टैंक में डूबने से दादा, दादी व पोते की दर्दनाक मौत


हांसी : उपमंडल के महजत गांव में टैंक में डूबने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दादा, दादी व पोता शामिल है। घर से एक साथ तीन लोगों की अर्थियां उठने से क्षेत्र में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार महजत गांव में रामस्वरूप पिछले चार वर्षों से बाग को ठेके पर लेकर बागवानी कर रहा है। आज सुबह करीब सात बजे चार वर्षीय योगेश टैंक के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह टैंक में गिर गया। उसे बचाने के लिए दादा रामस्वरूप भी टैंक में कूद गया। दादा व पोते को टैंक में डूबता हुआ देखकर दादी ने भी टैंक में छलांग लगा दी।
जब वे तीनों डूबने लगे तो उनकी चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही गेहूं काट रही योगेश की मां रेखा मौके पर आई और आसपास के लोगों को सहायता के लिए बुलाया। गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर टैंक से बच्चे सहित तीनों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल हांसी लेकर आए। जब तक वे अस्पताल पहुंचे, उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच करके तीनों को मृत घोषित कर दिया।


बुजुर्ग महिला का पर्स छीन सत्तर हजार की नकदी ले उड़े बाईक सवार


कूरियर करवाने जा रही थी बुजुर्ग महिला, तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

पुलिस को घटना की जानकारी देती महिला
हिसार : सेक्टर 15 की रहने वाली बुजुर्ग महिला से बाइक सवार तीन युवक पर्स छीन कर फरार हो गए। पर्स में 70 हजार रुपये की नकदी और घर की चाबीया व जरूरी कागजात थे। घटना मंगलवार रात आठ बजे पारिजात चौक से मन्डी चौक के बीच की है। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

सेक्टर 15 के रहने वाले इंद्र कुमार ने बताया कि वे इंशोरेंस का काम करते है। ऑटो मार्केट में ऑफिस है। रात को पत्नी कृष्णा के साथ एक्टिवा पर सवार होकर पारिजात कॉम्पलेक्स में कूरियर करवाने के लिए आ रहे थे। जैसे ही पारिजात कॉम्पलेक्स की तरफ मुडे तो पीछे बाइक पर सवार तीन युवक आए। बाइक के पीछे बैठे युवक ने झपटा मार कर पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया। उन्होंने बताया कि पर्स में 70 हजार रुपये की नकदी के अलावा जरूरी कागजात थे।

इंद्र कुमार के अनुसार पर्स छीनने के बाद उनकी पत्नी चलते स्कूटर से निचे गिर गयी. उन्होने अपनी पत्नी को उठाया तो उन्हें घटना का पता लगा. इंद्र कुमार ने लुटेरो का पिछा भी किया लेकिन बाइक पर सवार तीनों युवक मलिक चौक की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।


एन्हासमेंट के खिलाफ काले झड़े लेकर बच्चे जाएंगे स्कूल


एन्हासमेंट के खिलाफ सेक्टरवासी 17 को मनाएंगे काला दिवस, घरों पर होंगे काले झंडे

हिसार : हुडा विभाग द्वारा सेक्टरवासियों पर डाली गई भारी-भरकम एन्हासमेंट के खिलाफ हुडा सेक्टरवासी 17 अप्रैल को काला दिवस मनाएंगे। बच्चों के स्कूल जाने के समय से ही इसकी शुरूआत की जाएगी और बच्चे अपने हाथों में काले झंडे लेकर स्कूल जाएंगे, वहीं सभी घरों पर भी काले झंडे लगाए जाएंगे। तत्पश्चात महिलाएं व पुरूष काले कपड़े पहनकर हुडा कार्यालय जाएंगे और वहां से प्रदर्शन करते हुए डाबड़ा चौक पहुंचकर 11 बजे प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। हुडा कार्यालय पर जारी धरने को संबोधित करते हुए जिला आरडब्ल्यूए प्रधान दलबीर किरमारा ने कहा कि सेक्टरवासियों के संघर्ष को सरकार हल्के में ले रही है, जो उसकी सबसे बड़ी भूल है। सेक्टरवासियों ने खून-पसीने के कमाई से अपने मकान बनाएं हैं लेकिन हुडा के उच्चाधिकारियों की मिलीभगत से इन मकान मालिकों को एन्हासमेंट के नाम पर लूटने की योजना हर साल या दो साल में बना ली जाती है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एन्हासमेंट के खिलाफ सेक्टरवासियों का आंदोलन चल रहा है लेकिन इस मसले पर सरकार की चुप्पी दर्शाती है कि वह इस मामले में गफलत करने वाले अधिकारियों का बचाव करने का प्रयास कर रही है, जो निंदनीय है। उन्होंने ऐलान किया कि एन्हासमेंट के खिलाफ आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक एन्हासमेंट की गणना ठीक करके गलत गणना करके सेक्टरवासियों को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं कर दी जाती।


