोगो की तालियों की गडगडाहट ही आयोजको की हौसला अफजाही करती है. इसी के चलते आयोजक कई बार ऐसा कुछ कर गुजरते है की रामलीला के मंच पर रामलीला कम और नृत्य प्रतियोगिता ज्यादा लगने लगती है. इसी आपाधापी में नृत्यांगना भी इतने कम कपड़ो में नृत्य पेश करती है की दर्शक भी भौचक्के रह जाते है.
आज एक नहीं अनेको स्थानों पर रामलीला के नाम पर ऐसी भौंडी मानसिकता का परिचय दिया जा रहा है. हिसार के समीपवर्ती उपमंडल आदमपुर की एक रामलीला में होने वाले नृत्य की कुछ फोटो गुफ्तगू के हाथ लगी. जिन्हें यहाँ प्रस्तुत किया जा रहा है. ऐसी रामलीलाओ के बारे में सभी की राय भी अलग-अलग है. दर्शको का कहना है की आयोजक उनके आगे फूहड़ता पेश करते है जबकि आयोजक कहते है की जनता की मांग पर ऐसे नृत्य दिखाए जाते है. कोई कुछ भी कहता हो लेकिन इतना जरुर है की अगर ऐसे नृत्यों की मांग दर्शक करते है तो वो ऐसी मांग किस से करते है और अगर आयोजक भीड़ जुटाने के लिए ऐसा करते है तो फिर राम के नाम का सहारा ही क्यों. अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब यह ही कहना पड़ेगा की हे राम बस अब और नहीं.


अंग्रेजी से हिन्दी में लिखिए

तड़का मार के

* महिलायें गायब
तीन दिन तक लगातार हुई रैलियों को तीन-तीन महिला नेत्रियों ने संबोधित किया. वोट की खातिर जहाँ आम जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं छोड़ा वहीँ कमी रही तो महिलाओं से जुड़े मुद्दों की.

* शायद जनता बेवकूफ है
यह विडम्बना ही है की कोई किसी को भ्रष्ट बता रह है तो कोई दूसरे को भ्रष्टाचार का जनक. कोई अपने को पाक-साफ़ बता रहे है तो कोई कांग्रेस शासन को कुशासन ...

* जिंदगी के कुछ अच्छे पल
चुनाव की आड़ में जनता शुकून से सांस ले पा रही है. वो जनता जो बीते कुछ समय में नगर हुई चोरी, हत्याएं, हत्या प्रयास, गोलीबारी और तोड़फोड़ से सहमी हुई थी.

* अन्ना की क्लास में झूठों का जमावाडा
आज कल हर तरफ एक ही शोर सुनाई दे रहा है, हर कोई यही कह रहा है की मैं अन्ना के साथ हूँ या फिर मैं ही अन्ना हूँ. गलत, झूठ बोल रहे है सभी.

* अगड़म-तिगड़म... देख तमाशा...
भारत देश तमाशबीनों का देश है. जनता अन्ना के साथ इसलिए जुड़ी, क्योंकि उसे भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आन्दोलन एक बहुत बड़ा तमाशा नजर आया.
a
 

gooftgu : latest news headlines, hindi news, india news, news in hindi Copyright © 2010 LKart Theme is Designed by Lasantha