लेनदारी ना मिलने से आढ़ती बर्बादी की कगार पर : बजरंग दास गर्ग


हिसार  : अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि कुछ चावल इम्पोर्टर व इसपोर्टर व बड़ी कंपनियों के मालिकों ने करोड़ों रुपए मंडी आढ़तियों के देने हैं। इसी कड़ी में राईस इंडस्ट्रीज एरिया के एक चावल कंपनी द्धारा 648 करोड रुपए की देनदारी बैंकों की है। आढ़तियों ने जो करोड़ों रुपए चावल व्यापारियों से लेने थे उसकी वसूली बाबत आढ़ती कई बार हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिले। मगर किसी प्रकार के पैसे की वसूली आढ़तियों की अभी तक नहीं हुई है ना ही  हरियाणा सरकार ने डिफॉल्टेर  चावल  व्यापारियों के खिलाफ कोई कारवाही की है । 
प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि आढ़तियों के जो भी पैसे हैं वह चावल व्यापारियों से दिलाने में हरियाणा सरकार को  कड़े कदम उठाने चाहिए  । जबकि चावल  व्यापारियों से जो भी पैसे की रिकवरी बैंक करें उसमें सबसे पहले जो भी आढ़तियों के पैसे हैं उसे दिए जाने  चाहिए। उसके बाद पैसे बैंकों को मिलने चाहिए। श्री गर्ग ने कहा कि कुछ इम्पोर्टरो  व इसपोर्टरो  द्धारा  हरियाणा के आढ़तियों के करोड़ों रुपए की देनदारी ना देने के कारण आज आढ़ती बर्बादी के कगार पर
 खड़ा है। अगर एसे  में  आढ़तियों के पैसे की वसूली नहीं होती तो हरियाणा के व्यापारियों का आपसी व्यवहार पर बहुत बुरा असर पड़ेगा।


देश व प्रदेश के व्यापारी व उद्योगपति नुकसान में : बजरंग दास गर्ग


श्री गर्ग ने कहा की गेहू खरीद को शुरू हुए हरियाणा में 15 दिन बितने के बावजूद भी गेहू खरीद के लिए सरकारी अधिकारी अपने निजी स्वार्थ के लिए किसान व आढ़तियों को नाजायज तंग करते है अगर किसी अधिकारी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए गेहू खरीद में देरी की तो मंडी बंद करके उस अधिकारी के खिलाफ व्यापार मंडल मोर्चा खोल देगा। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में गेहू उठान के ठेके सरकारी अधिकारियों द्धारा अपने निजी स्वार्थ के लिए अपने चहेतो को अनाप शनाप रेटों में दे कर हरियाणा सरकार को करोड़ो रूपए का चुना लगाने का काम किया है।


अंग्रेजी से हिन्दी में लिखिए

तड़का मार के

* महिलायें गायब
तीन दिन तक लगातार हुई रैलियों को तीन-तीन महिला नेत्रियों ने संबोधित किया. वोट की खातिर जहाँ आम जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं छोड़ा वहीँ कमी रही तो महिलाओं से जुड़े मुद्दों की.

* शायद जनता बेवकूफ है
यह विडम्बना ही है की कोई किसी को भ्रष्ट बता रह है तो कोई दूसरे को भ्रष्टाचार का जनक. कोई अपने को पाक-साफ़ बता रहे है तो कोई कांग्रेस शासन को कुशासन ...

* जिंदगी के कुछ अच्छे पल
चुनाव की आड़ में जनता शुकून से सांस ले पा रही है. वो जनता जो बीते कुछ समय में नगर हुई चोरी, हत्याएं, हत्या प्रयास, गोलीबारी और तोड़फोड़ से सहमी हुई थी.

* अन्ना की क्लास में झूठों का जमावाडा
आज कल हर तरफ एक ही शोर सुनाई दे रहा है, हर कोई यही कह रहा है की मैं अन्ना के साथ हूँ या फिर मैं ही अन्ना हूँ. गलत, झूठ बोल रहे है सभी.

* अगड़म-तिगड़म... देख तमाशा...
भारत देश तमाशबीनों का देश है. जनता अन्ना के साथ इसलिए जुड़ी, क्योंकि उसे भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आन्दोलन एक बहुत बड़ा तमाशा नजर आया.
a
 

gooftgu : latest news headlines, hindi news, india news, news in hindi Copyright © 2010 LKart Theme is Designed by Lasantha